Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Age

प्रश्न 11   10 वर्ष पहले राजेश, बस्कर से 10 वर्ष छोटा था, राजेश की आयु बस्कर की दो तिहाई थी। बस्कर अब कितने वर्ष का है -
 (अ) 30
 (ब) 40
 (स) 20
 (द) 16

उत्तर : 40

प्रश्न 12   पिता की वर्तमान आयु अपने पुत्र की वर्तमान आयु की चार गुनी है, यदि पाँच वर्ष पहले पिता की आयु पुत्र की आयु की सात गुनी थी, तो पिता की वर्तमान आयु क्या है -
 (अ) 31 वर्ष
 (ब) 30 वर्ष
 (स) 40 वर्ष
 (द) 50 वर्ष

उत्तर : 40 वर्ष

प्रश्न 13   प्रांशुल का जन्म अगस्त की 11 तारीख को हुआ। दीपक उससे ग्यारह दिन छोटा है। इस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस सोमवार को पड़ता है तो इस वर्ष दीपक का जन्म दिन किस दिन पड़ेगा -
 (अ) सोमवार
 (ब) गुरूवार
 (स) रविवार
 (द) शुक्रवार

उत्तर : सोमवार

प्रश्न 14   स्नेहा को ठीक से याद है कि उसके पिता का जन्मदिन 16 जून से पहले लेकिन 11 जून के बाद है जबकि, उसके छोटे भाई को ठीक से याद है कि उनके पिता का जन्मदिन 13 जून के बाद लेकिन 18 जून से पहले है और उसके बड़े भाई को ठीक से याद है कि उनके पिता का जन्मदिन एक सम तारीख को है। जून में किस तारीख को निश्चित रूप से उनके पिता का जन्मदिन है -
 (अ) 16
 (ब) 12
 (स) 14
 (द) तथ्य अपर्याप्त

उत्तर : 14

प्रश्न 15   विनय का जन्म रविवार 20 मार्च, 1992 को हुआ था। हफ्ते के किस दिन उसकी आयु 5 वर्ष 2 महीने 15 दिन की थी -
 (अ) शनिवार
 (ब) शुक्रवार
 (स) सोमवार
 (द) मंगलवार

उत्तर : शुक्रवार

प्रश्न 16   शिखर अपनी माता के विवाह के 2 वर्ष पश्चात् पैदा हुआ। उसकी माता उसके पिता से पाँच वर्ष छोटी है। शिखर की आयु 10 वर्ष है और उसकी माता उससे 20 वर्ष बड़ी है। विवाह के समय, उसके पिता की आयु थी-
 (अ) 37 वर्ष
 (ब) 35 वर्ष
 (स) 25 वर्ष
 (द) 23 वर्ष

उत्तर : 23 वर्ष

प्रश्न 17   छः लड़के A,B,C,D,E और F सभी का जन्म एक ही दिन का है, परन्तु उन सबके जन्म का वर्ष अलग-अलग है।
1. A, C से बड़ा है।
2. B, D और E दोनों से बड़ा है।
3. F, D से 2 वर्ष बड़ा है।
4. A या तो वर्ष 1952 में, या फिर 1953 में जन्मा है।
5. सबसे बड़ा सदस्य 1950 में जन्मा है।
यदि F समूह में सबसे बड़ा है तो सही कथन पहचानिए-

 (अ) C का जन्म 1954 में हुआ था।
 (ब) A का जन्म 1952 में हुआ था।
 (स) D का जन्म 1951 में हुआ था।
 (द) B का जन्म 1951 में हुआ था।

उत्तर : B का जन्म 1951 में हुआ था।

page no.(2/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.