Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

उत्तर भारत के स्वतंत्र राज्य

प्रश्न 1 भारत के एक राजवंश, परमार राजवंश ने 9वीं और 14वीं शताब्दी के मध्य पश्चिम-मध्य भारत में मालवा और आसपास के क्षेत्रों पर शासन किया था और _____ को अपनी राजधानी बनाया था।
Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
  • (अ) त्रिपुरी
  • (ब) अन्हिलवाड़
  • (स) धार
  • (द) जेजाकभुक्ति
उत्तर : धार
व्याख्या :
परमार वंश एक भारतीय राजवंश था जिसने 9वीं और 14वीं शताब्दी के बीच भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया था। परमार वंश ने पश्चिम-मध्य भारत में मालवा और उसके आसपास के क्षेत्रों पर शासन किया। परमार वंश की राजधानी धार, मालवा क्षेत्र मध्य प्रदेश में स्थित एक शहर था।
प्रश्न 2 मध्यकालीन शासक, जिसने शास्त्रीय संगीत की ख्याल शैली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया –
VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021
  • (अ) इब्राहिम आदिल शाह
  • (ब) फिरोज़ शाह तुगलक
  • (स) हुसैन शाह शर्की
  • (द) वाजिद अली शाह
उत्तर : हुसैन शाह शर्की
व्याख्या :
हुसैन शाह शर्की एक मध्ययुगीन शासक थे जिन्होंने शास्त्रीय संगीत की ख़याल शैली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रश्न 3 मालवा के किस शासक के शासनकाल में मालवा राज्य का विलय अकबर द्वारा मुगल साम्राज्य में कर लिया गया -
  • (अ) महमूद शाह
  • (ब) बाज बहादुर
  • (स) गयासुद्दीन शाह
  • (द) हुसंग शाह
उत्तर : बाज बहादुर
व्याख्या :
साम्राज्य विस्तार के क्रम में अकबर का पहला आक्रमण मालवा के शासक बाज बहादुर के ऊपर था। बाज बहादुर के शासनकाल में 1561 ई. को मालवा की राजधानी सारंगपुर पर मुग़ल सेनाओं ने अधिकार कर लिया। अकबर ने अदहम ख़ाँ को वहाँ की सूबेदारी सौंपी।
प्रश्न 4 कश्मीर में स्वतंत्र हिन्दू राज्य की स्थापना 1301 ई. में निम्न में से किसने की -
  • (अ) चन्द्रापीड
  • (ब) सुहादेव
  • (स) तारापीड
  • (द) ललितादित्य
उत्तर : सुहादेव
प्रश्न 5 अटाला मस्जिद कहाँ स्थित है -
  • (अ) पण्डुआ, बंगाल में
  • (ब) जौनपुर में
  • (स) गुजरात में
  • (द) खानदेश में
उत्तर : जौनपुर में
प्रश्न 6 अदीना मस्जिद कहाँ स्थित है -
  • (अ) जौनपुर में
  • (ब) बंगाल में
  • (स) गुजरात में
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : बंगाल में
प्रश्न 7 किसने नासीरूद्दीन महमूद के शासन काल में जौनपुर में शर्की वंश की स्थापना की -
  • (अ) बहादुर शाह
  • (ब) मलिक सरवर
  • (स) फिरोजशाह तुगलक
  • (द) जौना खां
उत्तर : मलिक सरवर
प्रश्न 8 किस शासक ने कश्मीर में पहले मुस्लिम वंश की स्थापना की -
  • (अ) मिर्जा हैदर
  • (ब) शाह मीर
  • (स) जैनुल आबिदीन
  • (द) अलाउद्दीन
उत्तर : शाह मीर
प्रश्न 9 किस शासक ने महाभारत एवं राजतरंगिणी का फारसी में अनुवाद करवाया -
  • (अ) शाह मीर
  • (ब) जैनुलाब्दीन
  • (स) गयासुद्दीन तुगलक
  • (द) बहादुर शाह
उत्तर : जैनुलाब्दीन
प्रश्न 10 भारत का सिराज कहा जाता था -
  • (अ) गुजरात
  • (ब) राजपुताना
  • (स) जौनपुर
  • (द) बंगाल
उत्तर : जौनपुर
व्याख्या :
सिराज-ए-हिंद जौनपुर का ऐतिहासिक नाम है, जब फिरोज शाह तुगलक ने शहर की स्थापना की थी, और इसका नाम मोहम्मद बिन तुगलक की स्मृति में रखा गया था, जिसका वास्तविक नाम जौना खान था।

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.