Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2021 Current Affairs

प्रश्न 31   न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को किस उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है -
 (अ) मद्रास
 (ब) बॉम्बे
 (स) कलकत्ता
 (द) दिल्ली

उत्तर : कलकत्ता
व्याख्या :
राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्‍यायमूर्ति राजेश बिंदल को कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय का कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश नियुक्‍त किया है। वे मुख्‍य न्‍यायाधीश तोट्टातिल भास्‍करन नायर राधाकृष्‍णन का स्‍थान लेंगे जो 29 अप्रैल को सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं। न्‍यायमूर्ति बिंदल कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय के वरिष्‍ठतम न्‍यायाधीश हैं। इससे पहले, वे पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय में स्‍थायी न्‍यायाधीश तथा केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख उच्‍च न्‍यायालय में कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं।

प्रश्न 32   ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने वर्ष, 2021 के लिए भारत की GDP विकास दर को कितना कम कर दिया है -
 (अ) 9 प्रतिशत
 (ब) 8.7 प्रतिशत
 (स) 9.5 प्रतिशत
 (द) 10.2 प्रतिशत

उत्तर : 10.2 प्रतिशत
व्याख्या :
26 अप्रैल, 2021 को ग्लोबल फोरकास्टिंग फर्म ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने वर्ष, 2021 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान 11.8 प्रतिशत से घटाकर 10.2 प्रतिशत कर दिया है। ऐसा करने के बाद, इस फर्म ने यह तर्क दिया है कि, कोरोना वायरस महामारी के कारण देश के बढ़ते स्वास्थ्य बोझ को लेकर एक ठोस सरकारी रणनीति की कमी ने उन्हें भारत के वर्ष, 2021 के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि के पूर्वानुमान प्रतिशित को कम करने के लिए प्रेरित किया है।

प्रश्न 33   चार अंतरिक्ष यात्रियों को हाल ही में नासा और स्पेसएक्स के किस मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में भेजा गया -
 (अ) क्रू -2
 (ब) ड्रैगन क्रू
 (स) निसार
 (द) डेमो 2

उत्तर : क्रू -2
व्याख्या :
हाल ही में 'वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम' के तहत नासा और 'स्पेसएक्स' (SpaceX) के बीच सहयोग के हिस्से के रूप में चार अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा (अमेरिका) से अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में भेजा गया है। इस मिशन को 'क्रू-2' (Crew-2) नाम दिया गया है। नासा द्वारा शुरू किया गया ‘वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम’ (CCP) नासा और निजी उद्योग के बीच अंतरिक्ष यात्रियों को ‘अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन’ (ISS) तक ले जाने और वहाँ से वापस लाने से संबंधित एक साझेदारी है।

प्रश्न 34   चीन ने अपने मंगल रोवर का नाम ज़ुरांग (Zhurong) रखा है। ज़ुरांग चीन के एक पारंपरिक ______ है -
 (अ) झील देवता
 (ब) अग्नि देवता
 (स) जल देव
 (द) बिजली देवता

उत्तर : अग्नि देवता
व्याख्या :
चीन ने अपने पहले मंगल रोवर को पारंपरिक अग्नि देवता के नाम पर झुरोंग (Zhurong) रखा गया है। झुरोंग तियानवेन-1 (Tianwen-1) स्पेस प्रोब पर है। यह फरवरी, 2021 में मंगल की कक्षा में पहुंचा और मई, 2021 में मंगल ग्रह पर लैंडिंग करेगा। झुरोंग के साथ, मंगल पर सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने के लिए चीन सोवियत संघ और अमेरिका के बाद तीसरा देश बन जाएगा। साथ ही, यह अमेरिका के बाद मंगल पर रोवर लैंड करवाने वाला दूसरा देश बन जाएगा। झुरोंग का वजन 240 किलोग्राम है और यह सौर ऊर्जा द्वारा संचालित है। झुरोंग में चट्टानों की संरचना का विश्लेषण करने के लिए मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरों और उपकरण हैं।

प्रश्न 35   किस राज्य ने अमराबाद टाइगर रिजर्व में यूरेनियम भंडार का पता लगाने वाली परियोजना को रद्द कर दिया है -
 (अ) आंध्र प्रदेश
 (ब) तेलंगाना
 (स) ओडिशा
 (द) केरल

उत्तर : तेलंगाना
व्याख्या :
तेलंगाना सरकार ने चेंचू आदिवासियों और वन्यजीव संरक्षण, विशेषकर बाघों के हितों की रक्षा के लिए, इस खोज का शुरु से विरोध किया था। इसके लिए विधानसभा और विधान परिषद में यूरेनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए थे।

प्रश्न 36   महावीर जयंती 25 अप्रैल को भारत में मनाई गई। भगवान महावीर _____वें जैन तीर्थंकर थे -
 (अ) 22 वें
 (ब) 21 वें
 (स) 24 वें
 (द) 23 वें

उत्तर : 24 वें
व्याख्या :
महावीर जयंती 25 अप्रैल को देशभर में मनाई गई। यह पर्व 24वें और अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जैन समुदाय के लिए महावीर जयंती का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महावीर जयंती पर देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रश्न 37   इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (IGCC) ने बांग्लादेश में किस संस्कृत लर्निंग एप को लॉन्च किया है -
 (अ) शिक्षम
 (ब) लिटिल गुरु
 (स) संस्कृत गुरु
 (द) गुरु विद्या

उत्तर : लिटिल गुरु
व्याख्या :
भारत के उच्चायोग के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (IGCC) ने बांग्लादेश में एक संस्कृत लर्निंग एप्प लॉन्च किया। यह संस्कृत लर्निंग एप्प भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (Indian Council of Cultural Relations – ICCR) द्वारा दुनिया भर के छात्रों, धार्मिक विद्वानों, वैज्ञानिकों और इतिहासकारों के बीच संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। संस्कृत लर्निंग एप्प ‘लिटिल गुरु’ (Little Guru) एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो संस्कृत सीखने को आसान, मनोरंजक और मजेदार बना देगा। यह एप्प उन लोगों की मदद करेगा जो पहले से ही संस्कृत सीख रहे हैं या जो लोग संस्कृत सीखने के इच्छुक हैं। यह एप्प मनोरंजन के साथ शिक्षा को जोड़ती है। ICCR को संस्कृत सीखने के इच्छुक लोगों से दुनिया भर से बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त होते रहे हैं। बुद्ध, जैन और अन्य धार्मिक ग्रंथों में से कई संस्कृत में हैं। ऐसे देशों से संस्कृत भाषा सीखने में सहायता की बहुत माँग की जा रही है।

प्रश्न 38   बी सविता श्री, जो महिला इंटरनेशनल मास्टर बन गई हैं, किस राज्य से हैं -
 (अ) आंध्र प्रदेश
 (ब) केरल
 (स) ओडिशा
 (द) तमिलनाडु

उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
सविता श्री ने सर्बिया में बेलग्रेड स्प्रिंग फेस्टिवल शतरंज टूर्नामेंट में वुमन इंटरनेशनल मास्टर बनने के लिए अपना तीसरा और अंतिम मानक पूरा कर लिया है।

प्रश्न 39   डब्ल्यूएचओ ने किस देश को ट्रेकोमा (trachoma) मुक्त घोषित किया है -
 (अ) केन्या
 (ब) गाम्बिया
 (स) इथियोपिया
 (द) तंजानिया

उत्तर : गाम्बिया
व्याख्या :
गाम्बिया हाल ही में ट्रैकोमा (Trachoma) को खत्म करने वाला दूसरा अफ्रीकी देश बना। ट्रैकोमा अंधापन के प्रमुख कारणों में से एक है। 2018 में ट्रेकोमा को खत्म करने वाला घाना पहला अफ्रीकी देश बना था। ट्रैकोमा एक जीवाणु नेत्र संक्रमण है जो आंख की पलकों को नुकसान पहुंचाता है। इससे आंख की पलकें अंदर की तरफ मुड़ जाती हैं। ट्रैकोमा उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (Neglected Tropical Diseases) में से एक है। अगर इसे सर्जरी के साथ ठीक नहीं किया जाता है तो यह अपरिवर्तनीय दृष्टि हानि और अंधापन का कारण बन सकता है।ट्रैकोमा जीवाणु क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस (Chlamydia trachomatis) के कारण होता है।

प्रश्न 40   विश्व मलेरिया दिवस 2021 का विषय क्या है -
 (अ) Zero malaria starts with me
 (ब) Reaching the zero malaria target
 (स) Invest in the future. Defeat malaria
 (द) End Malaria for good

उत्तर : Reaching the zero malaria target
व्याख्या :
हर साल, विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) मनाया जाता है। इस वर्ष, विश्व मलेरिया दिवस की थीम Reaching the Zero Malaria Target है। विश्व मलेरिया दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिह्नित 11 आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है, अन्य दस विश्व एड्स दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस, विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विश्व क्षय रोग दिवस, विश्व क्षय रोग दिवस, विश्व रोगी सुरक्षा दिवस, विश्व रक्तदाता दिवस, विश्व स्वास्थ्य दिवस और विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह है। विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना विश्व स्वास्थ्य सभा के 60वें सत्र द्वारा की गई थी। पहले इसे व्यापक रूप से अफ्रीकी मलेरिया दिवस के रूप में जाना जाता था। मलेरिया प्लास्मोडियम परजीवी के कारण होता है। मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से यह बीमारी इंसानों में फैलती है।

page no.(4/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.