Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2020 Current Affairs

प्रश्न 41   किस फ्रेंच कार्टून श्रृंखला के हिंदी अनुवाद ने अनुवाद श्रेणी में तीसरा रोमन रोलैंड पुरस्कार जीता है -
 (अ) Asterix
 (ब) The Adventures of Tintin
 (स) Lucky Luke
 (द) Blake and Mortimer

उत्तर : Asterix

प्रश्न 42   दुनिया का सबसे पुराना मशरूम लगभग 810 मिलियन साल पुराना किस देश में खोजा गया है -
 (अ) कांगो
 (ब) स्पेन
 (स) फ्रांस
 (द) अमेरिका

उत्तर : कांगो
व्याख्या :
फ्रांस में यूनिवर्सिट लिबर डी ब्रुक्सले के शोधकर्ताओं ने अफ्रीका में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में दुनिया के सबसे पुराने मशरूम जीवाश्म की खोज की है। सूक्ष्म मशरूम जिसे माइसेलियम कहा जाता है के जीवाश्म अवशेषों का विस्तार 715 और 810 मिलियन वर्ष पूर्व की चट्टानों में खोजा गया। और यह पत्रिका 'साइंस एडवांस' में प्रकाशित हुआ है।

प्रश्न 43   टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन बनाने वाली पहली टीम कौन सी बनी है -
 (अ) इंग्लैंड
 (ब) न्यूजीलैंड
 (स) भारत
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : इंग्लैंड

प्रश्न 44   भारत पर्व 2020 का केंद्रीय विषय क्या है -
 (अ) एक भारत श्रेष्ठ भारत
 (ब) देखो अपना देश
 (स) भारतीय विरासत
 (द) भारतीय संस्कृति और त्यौहार

उत्तर : एक भारत श्रेष्ठ भारत
व्याख्या :
भारत पर्व, 2020 26 से 31 जनवरी, 2020 तक लाल किले के सामने ज्ञान पथ और लाल किला मैदान में मनाया जा रहा है। भारत पर्व का उद्देश्य भारतीयों को भारत के विभिन्न पर्यटन स्थानों की यात्रा करने और ‘देखो अपना देश’ की भावना का संचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न 45   भारत ने किस देश के साथ रक्षा और व्यापार सहयोग बढ़ाने समेत 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) ब्राजिल
 (ब) फ्रांस
 (स) रूस
 (द) जापान

उत्तर : ब्राजिल
व्याख्या :
भारत और ब्राजील के बीच व्‍यापार और निवेश, तेल औेर गैस, साइबर सुरक्षा और सूचना तकनीक जैसे विभिन्‍न विषयों पर सहयोग को बढाने के लिए 15 समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत आये ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायेर मेसियास बोल्‍सोनारो के बीच हुई वार्ता के बाद ये समझौते हुए।

प्रश्न 46   किस देश ने जुलाई 2020 में अपनी पहली मंगल मिशन जांच शुरू करने की घोषणा की है -
 (अ) जापान
 (ब) रूस
 (स) चीन
 (द) इजराइल

उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन ने घोषणा की कि वह इस साल जुलाई में अपनी पहली मंगल मिशन जांच को लॉन्ग मार्च -5 Y4 वाहक रॉकेट द्वारा शुरू करेगा।

प्रश्न 47   मध्य प्रदेश का पहला एयर कार्गो टर्मिनल किस शहर में जनवरी के अंत तक शुरू हो जायेगा -
 (अ) भोपाल
 (ब) इंदौर
 (स) जबलपुर
 (द) ग्वालियर

उत्तर : भोपाल
व्याख्या :
मध्यप्रदेश का पहला एयर कार्गो टर्मिनल भोपाल में जनवरी के अंत तक आरंभ होगा। भोपाल में कार्गो हब बनने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में परिवहन की सुविधा मिलेगी और इससे प्रदेश में रोजगार का सृजन होगा।

प्रश्न 48   हाल ही में किस महान भारतीय खिलाड़ी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया -
 (अ) एम.सी. मैरीकोम
 (ब) निकहत ज़रीन
 (स) साइना नेहवाल
 (द) पी वी सिंधु

उत्तर : एम.सी. मैरीकोम
व्याख्या :
6 बार की मुक्केबाजी विश्व चैंपियन एम.सी. मैरीकोम को ‘पद्मविभूषण’ से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। वे इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। वे विश्व की एक मात्र मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कुल आठ पदक जीतें हैं। इस बार कुल सात लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण भारत को दूसरा सर्वोच्च सम्मान है। पद्म विभूषण पुरस्कार के विजेताओं की सूची इस प्रकार है : अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, जॉर्ज फ़र्नान्डिस, छन्नूलाल मिश्र, अनिरुद्ध जगन्नाथ, श्री विश्वेसशतीर्थ स्वा मीजी श्री पजवरा अधोखज मठ उडुपी।

प्रश्न 49   सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने परियोजनाओं की निगरानी के लिए किस नाम से पोर्टल की शुरुआत की है -
 (अ) VAHN
 (ब) SPEEDY
 (स) GATI
 (द) MARG

उत्तर : GATI
व्याख्या :
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (एमओआरटीएच) नितिन जयराम गडकरी ने 'PRAGATI' की तर्ज पर 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की निगरानी के लिए एक ऑनलाइन वेब पोर्टल 'GATI' शुरू किया है, 'PRAGATI' पोर्टल परियोजनाओं की निगरानी के लिए प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 50    ‘शिव भोजन योजना’ को हाल ही में किस राज्य ने लांच किया -
 (अ) राजस्थान
 (ब) हरियाणा
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने शिव भोजन थाली योजना लांच की है, इस योजना के तहत निर्धन लोगों को 10 रुपये में खाना उपलब्ध करवाया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक शिव भोजन कैंटीन शुरू की गयी है। इस योजना के द्वारा निर्धन लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण खाना मिलेगा। राज्य सरकार के अनुमान के मुताबिक इस योजना की लागत 6.4 करोड़ रुपये आएगी, शुरू में इस योजना को पायलट बेसिस पर तीन महीने के लिए चलाया जाएगा।

page no.(5/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.