Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

कथन एवं निष्कर्ष

प्रश्न 1   एक कथन के पश्चात् दो निष्कर्ष I तथा II दिये गये हैं। आप कथन में दी गई प्रत्येक जानकारी को सत्य मानते हुए दोनों निष्कर्षो पर विचार करके निर्णय कीजिये कि इनमें से तार्किक रूप से कौन सा / कौन से निष्कर्ष अनुसरण करता है / करते हैं :
कथन : पद ग्रहण करने के बाद, म्युनिसिपल आयुक्त ने नगर “A” के नागरिकों से कहा - “मेरा सर्वप्रथम एवं प्रमुख कार्य इस नगर को इन्दौर की तरह सुन्दर बनाना है।”
निष्कर्ष I. नगर “A” के नागरिक अपने नगर की वर्तमान दशा के बारे में जागरूक नहीं हैं।
II. आयुक्त इंदौर में कार्य कर चुके हैं और शहरों के सौंदर्यकरण में उनका अच्छा अनुभव है।

 (अ) न तो निष्कर्ष I और ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (ब) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
 (स) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (द) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

उत्तर : न तो निष्कर्ष I और ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
व्याख्या :
दी गई जानकारी से आयुक्‍त के इंदौर में कार्य करने या नागरिकों के अपने शहर की वर्तमान दशा के बारे में जागरूक होने या नहीं होने के बारे में कोई संकेत नहीं मिलता इसलिए कोई निष्‍कर्ष अनुसरण नहीं करता।

प्रश्न 2   यहाँ, दो कथनों के पश्चात् दो निष्कर्ष । एवं ॥ दिये हैं, आपको दिये कथनों को तब भी सत्य मानना है, जबकि यह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भी भिन्नता रखते हों। निष्कर्षों को पढ़िये फिर निर्णय कीजिए कि दिये निष्कर्षो में कौनसा / कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दोनों कथनों का अनुसरण करते हैं।
कथन : सभी डॉक्टर अच्छे हैं।
कुछ महिलायें डॉक्टर हैं।
निष्कर्ष : (I) सभी अच्छे डॉक्टर, महिलायें हैं।
(II) कुछ महिलायें अच्छी हैं।

 (अ) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
 (ब) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
 (स) यदि निष्कर्ष I एवं II दोनों अनुसरण करता है
 (द) यदि न तो निष्कर्ष I ना ही II अनुसरण करते हैं

उत्तर : यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

प्रश्न 3   कथन – एक अच्छा झगड़ालू बनने के लिए एक आदमी को बुद्धिमान होना चाहिए। अच्छे झगड़ालू बातूनी और उबाऊ होते हैं।
निष्कर्ष –
। सभी बुद्धिमान व्यक्ति उबाऊ होते हैं ।
॥ सभी बुद्धिमान व्यक्ति अच्छे झगड़ालू होते हैं।

 (अ) । और ॥ दोनों अनुसरण करते हैं।
 (ब) केवल निष्कर्ष । अनुसरण करता है
 (स) केवल निष्कर्ष ॥ अनुसरण करता है।
 (द) न तो । और ना ही ॥ अनुसरण करता है

उत्तर : न तो । और ना ही ॥ अनुसरण करता है

प्रश्न 4   कथन - गुणवत्ता का एक मूल्य टैग होता है। भारत शिक्षा के लिए बहुत सारा धन आवंटित कर रहा है।
निष्कर्ष : I भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में जल्द ही सुधार होगा।
II अकेले वित्त पोषण शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है।

 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (स) न तो I और ना ही II अनुसरण करता है
 (द) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

उत्तर : केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

प्रश्न 5   दिए गए कथनों में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है -
कथन : (A) शिक्षण एक कला है।
(B) चित्र बनाना भी एक कला है।
निष्कर्ष : (I) सभी कलाकार शिक्षक हैं।
(II) सभी कलाकार चित्र बनाना जानते हैं।

 (अ) केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
 (ब) केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
 (स) न तो निष्कर्ष (I) और ना ही (II) अनुसरण करता है
 (द) निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं

उत्तर : न तो निष्कर्ष (I) और ना ही (II) अनुसरण करता है

प्रश्न 6   नीचे एक कथन और I एवं II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए है। कथन को सत्य मानते हुए यह निर्णय कीजिये कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करता है। करते हैं।
कथन :
बाज़ार में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है।
निष्कर्ष :
I. पेट्रोल एक दुर्लभ वस्तु बनती जा रही है।
II. लोगों को जैविक इंधन का प्रयोग करना चाहिए।

 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (स) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (द) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

उत्तर : न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

प्रश्न 7   नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन है, जिसके दो निष्कर्ष और दिए गए हैं। कथन को सही मानते हुए उपयुक्त निष्कर्ष का चुनाव करें।
कथन:
यू-ट्यूब चैनेल शिक्षाप्रद वीडियो और कक्षाओं के अच्छे स्रोत हैं।
निष्कर्षः
I. कक्षा 10 के छात्र अपनी पढ़ाई के लिए यू-ट्यूब चैनेल का उपयोग कर रहे हैं।
II. यू-ट्यूब, कोचिंग संस्थानों की तुलना में सस्ता है।

 (अ) केवल निष्कर्ष (I) उपयुक्त है।
 (ब) केवल निष्कर्ष (I) उपयुक्त है।
 (स) निष्कर्ष (1) और (II) दोनों उपयुक्त नहीं है।
 (द) निष्कर्ष (I) और (II) दोनों उपयुक्त है।

उत्तर : निष्कर्ष (1) और (II) दोनों उपयुक्त नहीं है।

प्रश्न 8   नीचे दिए गए कथन और दो निष्कर्षों का अध्ययन करें और उन उपयुक्त विकल्पों का चयन करें जो ऐसे निष्कर्षों को इंगित करते हैं जिन्हें उस कथन से निकाला जा सकता है।
कथन :
किसी देश की जनसंख्या में वृद्धि वहाँ के नीति-निर्माताओं के लिए एक बड़ी चुनौती है।
निष्कर्ष :
I. एक निश्चित समय के बाद उस देश की जनसंख्या घटेगी।
II. बढ़ती जनसंख्या का देश में संसाधनों की उपलब्धता पर प्रभाव पड़ेगा।

 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (स) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (द) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

उत्तर : केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

प्रश्न 9   नीचे एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प चुनकर बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करते हैं।
कथन : आपको अपने व्यक्तिगत जीवन को अपने व्यावसायिक जीवन के साथ मिलाना उपयुक्त नहीं है।
निष्कर्ष:
I. व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन को मिलाना किसी व्यक्ति के लिए अहितकर हो सकता है।
II. गोपनीय व्यवसायिक जानकारी मित्रों और परिवार के साथ साझा करना अनुचित है।

 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
 (स) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
 (द) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है

उत्तर : केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

प्रश्न 10   नीचे एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प चुनकर बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करते हैं।
कथन : इस नौकरी के लिए केवल परिश्रमी और बुद्धिमान उम्मीदवार पर विचार किया जाएगा। शिखा को यह नौकरी दी गई है।
निष्कर्षः
I. शिखा परिश्रमी है।
II. शिखा बुद्धिमान है।

 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
 (स) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
 (द) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है

उत्तर : निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2023 RajasthanGyan All Rights Reserved.