Age
प्रश्न 1 शिखर अपनी माता के विवाह के 2 वर्ष पश्चात् पैदा हुआ। उसकी माता उसके पिता से पाँच वर्ष छोटी है। शिखर की आयु 10 वर्ष है और उसकी माता उससे 20 वर्ष बड़ी है। विवाह के समय, उसके पिता की आयु थी-
(अ) 37 वर्ष
(ब) 35 वर्ष
(स) 25 वर्ष
(द) 23 वर्ष
प्रश्न 2 विनय का जन्म रविवार 20 मार्च, 1992 को हुआ था। हफ्ते के किस दिन उसकी आयु 5 वर्ष 2 महीने 15 दिन की थी -
(अ) शनिवार
(ब) शुक्रवार
(स) सोमवार
(द) मंगलवार
प्रश्न 3 स्नेहा को ठीक से याद है कि उसके पिता का जन्मदिन 16 जून से पहले लेकिन 11 जून के बाद है जबकि, उसके छोटे भाई को ठीक से याद है कि उनके पिता का जन्मदिन 13 जून के बाद लेकिन 18 जून से पहले है और उसके बड़े भाई को ठीक से याद है कि उनके पिता का जन्मदिन एक सम तारीख को है। जून में किस तारीख को निश्चित रूप से उनके पिता का जन्मदिन है -
(अ) 16
(ब) 12
(स) 14
(द) तथ्य अपर्याप्त
प्रश्न 4 प्रांशुल का जन्म अगस्त की 11 तारीख को हुआ। दीपक उससे ग्यारह दिन छोटा है। इस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस सोमवार को पड़ता है तो इस वर्ष दीपक का जन्म दिन किस दिन पड़ेगा -
(अ) सोमवार
(ब) गुरूवार
(स) रविवार
(द) शुक्रवार
प्रश्न 5 पिता की वर्तमान आयु अपने पुत्र की वर्तमान आयु की चार गुनी है, यदि पाँच वर्ष पहले पिता की आयु पुत्र की आयु की सात गुनी थी, तो पिता की वर्तमान आयु क्या है -
(अ) 31 वर्ष
(ब) 30 वर्ष
(स) 40 वर्ष
(द) 50 वर्ष
प्रश्न 6 10 वर्ष पहले राजेश, बस्कर से 10 वर्ष छोटा था, राजेश की आयु बस्कर की दो तिहाई थी। बस्कर अब कितने वर्ष का है -
(अ) 30
(ब) 40
(स) 20
(द) 16
प्रश्न 7 केशव की वर्तमान आयु राम की आयु की दोगुनी है। 20 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 4 : 3 होगा। 3 वर्ष पहले राम की आयु क्या थी -
(अ) 10
(ब) 20
(स) 7
(द) 8
प्रश्न 8 X और Y की वर्तमान आयु का अनुपात 3 : 5 है। 10 वर्ष पहले उनकी आयु का अनुपात 7 : 13 था। Y की वर्तमान आयु है (वर्षों में) -
(अ) 75
(ब) 65
(स) 50
(द) 45
प्रश्न 9 सुरेश तथा मनीष की वर्तमान उम्रों का अनुपात क्रमश 5:1 है । कितने वर्ष बाद सुरेश तथा मनीष की उम्रो का अनुपात 3:1 हो जाएगा, अगर मनीष की वर्तमान उम्र 7 वर्ष हो -
(अ) 21 वर्ष
(ब) 10 वर्ष
(स) 7 वर्ष
(द) 14 वर्ष
प्रश्न 10 वीरू एवं सुनीता की वर्तमान आयु का क्रमश अनुपात 14:17 है। अब से 6 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 17:20 हो जाएगा, तो सुनीता की वर्तमान आयु क्या है -
(अ) 34 वर्ष
(ब) 21 वर्ष
(स) 68 वर्ष
(द) 17 वर्ष
page no.(1/2)