Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मुगल शासन प्रणाली

प्रश्न 1 मुगल काल में, जिले को क्या कहा जाता था -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
  • (अ) सूबा
  • (ब) विषय
  • (स) परगना
  • (द) सरकार
उत्तर : सरकार
व्याख्या :
मुगल प्रशासन में, जिले को ‘सरकार’ कहा जाता था। ‘सूबा’ एक बड़ा प्रशासनिक खंड था, जो कई जिलों (सरकारों) में विभाजित होता था।
प्रश्न 2 मुगल काल के दौरान प्रशासन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
  • (अ) सरदार-मीर-ए सना नौसेना विभाग के प्रमुख थे।
  • (ब) मुगल प्रशासन प्रणाली भारतीय और विदेशी प्रशासन प्रणाली का मिश्रण थी।
  • (स) मुगल शासक सर्वोच्च प्राधिकारी था।
  • (द) प्रांतीय प्रशासन को सूबों में विभाजित किया गया था।
उत्तर : सरदार-मीर-ए सना नौसेना विभाग के प्रमुख थे।
व्याख्या :
मुगल काल में “मीर-ए-सामान” प्रशासनिक पद था, लेकिन इसका संबंध दरबारी वस्त्र और शाही कारखानों से था, न कि नौसेना से। मुगल प्रशासन में नौसेना का कोई महत्वपूर्ण विभाग नहीं था क्योंकि मुगलों ने समुद्री शक्ति पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
प्रश्न 3 पाण्डुलिपियों के निर्माण का मुगल केन्द्र क्या कहलाता था -
School Lecturer 2022 Gk (Group D)
  • (अ) महावतखाना
  • (ब) इबादतखाना
  • (स) कारखाना
  • (द) किताब खाना
उत्तर : किताब खाना
प्रश्न 4 निम्नलिखित कथनों का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए विकल्पों में से सही चुनिए -
(a) मीर बख़्शी मुगल सैन्य विभाग का अध्यक्ष था।
(b) मीर बख्शी खुफिया और सूचना एजेंसियों के प्रमुख भी थे।

School Lecturer 2022 History (Group - C)
  • (अ) दोनों (a) तथा (b) सत्य हैं
  • (ब) (a) सत्य है, (b) असत्य है
  • (स) (a) असत्य है, (b) सत्य है
  • (द) दोनों (a) तथा (b) असत्य हैं।
उत्तर : दोनों (a) तथा (b) सत्य हैं
प्रश्न 5 ‘तुमन’ संबंधित है -
School Lecturer 2022 History (Group - C)
  • (अ) राजस्व कर
  • (ब) सैनिक संगठन
  • (स) स्थापत्य अलंकरण
  • (द) बाजार व्यवस्था
उत्तर : सैनिक संगठन
प्रश्न 6 मुगल प्रांतों में एक प्रशासनिक प्रमंडल कौन सा था -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV
  • (अ) पेशकश
  • (ब) जागीर
  • (स) मिल्कियत
  • (द) परगना
उत्तर : परगना
प्रश्न 7 पोलज, परती, चाचर व बंजर भूमि के प्रकार किस काल से संबंधित हैं -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
  • (अ) मौर्य
  • (ब) गुप्त
  • (स) सल्तनत
  • (द) मुगल
उत्तर : मुगल
प्रश्न 8 मुगलकाल में खुदकाश्त व पाहिकाश्त क्या थे -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-II
  • (अ) राजस्व के प्रकार
  • (ब) फसलों के प्रकार
  • (स) प्रशासन के प्रकार
  • (द) किसानों के प्रकार
उत्तर : किसानों के प्रकार
प्रश्न 9 लोदी सुलतानों की केन्द्रीकरण की नीति का अफगान सरदार क्यों विरोध करते थे -
  • (अ) अपनी स्वतंत्रता की प्रवृति बनाए रखने के कारण
  • (ब) समानता संबंधी अपनी नीति के कारण
  • (स) अपनी बहादुरी की प्रवृति के कारण
  • (द) उपर्युक्त सभी कारणों से
उत्तर : उपर्युक्त सभी कारणों से
प्रश्न 10 मुगल प्रशासन में फौजदार निम्नलिखित में से एक का अधिकारी था -
  • (अ) ग्राम
  • (ब) नगर
  • (स) जिला
  • (द) सूबा
उत्तर : जिला

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.