Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   चीन में कोराना वायरस के प्रकोप के कारण फेडरेशन कप मैचों को अब किस देश में स्थानांतरित कर दिया गया है -
 (अ) कजाकिस्तान
 (ब) भारत
 (स) उज्बेकिस्तान
 (द) रूस

उत्तर : कजाकिस्तान

प्रश्न 22   6. गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में किस राज्य की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला?
 (अ) असम
 (ब) ओडिशा
 (स) पंजाब
 (द) गुजरात

उत्तर : असम
व्याख्या :
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड़ 2020 में शामिल सर्वश्रेष्‍ठ झांकियों को नई दिल्‍ली में पुरस्‍कार प्रदान किये। असम की झांकी को पहला स्‍थान मिला, जिसमें राज्‍य की अनूठी शिल्‍पकला और संस्‍कृति को दर्शाया गया था। दूसरे स्‍थान पर ओडिशा और उत्‍तरप्रदेश की झांकियां रहीं। ओडिशा की झांकी में भगवान लिंगराज की रूकना रथ यात्रा प्रदर्शित की गई थी, जबकि उत्‍तरप्रदेश की झांकी में राज्‍य की सांस्‍कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाया गया था। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और जल शक्ति मिशन की झांकियों को मंत्रालयों और विभागों की झांकियों में श्रेष्‍ठ माना गया। केन्‍द्रीय लोक निर्माण विभाग को उसकी झांकी कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी के लिए विशेष पुरस्‍कार दिया गया। तीनों सेवाओं में वायुसेना ने मार्चिंग के लिए प्रथम पुरस्कार जीता। अर्धसैनिक बलों में CISF ने प्रथम पुरस्कार जीता।

प्रश्न 23   वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है?
 (अ) नेपाल
 (ब) चीन
 (स) रूस
 (द) अमेरिका

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त हैं, वे शीघ्र ही अमेरिका में भारतीय राजदूत का कार्यभार संभालेंगे। वे अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। अमेरिका में मौजूदा भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला अगले विदेश सचिव होंगे।

प्रश्न 24   केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने किस केन्द्र शासित प्रदेश को छठी अनुसूची क्षेत्र का दर्जा देने का प्रस्ताव किया है -
 (अ) जम्मू और कश्मीर
 (ब) लद्दाख
 (स) पुडुचेरी
 (द) लक्षद्वीप

उत्तर : लद्दाख
व्याख्या :
केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय ने लद्दाख को 6वीं अनुसूची क्षेत्र घोषित करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में घोषणा की कि लद्दाख को 6वीं अनुसूची क्षेत्र में शामिल करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। 6वीं अनुसूची में शामिल क्षेत्रों में स्व-शासन पर बल दिया जाता है तथा जनजातीय समुदायों को काफी स्वायत्तता भी दी जाती है। जनजातीय समुदाय अपने कानून स्वयं बना सकते हैं। इन क्षेत्रों को सामाजिक व अधोसंरचना विकास के लिए केंद्र सरकार से काफी फंड्स भी मिलते हैं। असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम 6वीं अनुसूची में शामिल हैं।

प्रश्न 25   अंग्रेजी की मशहूर आॅक्सफोर्ड एडवांस्ड लर्नर्स डिक्शनरी के नए संस्करण में कितने नए भारतीय शब्दों को शामिल किया गया है -
 (अ) 20
 (ब) 26
 (स) 34
 (द) 45

उत्तर : 26
व्याख्या :
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के नए संस्करण में आधार, चॉल, डब्बा, हड़ताल और शादी जैसे 26 नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों को शामिल किया गया है। डिक्शनरी के इस 10वें संस्करण में 384 भारतीय अंग्रेजी शब्द हैं। इस संस्करण में चैटबोट, फेक न्यूज और माइक्रोप्लास्टिक जैसे 1000 नए शब्द भी शामिल किए गए हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की प्रबंध निदेशक फातिमा दादा ने बताया कि इनमें से 22 शब्द मुद्रित शब्दकोश में, जबकि अन्य चार डिजिटल संस्करण में शामिल किए गए हैं।

प्रश्न 26   तीसरे वैश्विक आलू सम्मेलन का आयोजन हाल ही में किस राज्य में किया जा रहा है -
 (अ) पंजाब
 (ब) बिहार
 (स) गुजरात
 (द) हरियाणा

उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
इससे पहले दो वैश्विक आलू सम्मेलनों का आयोजन साल 1999 और 2008 में किया गया था। इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, आईसीएआर-केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला और पेरू के लिमा में स्थित अंतर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र (सीआईपी) के सहयोग से भारतीय आलू संघ द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि तीसरा वैश्विका आलू सम्मेलन गुजरात में आयोजित किया जा रहा है, जो देशभर में आलू उत्पादन में अग्रणी राज्य है।

प्रश्न 27   भारत ने किस राज्य के कृषि व्यवसाय और ग्रामीण परिवर्तन परियोजना के लिए विश्व बैंक के साथ 210 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) महाराष्ट्र
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) तेलंगाना
 (द) आंध्र प्रदेश

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार और विश्व बैंक (WB) ने महाराष्ट्र के कृषि व्यवसाय और ग्रामीण परिवर्तन परियोजना के लिए $ 210 मिलियन के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना महाराष्ट्र में किसानों को प्रतिस्पर्धी कृषि मूल्य श्रृंखलाओं में भाग लेने में मदद करेगी, कृषि व्यवसाय को बढ़ाएगी जिससे वस्तुओं की उत्पादकता बढ़ेगी। महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में परियोजना को लागू किया जाएगा और इससे लगभग 1 मिलियन किसान परिवारों को लाभ होगा।

प्रश्न 28   किस विश्वविद्यालय ने हाल ही में आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की -
 (अ) कलकत्ता विश्वविद्यालय
 (ब) इलाहाबाद विश्वविद्यालय
 (स) दिल्ली विश्वविद्यालय
 (द) नालंदा विश्वविद्यालय

उत्तर : कलकत्ता विश्वविद्यालय
व्याख्या :
प्रख्यात अर्थशास्त्री को विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की। अभिजीत बनर्जी ने तत्कालीन प्रेसिडेंसी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया था और कलकत्ता विश्वविद्यालय में 1981 में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अभिजीत बनर्जी एक प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। वे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा साल 2015 के बाद के विकास एजेंडा हेतु बनाए गए अग्रणी लोगों केक हाई-लेवल पैनल के सचिव भी रह चुके हैं।

प्रश्न 29   किस राज्य ने ‘नवाचार महोत्सव’ आयोजित किया -
 (अ) असम
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) अरूणाचल प्रदेश
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : अरूणाचल प्रदेश
व्याख्या :
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थित विज्ञान केन्द्र में 'नवाचार महोत्‍सव' का आयोजन किया रहा हैं। इस उत्सव का आयोजन अरूणाचल प्रदेश राज्‍य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा राष्‍ट्रीय नवाचार फांउडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। प्रदेश में अपनी तरह के इस पहले विशिष्‍ट महोत्‍सव के आयोजन का लक्ष्‍य राज्‍य में सभी लोगों खासतौर पर शैक्षणिक संस्‍थानों में नवाचार की संस्‍कृति को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 30   किस कंपनी ने भारत और अफ्रीका में रियल-टाइम क्राॅस-बाॅर्डर धन हस्तांतरण को शुरू करने के लिए वेस्टर्न यूनियन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) भारती एयरटेल
 (ब) रिलायंस जियो
 (स) पेटीएम
 (द) वोडाफोन आइडिया

उत्तर : भारती एयरटेल
व्याख्या :
वेस्टर्न यूनियन कंपनी, ने भारत की सबसे बड़ी एकीकृत दूरसंचार सेवा कंपनी, भारती एयरटेल के - एयरटेल पेमेंट्स बैंक और एयरटेल अफ्रीका पीएलसी के साथ भागीदारी की है, ताकि भारत के लाखों ग्राहक अपने बैंक खातों और अफ्रीका में 14 देशों में मोबाइल वॉलेट प्राप्त कर सकें।

page no.(3/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.