Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

November 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   किस भारतीय राज्य ने सरकारी स्कूल के छात्रों को 7.5% आरक्षण देने के लिए आदेश पारित किया है -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) केरल
 (स) आंध्र प्रदेश
 (द) कर्नाटक

उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में NEET को क्लियर कर चुके सरकारी स्कूलों के छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में 7.5% आरक्षण प्रदान करने के लिए आदेश पारित किया है। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने हाल ही में विधेयक को अपनी मंज़ूरी दी है। इस विधेयक के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा प्रबंधित स्कूलों में 6वीं कक्षा से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को लाभान्वित किया जाएगा।

प्रश्न 22   सरदार पटेल प्राणी उद्यान, जिसे हाल ही में ख़बरों में देखा गया था, किस राज्य में स्थित है -
 (अ) गुजरात
 (ब) राजस्थान
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में जंगल सफारी के रूप में जाने जाने वाले सरदार पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया है। जूलॉजिकल पार्क, जिसे जंगल सफारी के रूप में भी जाना जाता है, को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में आरोग्य वन का भी उद्घाटन किया। इसमें समृद्ध औषधीय मूल्यों वाले पौधों और पेड़ों की लगभग 400 प्रजातियां हैं।

प्रश्न 23   गिद्ध संरक्षण 2020-2025 एक्शन प्लान के तहत, कितने राज्यों में गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र बनाये जाएंगे -
 (अ) चार
 (ब) पांच
 (स) छह
 (द) सात

उत्तर : पांच
व्याख्या :
नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (NBWL) द्वारा अनुमोदित किया गया गिद्ध संरक्षण 2020-2025 के एक्शन प्लान के अनुसार, पांच राज्यों उत्तर प्रदेश (UP), त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु को गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र मिलेगा।

प्रश्न 24   केंद्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत कितने लोगों को आतंकवादी घोषित किया है -
 (अ) 12
 (ब) 14
 (स) 16
 (द) 18

उत्तर : 18
व्याख्या :
गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत 18 और लोगों को आतंकवादी घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि केन्‍द्र सरकार ने लोगों को आतंकवादी घोषित करने का प्रावधान करने के लिए पिछले साल अगस्‍त में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम 1967 में संशोधन किया था। इस संशोधन से पहले केवल संगठनों को ही आतंकवादी घोषित किया जा सकता था। इससे पहले, पिछले वर्ष सितम्‍बर में चार लोगों को और इस वर्ष जुलाई में नौ लोगों को इस अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था।

प्रश्न 25   केंद्रीय शिक्षा मंत्री, श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने DST-IIEST सोलर पीवी हब का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के किस जिले में किया है -
 (अ) बर्दवान
 (ब) झारग्राम
 (स) हावड़ा
 (द) बांकुड़ा

उत्तर : हावड़ा
व्याख्या :
केंद्रीय शिक्षा मंत्री, श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने DST-IIEST सोलर पीवी हब का उद्घाटन किया। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिबपुर में इस हब का उद्घाटन किया गया है। इस हब को विकसित करने के लिए धनराशि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आवंटित की गई थी। यह IIEST में स्थित हरित ऊर्जा और सेंसर प्रणाली के लिए उत्कृष्टता के केंद्र द्वारा समर्थित है। 2018 में सौर पीवी हब की स्थापना की अवधारणा पर विचार-विमर्श किया गया था। इसका उद्देश्य विश्व स्तरीय अनुसंधान सुविधा का निर्माण करना है। यह सौर ऊर्जा, अनुसंधान और विकास, निर्माण, सोलर फोटोवोल्टिक, सौर पीवी मॉड्यूल, सोलर सेल के परीक्षण और सौर पीवी प्रणालियों के क्षेत्र में ज्ञान के प्रसार के लिए एक केंद्रीय नोड के रूप में कार्य करेगा। यह हब भारत के पूर्वी और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के लिए बहुत बढ़ावा देगा। साथ ही, यह हब मेक इन इंडिया पहल के तहत राष्ट्रीय और स्थानीय उद्योग, स्टार्टअप, अनुसंधान संस्थान को संरेखित करने में मदद करेगा।

प्रश्न 26   अमेरिकी सीनेटरों ने ट्रम्प प्रशासन से भारत द्वारा किस उत्पाद के आयात पर लगाए हुए उच्च शुल्क को हटाने की मांग की है -
 (अ) पिकैन
 (ब) अखरोट
 (स) बादाम
 (द) काजू

उत्तर : पिकैन

प्रश्न 27   भारत सरकार ने विवाद से विश्वास के तहत भुगतान करने की समय सीमा को किस तिथि तक बढ़ा दिया है -
 (अ) 31 दिसंबर, 2020
 (ब) 30 नवंबर, 2020
 (स) 31 जनवरी, 2021
 (द) 31 मार्च, 2021

उत्तर : 31 मार्च, 2021
व्याख्या :
27 अक्टूबर, 2020 को, भारत सरकार ने विवाद से विश्वास योजना के तहत भुगतान करने की समय सीमा बढ़ा दी। यह समय सीमा 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दी गई है। इस प्रत्यक्ष कर विवाद निपटान योजना के तहत समय सीमा तीसरी बार बढ़ाई जा रही है। करदाताओं को राहत देने के लिए भारत सरकार ने विवाद से विश्वास योजना की समय सीमा बढ़ा दी है। साथ ही, इस योजना के तहत डिक्लेरेशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गई है। विवाद से विश्वास योजना को केंद्रीय बजट 2020-21 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया था। इस योजना का लक्ष्य लंबित प्रत्यक्ष कर मामलों का निपटान करना है। यह योजना आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण, उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय और अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता के स्तर पर लंबित विवादों को कवर करेगी। इस योजना से 4,83,000 प्रत्यक्ष कर संबंधी विवादों के हल होने की उम्मीद है।

प्रश्न 28   Aenigmachanna गोलम, जो हाल ही में केरल में खोजी गयी थी, किसकी एक प्रजाति है -
 (अ) छिपकली
 (ब) मछली
 (स) मेढक
 (द) कछुए

उत्तर : मछली
व्याख्या :
हाल ही में केरल में एक 100 मिलियन वर्ष पुरानी एनिग्माचन गोलम (Aenigmachanna Gollum) नामक मछली को देखा गया है। एनिग्माचन गोलम का नामकरण लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म के किरदार ‘गोलम’ (Gollum) से प्रेरित होकर किया गया है। फिल्म में ‘गोलम’ हमेशा भूमिगत रहने वाला एक चरित्र है। यह भूमिगत जलभरों (Underground Aquifers) में वास करती है तथा केवल वर्षा के कारण आई भारी बाढ़ के आने पर सतह पर आती हैं। यह ड्रैगन स्नेकहेड (Dragon Snakeheads) नामक एक पुराने कुल की मछलियों से संबंधित है। गोलम के अलावा, इसी के जैसी एक और प्रजाति की भी खोज की गई है, जिसे ‘एनिग्माचन महाबली’ कहा जाता है।

प्रश्न 29   अपने मन की बात संबोधन में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ओहाका खादी के बारे में उल्लेख किया था, ओहाका जगह किस देश में है -
 (अ) ब्राज़िल
 (ब) मेक्सिको
 (स) स्पेन
 (द) जर्मनी

उत्तर : मेक्सिको
व्याख्या :
हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात कार्यक्रम’ में लोगों से ओहाका खादी (Oaxaca khadi) का संदर्भ देते हुए त्यौहारी सीज़न के दौरान खरीददारी के लिये ‘वोकल फॉर लोकल’ (Vocal For Local) होने का आग्रह किया। ओहाका’ (Oaxaca) दक्षिण मेक्सिको में स्थित एक क्षेत्र है, जहाँ कई गाँवों के स्थानीय ग्रामीण समूहों में खादी बुनाई का कार्य करते हैं। वर्तमान में यहाँ की खादी ‘ओहाका खादी’ के नाम से प्रसिद्ध है। इसकी स्थापना मेक्सिको में रहने वाले एक अमेरिकी ‘मार्कोस ब्राउन’ और उनकी पत्नी ‘कालिंदी अत्तर’ ने की थी।

प्रश्न 30   भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हैकथॉन (I-ACE) 7 और 8 दिसंबर 2020 को किस संगठन द्वारा आयोजित किया जाएगा -
 (अ) नैसकॉम
 (ब) विदेश मंत्रालय
 (स) निति आयोग
 (द) अटल इनोवेशन मिशन

उत्तर : अटल इनोवेशन मिशन
व्याख्या :
अटल इन्नोवेशन मिशन, कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल ऑर्गेनाइज़ेशन (Commonwealth Scientific and Industrial Research Organisation- CSIRO) के साथ मिलकर सर्कुलर अर्थव्यवस्था पर दो दिवसीय ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनामी हैकथॉन’ (India Australia Circular Economy Hackathon {I-ACE}) आयोजित करने जा रहा है। हैकथॉन का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को किया जाएगा। I-ACE का विचार इस वर्ष 4 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों की बातचीत के दौरान आया जब दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया में सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिये नवाचारों की आवश्यकता जताई। I-ACE के अंतर्गत दोनों देशों के स्टार्टअप और MSME तथा प्रतिभावान छात्रों द्वारा नए तकनीकी उपायों के विकास और उनकी पहचान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किये गए छात्रों और स्टार्टअप/एमएसएमई को हैकथॉन में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया जाएगा और सभी चार विषयों में से प्रत्येक विषय के लिये दोनों देशों से एक-एक छात्र और एक-एक स्टार्टअप/MSME को 11 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता घोषित किया जाएगा।

page no.(3/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.