Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्य मंत्रिपरिषद

प्रश्न 11   राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों (मंत्रियों) की नियुक्ति की जाती है -
 (अ) मुख्यमंत्री द्वारा
 (ब) विधानसभाध्यक्ष द्वारा
 (स) राज्यपाल द्वारा
 (द) राष्ट्रपति द्वारा

उत्तर : राज्यपाल द्वारा

प्रश्न 12   राज्य मंत्रिपरिषद की बैठकों की अध्यक्षता व उसका कार्य संचालन किया जाता है -
 (अ) राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा
 (ब) राज्य के राज्यपाल द्वारा
 (स) विधानसभा अध्यक्ष द्वारा
 (द) राष्ट्रपति द्वारा

उत्तर : राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा

प्रश्न 13   राज्यपाल एवं मंत्रिपरिषद के बीच संवाद की कड़ी (सेतु) का कार्य करता है -
 (अ) मुख्यमंत्री
 (ब) राज्यपाल का सचिव
 (स) केबिनेट सचिव
 (द) राज्य जनसंपर्क अधिकारी

उत्तर : मुख्यमंत्री

प्रश्न 14   केंद्र की तरह ही राज्य मंत्रिपरिषद के कितने वर्ग हैं -
 (अ) 2
 (ब) 3
 (स) 4
 (द) 5

उत्तर : 3
व्याख्या :
केबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, उपमंत्री

प्रश्न 15   कौन सा अनुच्छेद स्पष्ट करता है कि ‘राज्य विधानसभा के प्रति मंत्रिपरिषद का सामूहिक उत्तरदायित्व होगा’ -
 (अ) अनुच्छेद 158
 (ब) अनुच्छेद 161
 (स) अनुच्छेद 162
 (द) अनुच्छेद 164

उत्तर : अनुच्छेद 164
व्याख्या :
अनुच्छेद 164(2) के अनुसार मंत्रिपरिषद अपने सभी कार्यों के लिए सामूहिक रूप से विधानसभा के प्रति उत्तरदायी होगी अर्थात् मंत्रिपरिषद तभी अपने पद पर बनी रह सकती है जब तक उसे विधानसभा का विश्वास प्राप्त है।

प्रश्न 16   संविधान संशोधन(इकयानवें) अधिनियम, 2003 के अनुसार राज्य मंत्रिपरिषद् की अधिकतम संख्या क्या होनी चाहिए -
 (अ) विधानसभा के कुल सदस्यों का 10 प्रतिशत
 (ब) विधानसभा के कुल सदस्यों का 12 प्रतिशत
 (स) विधानसभा के कुल सदस्यों का 15 प्रतिशत
 (द) विधानसभा के कुल सदस्यों का 20 प्रतिशत

उत्तर : विधानसभा के कुल सदस्यों का 15 प्रतिशत

प्रश्न 17   राजस्थान में मंत्रि परिषद् में सदस्यों की अधिकतम संख्या हो सकती है -
 (अ) 15
 (ब) 20
 (स) 30
 (द) कोई सीमा नहीं

उत्तर : 30

प्रश्न 18   राज्य मंत्रिमण्डल के मंत्रिगण अपने पद पर बने रहते हैं -
 (अ) विधानसभा अध्यक्ष के प्रसाद पर्यंत
 (ब) राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत
 (स) मुख्यमंत्री के प्रसाद पर्यंत
 (द) राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत

उत्तर : राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत

प्रश्न 19   सविधान के किस अनुच्छेद में राज्य मंत्रिपरिषद ( State cabinet) के बारे में बताया गया है-
 (अ) 161
 (ब) 163
 (स) 164
 (द) 165

उत्तर : 163

प्रश्न 20   राज्य में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की न्यूनतम संख्या कितने से कम नहीं होनी चाहिए -
 (अ) 09
 (ब) 10
 (स) 11
 (द) 12

उत्तर : 12

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.