राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ
प्रश्न 21 कंवर सेन द्वारा राजस्थान नहर की शुरूआत की गई, वर्ष -
(अ) 1938
(ब) 1958
(स) 1968
(द) 1948
व्याख्या :
पहले इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) का नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ था। IGNP का मुख्यालय(बोर्ड) जयपुर में है।
प्रश्न 22 मेजा बाँध निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
(अ) जोधपुर
(ब) पाली
(स) उदयपुर
(द) भीलवाड़ा
व्याख्या :
मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है।
प्रश्न 23 निम्नांकित युग्मों में से कौन सा सही रूप से सुमेलित नहीं है -
(अ) गंग नहर - गंगानगर, बीकानेर
(ब) ब्यास परियोजना - राजस्थान, पंजाब, हरियाणा
(स) सिद्धमुख परियोजना - पंजाब, राजस्थान, राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश
(द) माही - बजाज सागर परियोजना - राजस्थान, गुजरात
व्याख्या :
सिद्धमुख नोहर परियोजना का नाम अब राजीव गांधी नोहर परियोजना है इसका शिलान्यास 5 अक्टुबर 1989 को राजीव गांधी ने भादरा के समीप भिरानी गांव से किया। इस परियोजना के लिए पानी भाखड़ा नांगल हैड वर्क से लाया गया है।
प्रश्न 24 “जायका” राजस्थान में किस क्षेत्र में कार्य करती है -
(अ) मरु क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण
(ब) जल क्षेत्र आजीविका सुधार
(स) गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत
(द) सत्कार एवं पर्यटन क्षेत्र
व्याख्या :
जायका (जापानइंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी) के आर्थिक सहयोग से प्रदेश के 25 जिलों के 137 तालाबों एवं उनके नहरी सिस्टम के जीर्णोद्धार के लिए 2606 करोड़ के परियोजनाओं के लिए नई दिल्ली में भारत सरकार, राजस्थान सरकार और जायका के बीच एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी हुई।
प्रश्न 25 भारत में, कौन सी प्रथम सिंचाई परियोजना है जिसमें छिड़काव सिंचाई/फव्वारा सिंचाई को अनिवार्य कर दिया गया है -
(अ) नर्मदा नहर परियोजना
(ब) माही बजाज सागर परियोजना
(स) इंदिरा गाँधी नहर परियोजना
(द) चम्बल नहर परियोजना
व्याख्या :
नर्मदा नहर परियोजना गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है। इस परियोजना में राजस्थान के लिए 0.5 एम. ए. फ.(मिलियन एकड़ फीट) निर्धारित की गई है। इस परियोजना में सिंचाई केवल फुव्वरा पद्धति से करने का प्रावधान है।
प्रश्न 26 निम्नलिखित में से कौन (सिंचाई परियोजना- स्थान (जिला)) सुमेलित नहीं है -
(अ) बैंथली – बारां
(ब) इंदिरा लिफ्ट – गंगानगर
(स) बांकली- जालौर
(द) भीमलत – बूंदी
व्याख्या :
इन्दिरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना करौली जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है। इसमें चम्बल नदी के पानी को कसेडु गांव (करौली) के पास 125 मीटर ऊंचा उठाकर करौली, बामनवास (गंगापुर सिटी) एवम् बयाना (भरतपुर) में सिंचाई सुविधा प्रदान की गई।
प्रश्न 27 बीसलपुर बाँध का निर्माण किस वर्ष में पूर्ण हुआ -
(अ) 1999
(ब) 1996
(स) 1992
(द) 1989
व्याख्या :
बीसलपुर परियोजना बनास नदी पर टोंक में है। यह पेयजल की परियोजना है। इसका प्रारम्भ 1988-89 में हुआ। सिंचाई और जलापूर्ति के उद्देश्य से बाँध 1999 में बनकर तैयार हुआ था।
प्रश्न 28 निम्नांकित में से किन्हें परवन बृहद् परियोजना से सिंचाई सुविधा मिलेगी -
(अ) झालावाड़, बारां और कोटा जिलों के 637 गाँवों को
(ब) बूंदी, कोटा और बारां जिलों के 535 गाँवों को
(स) झालावाड़, बूंदी और कोटा जिलों के 637 गाँवों को
(द) प्रतापगढ़, झालावाड़ और कोटा जिलों के 535 गाँवों को
व्याख्या :
परवन वृहद बहुउद्दशीय सिंचाई परियोजना गाँव अकावद कलां खानपुर, जिला झालावाड़ के निकट कालीसिंध नदी की सहायक परवन नदी पर निर्माणधीन है। इस परियोजना का शिलान्यास 17 सितम्बर 2013 को किया गया तथा परियोजना को 2023 में पूर्ण किया जाना है। परियोजना के अंतर्गत 1,821 गाँवो में पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ झालावाड़, बारां एव कोटा जिले के 637 गाँवो की 2,01,400 हैक्टयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस परियोजना में सिंचाई जल का उपयोग बूंद-बूंद या फव्वारा पध्दति से करना प्रस्तावित है।
प्रश्न 29 निम्नलिखित में से कौनसा (सिंचाई परियोजना - जिला ) सुमेलित नहीं है -
(अ) गुढा – बूंदी
(ब) ओराई – चित्तौड़गढ़
(स) मानसी वाकल – डूंगरपुर
(द) पांचणा – करौली
व्याख्या :
मानसी वाॅकल परियोजना राजस्थान सरकार व हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की संयुक्त परियोजना है। इसमें 70 प्रतिशत जल का उपयोग उदयपुर व 30 प्रतिशत जल का उपयोग हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड करता है।
प्रश्न 30 निम्नलिखित में से कौन सा (लिफ्ट नहर - लाभान्वित जिले) सुमेलित नहीं है -
(अ) डॉ. करणी – बीकानेर, जोधपुर
(ब) जय नारायण व्यास- जैसलमेर, जोधपुर
(स) कुम्भाराम आर्य – जैसलमेर, बाड़मेर
(द) कुंवरसेन – गंगानगर, बीकानेर
व्याख्या :
क्र. स. | लिफ्ट नहर का पुराना नाम | लिफ्ट नहर का नया नाम | लाभान्वित जिले |
---|---|---|---|
1 | गंधेली(नोहर) साहवा लिफ्ट | चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर | हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू |
2. | बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट | कंवरसेन लिफ्ट नहर | श्री गंगानगर, बीकानेर |
3. | गजनेर लिफ्ट नहर | पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर | बीकानेर, नागौर |
4. | बांगड़सर लिफ्ट नहर | भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर | बीकानेर |
5. | कोलायत लिफ्ट नहर | डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर | बीकानेर, जोधपुर |
6. | फलौदी लिफ्ट नहर | गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना | जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर |
7. | पोकरण लिफ्ट नहर | जयनारायण व्यास लिफ्ट | जैसलमेर, जोधपुर |
8. | जोधपुर लिफ्ट नहर(176 किमी. + 30 किमी. तक पाईप लाईन) | राजीवगांधी लिफ्ट नहर | जोधपुर |
page no.(3/33)