Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2021 Current Affairs

प्रश्न 11   भारत और बांग्लादेश बंगबंधु नामक एक फिल्म बनाएंगे। फिल्म का निर्देशन किसके द्वारा किया जाएगा -
 (अ) श्याम बेनेगल
 (ब) मणि रत्नम
 (स) संजय लीला भंसाली
 (द) राजकुमार हिरानी

उत्तर : श्याम बेनेगल
व्याख्या :
बांग्लादेश गणतंत्र की प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण पर भारतीय गणराज्य के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए 26 से 27 मार्च 2021 तक आधिकारिक दौरे पर रहे। भारत-बांग्लादेश मित्रता की 50वीं वर्षगांठ के प्रतीक के तौर पर दोनों पक्षों ने स्मारक डाक टिकट जारी किए। 6 दिसंबर को मैत्री दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, इसी दिन 1971 में भारत ने बांग्लादेश को मान्यता दी थी। भारतीय पक्ष ने दिल्ली विश्वविद्यालय में बंगबंधु चेयर की स्थापना की घोषणा की। बांग्लादेश की स्वतंत्रता के साथ-साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के मद्देनजर दोनों पक्ष 19 चुनिंदा देशों में इस पर कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि भारतीय फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल के निर्देशन में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बायोपिक की शूटिंग शुरू हो गई है और तय अवधि में इसके पूरा होने की उम्मीद है। दोनों पक्षों ने मुक्ति संग्राम पर डॉक्युमेंट्री बनाने को लेकर जल्द से जल्द काम शुरू करने पर बल दिया। बांग्लादेश के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब उर रहमान पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम बंगबंधु होगा।

प्रश्न 12   भारतीय नौसेना, फ्रांसीसी नौसेना अभ्यास “ला पेरोस” (La Perouse) में भाग लेगी। अभ्यास कहाँ आयोजित किया जाएगा -
 (अ) अरब सागर
 (ब) बिस्के की खाड़ी
 (स) बंगाल की खाड़ी
 (द) इंग्लिश चैनल

उत्तर : बंगाल की खाड़ी
व्याख्या :
फ्रांस के नेतृत्‍व में अगले महीने पहली बार बंगाल की खाड़ी में हो रहे नौसैनिक अभ्‍यास में भारत हिस्‍सा लेगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका भी भाग ले रहे हैं। लेकिन भारत की पहली बार हो रही भागीदारी को एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। यह अभ्यास 5 से 7 अप्रैल के बीच होगा। इसके बाद एक और महत्वपूर्ण नौसेना अभ्यास--भारत-फ्रेंच वरुण अभ्यास भी होगा। इसमें संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल होगा। 1998 में भारत में किए गए परमाणु परीक्षण को फ्रांस द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध बढते जा रहे हैं जबकि दो दशक पूर्व अधिकांश पश्चिमी दुनिया के देशों ने भारत पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

प्रश्न 13   2022 एएफसी महिला एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया जाएगा -
 (अ) नवी मुंबई
 (ब) अहमदाबाद
 (स) भुवनेश्वर
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
26 मार्च 2021 को एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) और AFC महिला एशियाई कप भारत 2022 स्थानीय आयोजन समिति (LOC) ने 2022 के AFC महिला एशियाई कप ​के लिए 3 अंतिम स्थानों की घोषणा की जो 20 जनवरी से 6 फरवरी 2022 तक भारत में आयोजित होंग टूर्नामेंट स्थल:
  • D.Y. पाटिल स्टेडियम – नवी मुंबई, महाराष्ट्र
  • ट्रांसस्टेडिया (EKA एरिना) – अहमदाबाद, गुजरात
  • कलिंगा स्टेडियम – भुवनेश्वर, ओडिशा

प्रश्न 14   विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की ग्रोथ रेट 7.5 प्रतिशत से कितने प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान जताया है?
 (अ) 10.5 प्रतिशत
 (ब) 12.5 प्रतिशत
 (स) 11.5 प्रतिशत
 (द) 8.5 प्रतिशत

उत्तर : 12.5 प्रतिशत
व्याख्या :
विश्व बैंक (World Bank) ने जनवरी में अनुमानित 5.4 प्रतिशत की तुलना में 2021-22 के लिए भारतीय जीडीपी वृद्धि के 10.1% रहने का अनुमान लगाया है। विश्व बैंक ने कहा, कोविड-19 के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के बीच महत्वपूर्ण अनिश्चितता को देखते हुए, भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.5 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत तक हो सकती है।

प्रश्न 15   आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में किस खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया है -
 (अ) शिखर धवन
 (ब) अमित मिश्रा
 (स) अक्षर पटेल
 (द) ऋषभ पंत

उत्तर : ऋषभ पंत
व्याख्या :
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तान नियुक्त किया है। ऋषभ पंत चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे जो कंधे में चोट के कारण इस टी20 लीग से बाहर हो गए हैं। बतौर कप्तान ऋषभ पंत पहली बार आईपीएल में उतरेंगे। उन्होंने इससे पहले घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी की है। पंत साल 2017 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के कप्तान थे।

प्रश्न 16   हाल ही में किस मशहूर मराठी लेखक को सरस्वती सम्मान 2020 मिला है?
 (अ) शरण कुमार लिंबाले
 (ब) श्रीकांत मोघे
 (स) आनंद यादव
 (द) रंगनाथ पठारे

उत्तर : शरण कुमार लिंबाले
व्याख्या :
प्रसिद्ध मराठी लेखक डॉ. शरणकुमार लिंबाले (Dr. Sharankumar Limbale) को उनकी पुस्तक ‘सनातन’ (Sanatan) के लिए सरस्वती सम्मान, 2020 से सम्मानित किया जायेगा। डॉ. लिंबाले की पुस्तक ‘सनातन’ को 2018 में प्रकाशित किया गया था। इस पुरस्कार में पंद्रह लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका प्रदान की है। के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 में स्थापित सरस्वती सम्मान को देश में सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार के रूप में मान्यता प्राप्त है। सरस्वती सम्मान पुरस्कार की शुरुआत के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1991 में की गई थी। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी भी आधिकारिक भारतीय भाषा में लिखे गए उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य के लिए दिया जाता है। इसमें एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका के अलावा, 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

प्रश्न 17   केंद्र सरकार ने नए वाहनों की खरीद से पहले पुराने वाहन के स्क्रैप सर्टिफिकेट जमा करने पर कितने प्रतिशत कर छूट का प्रस्ताव रखा है -
 (अ) 20 प्रतिशत
 (ब) 25 प्रतिशत
 (स) 35 प्रतिशत
 (द) 10 प्रतिशत

उत्तर : 25 प्रतिशत
व्याख्या :
केंद्र ने नए वाहनों की खरीद से पहले पुराने वाहन के स्क्रैप सर्टिफिकेट जमा करने पर 25 प्रतिशत कर छूट का प्रस्ताव रखा है। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने आज पुराने वाहन के स्‍क्रैप के इस संबंध में मोटर वाहन कर में रियायत के मसौदा नियमों को प्रकाशित किया। नियमों के प्रारूप में कहा गया है कि लोगों को वाहन स्क्रैप सर्टिफिकेट के साथ व्यक्तिगत वाहनों की खरीद पर 25 प्रतिशत तक रियायत मिलेगी जबकि वाणिज्यिक वाहनों की खरीद पर कर राहत 15 प्रतिशत होगी। व्यक्तिगत वाहनों में, कर रियायतें आठ साल तक ली जा सकती है, जबकि वाणिज्यिक वाहनों के लिए यह अवधि 15 वर्ष तक होगी। इस अवधि की गणना पहले पंजीकरण की तारीख से की जाएगी। सरकार ने 30 दिनों की अवधि में नियमों के प्रारूप पर विभिन्न हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इस साल पहली अक्टूबर से नियम लागू होना प्रस्तावित है।

प्रश्न 18   भारत और किस देश के विशेष बलों के बीच हाल ही में हिमाचल प्रदेश में ‘वज्र प्रहार’ अभ्यास का आयोजन किया गया -
 (अ) नेपाल
 (ब) अमेरिका
 (स) चीन
 (द) रूस

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
अमेरिका और भारत के विशेष बलों के बीच हाल ही में हिमाचल प्रदेश में ‘वज्र प्रहार’ (Vajra Prahar) अभ्यास का आयोजन किया गया। यह अभ्यास हिमाचल प्रदेश के चंबा (Chamba) जिले के बकलोह (Bakloh) में आयोजित किया गया। गौरतलब है कि यह वज्र प्रहार अभ्यास का 11वां संस्करण था। इस अभ्यास का आयोजन बारी-बारी से अमेरिका और भारत में किया जाता है। इस अभ्यास में दोनों देशों के बलों ने संयुक्त मिशन और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बलों के बीच इंटरओपेराबिलिटी को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 19   किस कंपनी ने अंडमान और निकोबार प्रशासन को पहला 500 पैक्स यात्री-सह-150 टन मालवाहक जहाज सिंधु सौंपा हैं -
 (अ) हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
 (ब) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
 (स) लार्सन एंड टुब्रो
 (द) भारत डायनामिक्स लिमिटेड

उत्तर : कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
व्याख्या :
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने अंडमान और निकोबार प्रशासन को पहला 500 पैक्स यात्री-सह-150 टन मालवाहक जहाज सिंधु पहुंचाया।

प्रश्न 20   एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने विज्ञापन में महिलाओं के चित्रण पर एक अध्ययन शुरू करने के लिए किस परामर्शदाता फर्म के साथ समझौता किया है -
 (अ) मैकिन्से एंड कंपनी
 (ब) बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप
 (स) फ्यूचरब्रांड
 (द) ग्रांट थॉर्नटन

उत्तर : फ्यूचरब्रांड

page no.(2/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.