Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्य मंत्रिपरिषद

प्रश्न 21   मंत्रिपरिषद की कार्यकुशलता के लिए आवश्यक है -
 (अ) मंत्रियों का परस्पर सहयोग
 (ब) मुख्यमंत्री का प्रवीण नेतृत्व
 (स) मंत्रिमंडल सचिवालय का सहयोग
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : उपरोक्त सभी

प्रश्न 22   राज्य मंत्री परिषद जवाबदेही होती है -
 (अ) राज्य विधान सभा के प्रति
 (ब) भारतीय संसद के प्रति
 (स) राज्यपाल के प्रति
 (द) राष्ट्रपति के प्रति

उत्तर : राज्य विधान सभा के प्रति

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से कौन सा राज्य मंत्रिपरिषद का कार्य नहीं है -
 (अ) सरकार की नीति तय करना
 (ब) उच्च स्तरीय नियुक्ति के समय राज्यपाल को सलाह देना
 (स) बजट का गठन करना
 (द) बहुमत के लिए समय सीमा तय करना / सलाह देना

उत्तर : बहुमत के लिए समय सीमा तय करना / सलाह देना

प्रश्न 24   राज्य मंत्रिमण्डल के मंत्रिगण अपने पद पर बने रहते हैं -
 (अ) विधानसभा अध्यक्ष के प्रसाद पर्यंत
 (ब) राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत
 (स) मुख्यमंत्री के प्रसाद पर्यंत
 (द) राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत

उत्तर : राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत

प्रश्न 25   राज्य मंत्री परिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी है -
 (अ) विधानसभा के प्रति
 (ब) लोकसभा के प्रति
 (स) मुख्यमंत्री के प्रति
 (द) राज्यपाल के प्रति

उत्तर : विधानसभा के प्रति

प्रश्न 26   निम्नांकित में से बीस सूत्रीय कार्यक्रम की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की एक वर्ष में कितनी बैठकें आयोजित की जानी चाहिए -
 (अ) दो
 (ब) तीन
 (स) चार
 (द) पाँच

उत्तर : दो

प्रश्न 27   निम्नांकित में से कौन राजस्थान में मंत्रिपरिषद की बैठक का स्थान और समय निर्दिष्ट करता है -
 (अ) मुख्य सचेतक
 (ब) मुख्यमंत्री
 (स) संसदीय कार्य मंत्री
 (द) राज्यपाल

उत्तर : मुख्यमंत्री

प्रश्न 28   निम्नलिखित में कौनसा कथन असत्य है -
 (अ) राजस्थान के सभी मंत्री कैबिनेट मंत्री हैं।
 (ब) राजस्थान में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री हो सकते हैं।
 (स) कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग होते हैं ।
 (द) राजस्थान सरकार में वर्तमान में कोई उपमंत्री नहीं है।

उत्तर : राजस्थान के सभी मंत्री कैबिनेट मंत्री हैं।

प्रश्न 29   राज्य मंत्रिपरिषद् अपने पद पर बना रहता है _____ के प्रसाद पर्यंत ।
 (अ) पार्टी अध्यक्ष
 (ब) राज्यपाल
 (स) मुख्यमंत्री
 (द) स्पीकर

उत्तर : राज्यपाल

प्रश्न 30   भारत के संविधान के अनुसार, राजस्थान की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या कितने से अधिक नहीं हो सकती -
 (अ) 30 से
 (ब) 15 से
 (स) 20 से
 (द) 29 से

उत्तर : 30 से

page no.(3/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.