Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

December 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   किस राज्य ने राज्य में महिलाओं के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की है -
 (अ) हरियाणा
 (ब) गोवा
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : गोवा
व्याख्या :
राज्य में महिलाओं के लिए सुरक्षा के एक अतिरिक्त उपाय में, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा पुलिस के साथ मिलकर एक विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर शुरू किया, जो संकट में महिलाओं की शिकायतों के निवारण के लिए पणजी में राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष, पणजी में कार्यशील रहेगा।

प्रश्न 12   फ़कीर चंद कोहली का 26 नवंबर, 2020 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने किस वैश्विक IT कंपनी की स्थापना का नेतृत्व किया था -
 (अ) Infosys
 (ब) Wipro
 (स) HCL
 (द) TCS

उत्तर : TCS
व्याख्या :
भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग के पितामह और टाटा कंसल्टेंसी सíवसेज के पहले सीईओ फकीर चंद कोहली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 96 साल के थे। 2002 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग में उनके योगदान के लिए दिया गया था। उनका जन्म पेशावर में 19 मार्च, 1924 को हुआ था। उन्होंने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर मेन से बीए और बीएससी किया। आगे की पढ़ाई के लिए वह कनाडा के क्वीन यूनिवर्सटिी गए। वहां से उन्होंने 1948 में इलेक्टिकल इंजीनियरिंग में बीएससी (ऑनर्स) किया। पढ़ाई पूरी कर वह 1951 में भारत लौटे और टाटा इलेक्टिक कंपनियों के लिए काम करना शुरू कर दिया।

प्रश्न 13   इनमें से कौन-सा देश वर्ष, 2020 के लिए फीफा की फाइनल रैंकिंग लिस्ट में सबसे ऊपर है -
 (अ) इंग्लैंड
 (ब) फ्रांस
 (स) ब्राजील
 (द) बेल्जियम

उत्तर : बेल्जियम
व्याख्या :
इन्डियन नेशनल टीम, FIFA की नवीनतम रैंकिंग में 104 वें स्थान पर पहुंच गई है। अक्टूबर 2020 की रैंकिंग में भारतीय टीम 108 वें स्थान पर थी। दो महीनों में, भारत सितंबर में 109 वें स्थान पर होने के बाद 5 स्थान आगे आ गया है। इस बीच, वैश्विक परिदृश्य पर, पहली छह टीम अपने स्थान पर बनी रहीं, यानी बेल्जियम के बाद फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड, पुर्तगाल और स्पेन की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं है। अर्जेंटीना सातवें स्थान पर है, और उरुग्वे, आठवें स्थान पर है। इसके बाद मेक्सिको और इटली टॉप 10 में हैं।

प्रश्न 14   भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इस समय तीन देशों की यात्रा पर हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा देश उनकी इस विदेशी यात्रा का हिस्सा नहीं है -
 (अ) सऊदी अरब
 (ब) बहरीन
 (स) सेशेल्स
 (द) संयुक्त अरब अमीरात

उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
विदेशमंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमारात के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम से मुलाकात की और उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्‍यक्तिगत संदेश सौंपा। बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत की विश्वसनीय साझेदार के रूप में भूमिका को रेखांकित किया और कोविड महामारी के बाद आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। डॉक्टर जयशंकर ने भारतीय समुदाय के हितों का ध्यान रखने के लिए भी संयुक्त अरब अमारात के प्रधानमंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया। डॉक्टर जयशंकर दुबई में एक्सपो 2020 के भारतीय मंडप स्थल को देखने भी गए। संयुक्‍त अरब अमारात में भारत के राजदूत पवन कपूर ने उन्‍हें एक्सपो 2020 के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर जयशंकर हाल में तीन देशों बहरीन, संयुक्त अरब अमारात और सेशेल्स की यात्रा पर रवाना हुए थे।

प्रश्न 15   राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम ने बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए किस कंपनी के साथ देश के सबसे बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) HAL
 (ब) L&T
 (स) रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर
 (द) अशोक लीलैंड

उत्तर : L&T
व्याख्या :
राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम (NHSRCL) ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट प्रोजेक्ट परियोजना के लिए इस 26 नवंबर, 2020 को आधारभूत संरचना प्रमुख लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के साथ 24,000 करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े सरकारी वित्त पोषित नागरिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। लार्सन एंड टूब्रो भारत की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय मुम्बई में स्थित है। यह कंपनी विश्व के अनेक देशों में अपना कारोबार चला रही है तथा इसके कार्यालय एवं कारखाने पूरे विश्व में फैले हुए हैं। इस कंपनी की लगभग 25 देशों में 60 से अधिक इकाइयां हैं और यह कंपनी जिन चार मुख्य व्यापारिक क्षेत्रों में अपना कारोबार संचालित कर रही हैं वे क्षेत्र हैं - प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, निर्माण और उत्पादन।

प्रश्न 16   किस राज्य ने हाल ही में “करमई धर्म” (कर्म ही पूजा है) योजना शुरू की है -
 (अ) ओडिशा
 (ब) पश्चिम बंगाल
 (स) बिहार
 (द) असम

उत्तर : पश्चिम बंगाल
व्याख्या :
‘दुआरे-दुआरे पश्चिम बोंगो सरकार’ (प्रत्येक द्वार पश्चिम बंगाल सरकार) योजना के तहत सरकारी प्रतिनिधि प्रत्येक घर में जायेंगे, जहां परिवार योजना के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। “कर्मई धर्म”(कर्म ही धर्म) योजना के तहत राज्य के 200000 युवाओं को छोटे व्यवसाय करने के लिए एक मोटर बाइक प्राप्त होगा। मोटर बाइक के लिए सरकारी बैंकों से सहायता प्रदान की जाएगी। बाइक को बेची जाने वाली वस्तुओं को ले जाने के लिए बाइक के पीछे बक्से से लैस किया जाएगा।

प्रश्न 17   निम्नलिखित में से किसने कर्मचारियों की सुविधा के लिए डिजिटल ऑनलाइन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) लॉन्‍च किया है -
 (अ) नीती आयोग
 (ब) एसोचैम
 (स) फिक्की
 (द) भारतीय रेल

उत्तर : भारतीय रेल
व्याख्या :
भारतीय रेलवे ने पूरी तरह से डिजीटल ऑनलाइन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) लॉन्च की है । HRMS भारतीय रेलवे के लिए एक ‘हाई थ्रस्ट प्रोजेक्ट’ है। यह परियोजना बेहतर उत्पादकता प्रदान करती है। यह परियोजना रेलवे प्रणाली की दक्षता और उत्पादकता में सुधार के लिए एक कदम है। यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है, यह भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने का प्रयास करेगा। यह परियोजना सभी कर्मचारियों के कामकाज पर एक बड़ा प्रभाव पैदा करेगी। यह कर्मचारी को अधिक तकनीक प्रेमी बना देगा।

प्रश्न 18   किस राज्य ने छोटे विक्रेताओं को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने के लिए जगनन्ना थोडु (Jagananna Thodu) योजना शुरू की है -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) आंध्र प्रदेश
 (स) केरल
 (द) तेलंगाना

उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने जगनन्ना थोडु/“Jagananna Thodu” योजना शुरू की, जिसके तहत 905 करोड़ की राशि ब्याज मुक्त ऋण के प्रावधान के लिए 9.05 लाख छोटे व्यापारियों के बैंक खातों में जमा की गई। जगन्नाथ थोडु योजना का लक्ष्य राज्य भर में छोटे पैमाने पर सड़क व्यवसायों को विशेष रूप से पारंपरिक व्यवसायों में लगे लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। नई शुरू की गई योजना फुटपाथों, सड़क के सामान और किराने का सामान बेचने वाले छोटे व्यापारियों को 10,000 रुपये का ऋण प्रदान करेगी।

प्रश्न 19   सुमेलित किजिए -

कंपनीशहर
A जायडस बायोटेक1. हैदराबाद
B सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया2. अहमदाबाद
C भारत बायोटेक3. पूणे
A B C
 (अ) 2 3 1
 (ब) 1 2 3
 (स) 3 1 2
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 2 3 1
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस वैक्‍सीन के विकास और विनिर्माण में शामिल केंद्रों का दौरा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ज़ाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड के लिए वैक्सीन विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत समीक्षा करने के लिए अपनी तीन नगरों की यात्रा के तहत हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा का दौरा किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पुणे स्थित सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया और संस्थान के दल से बातचीत की। संस्थान ने प्रधानमंत्री को कोविड-19 के टीके के उत्पादन से संबंधित अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रश्न 20   कोयले से बिजली बनाने वाला पहला अरब खाड़ी देश कौन सा बनेगा -
 (अ) सऊदी अरब
 (ब) बहरीन
 (स) कतर
 (द) संयुक्त अरब अमीरात

उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात
व्याख्या :
संयुक्त अरब अमीरात हाल ही में कोयले से बिजली बनाने वाला पहला और संभवत: अंतिम अरब देश बन गया है। कोयला संयंत्र, हसायन को 3.4 बिलियन अमरीकी डालर की मदद से दुबई में स्थापित किया जाएगा । प्लांट की क्षमता 600 मेगावाट होगी। बाद में, 2023 तक इसकी क्षमता को बढ़ा कर 2,400 मेगावाट तक कर दिया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ऐसा इसलिए कर रहा है, क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात में सरकार तेजी से स्वच्छ ईंधन की ओर बढ़ रही है। जिसकी वजह से अक्षय ऊर्जा की कीमतों में गिरावट आ रही है। कोयले से बिजली का उत्पादन करने के लिए, दुबई में 3.4 बिलियन डॉलर की लगत से हसायन कोयला संयंत्र शुरू किया गया है। हसायन कोयला संयंत्र की शुरुआती क्षमता 600 मेगा वाट है जिसे 2023 तक बढ़ाकर 2,400 मेगा वाट करने का लक्ष्य है।

page no.(2/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.