Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2020 Current Affairs

प्रश्न 31   हिंदी उपन्यास ‘बलवा’ के लेखक कौन हैं -
 (अ) सैयद शाहनवाज़ हुसैन
 (ब) मुख्यतार अब्बास नकवी
 (स) पीयूष गोयल
 (द) नरेंद्र सिंह तोमर

उत्तर : मुख्यतार अब्बास नकवी
व्याख्या :
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी जल्द ही 1990 के दशक में भारत में होने वाली घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी हिंदी उपन्यास बलवा जारी करेंगे। यह डायमंड पॉकेट बुक्स द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।

प्रश्न 32   भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा ऋण निवेश के लिए संशोधित स्वैच्छिक प्रतिधारण मार्ग के तहत निवेश सीमा को बढ़ाकर ...... रूपये कर दिया है -
 (अ) 90,000 करोड़ रूपये
 (ब) 1,00,000 करोड़ रूपये
 (स) 1,25,000 करोड़ रूपये
 (द) 1,50,000 करोड़ रूपये

उत्तर : 1,50,000 करोड़ रूपये
व्याख्या :
आर्थिक सुस्ती के दौर में फंसी भारतीय अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए रिजर्व बैंक ने एक बड़ी पहल की है। रिजर्व बैंक ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को भारत में इन्वेस्ट के लिए आकर्षित करने के लिए लिमिट बढ़ाई है। अब एफपीआई रिटेंशन रूट के जरिए 1.5 लाख करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं, पहले यह सीमा 75,000 करोड़ रुपये थी। बैंकिंग नियामक रिजर्व बैंक ने विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर के लिए रिटेंशन रूट के जरिए स्वैच्छिक निवेश की सीमा को दोगुना कर दिया है।

प्रश्न 33   यूरोपीय संघ ने पोस्ट ब्रेक्सिट यूनाइटेड किंगडम के पहले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया है -
 (अ) क्रिश्चियन कट्संडे
 (ब) डेविड होलोवे
 (स) स्टीव मॉरिसन
 (द) जोआओ वेले डे अल्मेडा

उत्तर : जोआओ वेले डे अल्मेडा
व्याख्या :
अनुभवी राजनयिक जोआओ वले डी अल्मेडा यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) के पहले राजदूत के रूप में नियुक्त किए गए। वह ब्रेक्सिट (ब्रेक्सिट यूरोपीय संघ से यूनाइटेड किंगडम की वापसी है) के बाद 1 फरवरी, 2020 को कार्यालय ग्रहण करेंगे।

प्रश्न 34   अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुनीता चंद्रा का हाल ही में निधन हो गया. वे किस खेल से जुड़ीं हुई थी?
 (अ) क्रिकेट
 (ब) हॉकी
 (स) फुटबॉल
 (द)  टेनिस

उत्तर : हॉकी
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निधन पर दुख जताते हुए उन्हें 'देश का गौरव' बताया. वे 76 साल की थीं। वे वर्ष 1956 से 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली। वे इस दौरान वर्ष 1963 से 1966 तक टीम की कप्तान भी रहीं। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी को नई ऊँचाई प्रदान की। वे कुछ समय से वृद्धावस्था की समस्याओं से जूझ रही थीं।

प्रश्न 35   गुल मकई किस व्यक्ति के जीवन पर आधारित फिल्म है -
 (अ) कैलाश सत्यार्थी
 (ब) मिताली राज
 (स) किरण बेदी
 (द) मलाला यूसूफजई

उत्तर : मलाला यूसूफजई
व्याख्या :
पाकिस्तान की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की जिंदगी पर आधारित फिल्म गुल मकई इन दिनों काफी सुर्खियों में है। फिल्म गुल मकई के निर्देशक अमजद खान हैं।

प्रश्न 36   शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्देलअज़ीज़ अल थानी को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है -
 (अ) इराक
 (ब) ईरान
 (स) क़तर
 (द) सऊदी अरब

उत्तर : क़तर
व्याख्या :
वे शेख अब्दुल्लाह बिन नासेर बिन खलीफा अल थानी का स्थान लेंगे। शेख अब्दुल्लाह बिन नासेर बिन खलीफा अल थानी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कतर के प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला ने 28 जनवरी 2020 को पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। क़तर पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है. क़तर की राजधानी दोहा है।

प्रश्न 37   विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में वैश्विक लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल होने को लेकर किस संयंत्र को सम्मानित किया गया है -
 (अ) टाटा स्टील कलिंगनगर
 (ब) बोकारो स्टील प्लांट
 (स) राउरकेला स्टील प्लांट
 (द) छब्बरा थर्मल पावर प्लांट

उत्तर : टाटा स्टील कलिंगनगर

प्रश्न 38   अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के 13वें संस्करण का उद्घाटन किस देश में किया गया -
 (अ) बांग्लादेश
 (ब) नेपाल
 (स) श्रीलंका
 (द) मालदीव

उत्तर : बांग्लादेश

प्रश्न 39   निम्न में से किस संगठन ने डिजिटल मुद्रा नियंत्रण के लिए पहला ग्लोबल कंसोर्टियम स्थापित करने की घोषणा की है -
 (अ) विश्व व्यापार संगठन
 (ब) विश्व बैंक
 (स) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
 (द) विश्व आर्थिक मंच

उत्तर : विश्व आर्थिक मंच

प्रश्न 40   भारत सरकार ने जीएटीन के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है -
 (अ) इंफोसिस
 (ब) विप्रो
 (स) टेक महिंद्रा
 (द) टीसीएस

उत्तर : इंफोसिस

page no.(4/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.