Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

December 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किस राज्य में 74 अरब 77 करोड रुपये की लागत वाली 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशीला रखी -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) गुजरात
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) बिहार

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्‍तर प्रदेश में 74 अरब 77 करोड रुपये की लागत वाली 16 राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशीला रखी। वर्चुअल रूप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद थे। इन परियोजनाओं के जरिये प्रस्‍तावित 505 किलोमीटर लम्‍बी सडकें बनने के बाद राज्‍य में संपर्क, सुविधा और आर्थ‍िक वृद्धि‍ में मदद मिलेगी।

प्रश्न 22   जेम्स वोल्फेंसन, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस संगठन के पूर्व अध्यक्ष थे -
 (अ) एशियाई विकास
 (ब) विश्व बैंक
 (स) संयुक्त राष्ट्र
 (द) विश्व स्वास्थ्य संगठन

उत्तर : विश्व बैंक
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी वकील, इन्वेस्टमेंट बैंकर, और अर्थशास्त्री जेम्स वोल्फेंसन, जिन्होंने 10 साल तक विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, का निधन हो गया। उन्होंने 1995 से 2005 तक विश्व बैंक समूह के नौवें अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ मिलकर, वोल्फेंसन ने 1996 में एक कार्यक्रम Heavily Indebted Poor Countries Initiative देशों की पहल शुरू की,जिसने अंततः दुनिया के 27 सबसे गरीब देशों को ऋण राहत में $ 53 बिलियन से अधिक की राशि प्रदान की।

प्रश्न 23   ICCI (इन्वेंटिवप्रेन्योर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) ने एसएमई और स्टार्ट-अप का समर्थन करने के लिए किस बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) ऐक्सिस बैंक
 (ब) यस बैंक
 (स) आईसीआईसीआई बैंक
 (द) एचडीएफसी बैंक

उत्तर : एचडीएफसी बैंक

प्रश्न 24   अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (ABVKY) के तहत राहत की नई दर, औसत दैनिक आय के 25% से बढ़ाकर _________% कर दी गयी है -
 (अ) 30%
 (ब) 40%
 (स) 35%
 (द) 50%

उत्तर : 50%

प्रश्न 25   वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (VFI) के अध्यक्ष के रूप में किसे निर्विरोध चुना गया है -
 (अ) अनिल चौधरी
 (ब) अच्युत सामंत
 (स) राज कुमार
 (द) दलेल सिंह

उत्तर : अच्युत सामंत

प्रश्न 26   कर्नाटक के विभिन्न जंगलों में पाए जाने वाले लगभग कितनी दुर्लभ औषधीय पौधे विलुप्त होने के कगार पर हैं और IUCN सूची में ‘लुप्तप्राय’ के रूप में सूचीबद्ध किये गए हैं -
 (अ) 23
 (ब) 34
 (स) 18
 (द) 45

उत्तर : 23

प्रश्न 27   किस कंपनी ने इसरो को गगनयान मिशन के लिये बूस्टर प्रणाली का पहला पुर्जा बना कर समय से पहले सौंप दिया है -
 (अ) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
 (ब) भारत डायनेमिक्स
 (स) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स
 (द) लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड

उत्तर : लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड
व्याख्या :
लार्सन एंड टुब्रो ने बूस्टर सेगमेंट डिलीवर किया, जो इसरो के गगनयान मिशन का पहला हार्डवेयर था। कंपनी ने तय समय से पहले ही मॉड्यूल को डिलीवर कर दिया है। यह एक इंजन है या बूस्टर रॉकेट भी हो सकता है। यह या तो मल्टी स्टेज रॉकेट का पहला चरण है या अंतरिक्ष यान के थ्रस्ट को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक रॉकेट है।

प्रश्न 28   ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ और भाई-बहनों का ‘नागार्जुन बेशा’ किया गया। आखिरी बार नागार्जुन बैशा किस वर्ष में आयोजित किया गया था -
 (अ) 1962
 (ब) 1994
 (स) 1998
 (द) 2010

उत्तर : 1994
व्याख्या :
ओडिशा में, भगवान जगन्नाथ और भगवान बलभद्र का दुर्लभ 'नागार्जुन बेशा' पुरी के विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया। यह अनुष्ठान लगभग 26 वर्षों के अंतराल के बाद होता है, जिसमें भगवान को योद्धा की वेशभूषा में दिखाया जाता है। इस वर्ष कोविड महामारी के मद्देनजर भक्तों की उपस्थिति के बिना ही यह अनुष्ठान किया गया। इसमें, भगवान जगन्नाथ और उनके भाई भगवान बलभद्र 16 प्रकार के पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ सुनहरी पोशाक में दिखाए जाते हैं।

प्रश्न 29   रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर को किस देश के राष्ट्रपति के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है -
 (अ) बेनिन
 (ब) माली
 (स) बुर्किना फासो
 (द) नाइजर

उत्तर : बुर्किना फासो

प्रश्न 30   भारत ने वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में GDP में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है -
 (अ) 4.8%
 (ब) 08%
 (स) 5.5%
 (द) 7.5%

उत्तर : 7.5%
व्याख्या :
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में भारतीय अर्थव्यवस्था मने 7.5 प्रतिशत तक गिरावट हुई। यह संकुचन वित्त वर्ष 2020-21 की पहले तिमाही से एक प्रतिक्षेप है। अप्रैल से जून तिमाही (पहली तिमाही, वित्त वर्ष 2020-21) में भारत की अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जिसने 40 वर्षों में सबसे अधिक पहला संकुचन दर्शाया था क्योंकि कोविड -19 महामारी ने उपभोक्ता मांग और निजी निवेश को प्रमुख रूप से प्रभावित किया. वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही के लिए आधार मूल्यों पर लगातार GVA की कीमतें वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में अनुमानित रूप से 30.49 लाख करोड़ रुपये (आधार वर्ष 2011-12) थीं, जबकि 2019-20 की दूसरी तिमाही में 32.78 लाख करोड़ रुपये थी. इससे 7 प्रतिशत का संकुचन दिखा।

page no.(3/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.