Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Cube Cuboid

प्रश्न 11   एक ठोस घन छोटे-छोटे 64 घनों का प्रयोग करते हुए बनाया गया है। इनमें से कितने छोटे घन बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहे है -
 (अ) 6
 (ब) 4
 (स) 2
 (द) 8

उत्तर : 8

प्रश्न 12   एक घनाभ जिसकी लम्बाई 6 सेमी. चौडाई 4 सेमी. एवं ऊचाई 1 सेमी. है। दो फलक जिनका नाप 4 सेमी. X 1 सेमी. है को काले रंग से रंगा हुआ है। दो फलक जिनका नाप 6 सेमी. X 1 सेमी. है, को लाल रंग से रंगा हुआ है तथा 6 सेमी. X 4 सेमी. वाले दो फलकों को हरे रंग से रंगा है। इस घनाभ को 1 सेमी. x1 सेमी. x1सेमी. के घनों में काटा गया है, तो अगर काले तथा हरे रंग से युक्त फलकों को हटाया जाये तो शेष कितने घन रहेंगे -
 (अ) 8
 (ब) 4
 (स) 16
 (द) 12

उत्तर : 16

प्रश्न 13   एक घन के सभी फलेकों को रंगा जाता है एवं इसे 64 एक समान छोडे घनों में काटा जाता है। एक फलक एवं दो फलकों पर रंग वाले छोटे. घनों की संख्या का अन्तर हैं -
 (अ) 4
 (ब) 8
 (स) 12
 (द) 0

उत्तर : 0

प्रश्न 14   सभी फलकों की सभी भुजाओं पर 2 सेमी चौड़ी हरी पट्टी के साथ 10 सेमी भुजा वाले एक घन को लाल रंग से रंगा गया है। इस घन को समान आकार के 125 छोटे घनों में काटा गया है। कम से कम एक फलक रंगे हुए कितने घन हैं -
 (अ) 98
 (ब) 89
 (स) 76
 (द) 102

उत्तर : 98

प्रश्न 15   एक घन की एक सतह को लाल रंग से, इससे विपरीत सतह को हरे रंग से, अन्य एक सतह को । पीले रंग तथा पीले रंग के आसन्न सतह को नीले रंग से रंगा जाता है। तथा अन्य दो सतहों को बेरंग छोड़ देते हैं। इसको 125 एक से समान आकार में छोटे घनों में बांटा जाता है।
कितने घनों की सभी सतहें बेरंग है -

 (अ) 48
 (ब) 64
 (स) 36
 (द) 27

उत्तर : 48

प्रश्न 16   एक घनाभ में विभिन्न रंगों की छह फलक है, लाल फलक काले फलक के विपरीत है, नीला फलक सफेद फलक के निकट है। भूरा फलक नीले फलक के निकट है। लाल फलक नीचे की ओर है। निम्नलिखित में से कौन भूरे फलक के विपरीत होगा -
 (अ) लाल
 (ब) काला
 (स) सफेद
 (द) नीला

उत्तर : सफेद

प्रश्न 17   एक घन की सभी फलकों को नीले रंग से रंगा गया है। इसे समान आकार के 64 छोटे घनों में काटा जाता है। कितने घनों की मात्र एक फलक रंगी हुई है -
 (अ) 4
 (ब) 8
 (स) 16
 (द) 24

उत्तर : 24

प्रश्न 18   एक ठोस घन आकृति जिसकी प्रत्येक भुजा 8 से.मी. है के परस्पर विपरीत पार्श्वों को लाल, नीले एवं काले रंगों से रंगा जाता है। तब इस ठोस को 2 से.मी. के घनाकृति वाले ब्लाकों में काटा जाता है। तो ज्ञात कीजिए कि कितने घन ऐसे होंगे जिनके मात्र दो पार्श्व रंगे होंगे -

 (अ) 48
 (ब) 16
 (स) 20
 (द) 24

उत्तर : 24

प्रश्न 19   यदि एक घन के केवल दो समीपवर्ती तलों को रंगा गया है और 64 छोटे समान घनों में काटा गया है, तो छोटे घनों की संख्या, जो बिल्कुल भी नहीं रंगे गये, बराबर है।
 (अ) 32
 (ब) 36
 (स) 40
 (द) 28

उत्तर : 36

प्रश्न 20   एक घन की सभी सतहों को लाल रंग से रंगा गया है। इसे समान आकार के 125 छोटे घनों में काटा जाता है। कितने घनों की केवल एक सतह रंगी गई है -
 (अ) 48
 (ब) 60
 (स) 36
 (द) 54

उत्तर : 54

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.