Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की मिट्टियाँ

प्रश्न 21   राजस्थान के किस प्रदेश में एन्टिसोल समूह की मृदा मिलती है-
 (अ) पूर्वी
 (ब) पश्चिमी
 (स) दक्षिणी-पूर्वी
 (द) दक्षिणी

उत्तर : पश्चिमी

प्रश्न 22   राजस्थान में मिट्टी अपरदन का सर्वाधिक क्षेत्र पाया जाता है-
 (अ) सिरोही में
 (ब) डूंगरपुर में
 (स) हाड़ौती पठार में
 (द) श्रीगंगानगर में

उत्तर : श्रीगंगानगर में

प्रश्न 23   कथन अ - राजस्थान में पाई जाने वाली सीरोजम मिट्टी की उर्वरा शक्ति अपेक्षाकृत कम होती है।
कारण ब - सीरोजम मिट्टी में नाइट्रोजन तथा कार्बनिक पदार्थो की कमी होती है।
कूट -

 (अ) अ और ब दोनों सही हैं, परन्तु ब, अ की सही व्याख्या नहीं करता।
 (ब) अ और ब दोनों सहीं हैं, तथा ब, अ की सही व्याख्या करता है।
 (स) अ गलत है, परन्तु ब सही है।
 (द) अ सही है, परन्तु ब गलत है।

उत्तर : अ और ब दोनों सहीं हैं, तथा ब, अ की सही व्याख्या करता है।

प्रश्न 24   सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

मिट्टी के प्रकारजलवायु प्रदेश
अ. इरिडीसोल्स1. शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क
ब. इन्सेप्टीसोल्स 2. अर्द्ध-शुष्क एवं आर्द्र
स. अल्फीसोल्स3. उप-आर्द्र एवं आर्द्र
द. वर्टीसोल्स4. आर्द्र एवं अति-आर्द्र
कूट - अ, ब, स, द
 (अ) 1, 3, 2, 4
 (ब) 4, 1, 2, 3
 (स) 1, 3, 4, 2
 (द) 1, 2, 3, 4

उत्तर : 1, 2, 3, 4

प्रश्न 25   निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है -
 (अ) उदयपुर-चित्तौड़गढ़-लाल काली मिट्टी
 (ब) अलवर-जयपुर-दोमट मिट्टी
 (स) श्रीगंगानगर-हनुमानढ़-भूरी बलुई मिट्टी
 (द) कोटा-झालावाड़-काली मिट्टी

उत्तर : श्रीगंगानगर-हनुमानढ़-भूरी बलुई मिट्टी

प्रश्न 26   पश्चिमी राजस्थान की मिट्टी अम्लीय और क्षारीय तत्वों से संसिक्त कैसे हो जाती है -
 (अ) जल के प्रवाह से
 (ब) मिट्टी की निचली सतह से ऊपर की ओर कोशिकाओं द्वारा जल रिसाव से
 (स) मिट्टी के अपक्षालन से
 (द) मिट्टी की ऊपरी सतह से नीचे की ओर जल रिसाव से

उत्तर : मिट्टी की निचली सतह से ऊपर की ओर कोशिकाओं द्वारा जल रिसाव से

प्रश्न 27   हाड़ौती पठार पर निम्न में से कौन सी मृदा पाई जाती है -
 (अ) वर्टीसोल्स
 (ब) इन्सेप्टीसोल्स
 (स) अल्फीसोल्स
 (द) एन्टीसोल्स

उत्तर : वर्टीसोल्स

प्रश्न 28   राजस्थान के निम्नांकित किन जिलों में ‘लाल लोम’ मृदा पाई जाती है -
 (अ) उदयपुर-कोटा
 (ब) भीलवाड़ा-अजमेर
 (स) बांसवाड़ा-डूंगरपुर
 (द) जयपुर-दौसा

उत्तर : बांसवाड़ा-डूंगरपुर

प्रश्न 29   निम्न में से कोन से कथन सही है
1 . राजस्थान की लगभग 7 . 2 लाख हैक्टेयर भूमि क्षारीय व लवणीय है .
2 . राज्य की 3 . 5 लाख हैक्टेयर भूमि जलाधिक्य की समस्या से ग्रसित है .
3 . राज्य की लगभग 4 . 5 लाख हैक्टेयर भूमि कटाव की समस्या से ग्रसिम है
4 . रेतीली मिट्टी अत्यधिक उपजाऊ है .

 (अ) 1 , 2 , 3
 (ब) 2 , 3 , 4
 (स) 3,4
 (द) 4

उत्तर : 1 , 2 , 3

प्रश्न 30   राजस्थान राज्य मे कपास की फसल के लिए कौनसी मिट्टी अधिक उपयुक्त है -
 (अ) लाल मिट्टी
 (ब) काली मिट्टी
 (स) लाल काली मिट्टी
 (द) कॉप मिट्टी

उत्तर : काली मिट्टी

page no.(3/18)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.