Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

उद्योग

प्रश्न 1 निम्नलिखित में से कौन सिंथेटिक टेक्सटाइल के लिए एक “नोडल (प्रमुख) उद्योग” के रूप में कार्य करती है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) चीनी मिल
  • (ब) प्लास्टिक उद्योग
  • (स) पैट्रो रसायन उद्योग
  • (द) पेपर उद्योग
उत्तर : पैट्रो रसायन उद्योग
व्याख्या :
पैट्रो रसायन उद्योग सिंथेटिक टेक्सटाइल के लिए नोडल उद्योग के रूप में कार्य करता है, क्योंकि सिंथेटिक फाइबर पेट्रोकेमिकल्स से बनाए जाते हैं।
प्रश्न 2 निम्नलिखित में से कौन सा एक कृषि आधारित उद्योग का उदाहरण है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) सीमेंट उद्योग
  • (ब) लौह-इस्पात उद्योग
  • (स) पैट्रो रसायन उद्योग
  • (द) चीनी उद्योग
उत्तर : चीनी उद्योग
व्याख्या :
चीनी उद्योग एक कृषि आधारित उद्योग का उदाहरण है क्योंकि यह गन्ने से चीनी उत्पादन पर आधारित होता है।
प्रश्न 3 निम्नलिखित में से कौन सा औद्योगिक क्रांति का राजनीतिक परिणाम है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) कुटीर उद्योग नष्ट हो गए।
  • (ब) औद्योगिक क्रांति के माध्यम से औपनिवेशिक प्रतिस्पर्धा को गति मिली।
  • (स) उत्पादन और वाणिज्य में बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई और आर्थिक असंतुलन पैदा हुआ।
  • (द) एक नवीन सामाजिक वर्ग का उदय हुआ, नैतिक मूल्यों का हास हुआ और संयुक्त परिवार व्यवस्था बिखर गई।
उत्तर : औद्योगिक क्रांति के माध्यम से औपनिवेशिक प्रतिस्पर्धा को गति मिली।
व्याख्या :
औद्योगिक क्रांति ने उपनिवेशवाद को बढ़ावा दिया और इससे औपनिवेशिक देशों के बीच प्रतिस्पर्धा में वृद्धि हुई।
प्रश्न 4 निम्नलिखित में से कर्नाटक के किस शहर मे लौह-इस्पात संयंत्र स्थित है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) दुर्गापुर
  • (ब) भद्रावती
  • (स) सलेम
  • (द) बर्नपुर
उत्तर : भद्रावती
व्याख्या :
कर्नाटक राज्य में स्थित भद्रावती लौह-इस्पात संयंत्र का एक प्रमुख केंद्र है। इसे ‘विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट’ के नाम से जाना जाता है। विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट 1918 में वाडियार द्वारा शुरू किया गया था और यह कर्नाटक का गौरव था।
प्रश्न 5 फुटलूज उद्योगों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) यह विभिन्न प्रकार के स्थानों पर स्थित हो सकता है
  • (ब) वे विशिष्ट कच्चे माल पर निर्भर करते हैं
  • (स) वे थोड़ी मात्रा में उत्पादन करते हैं
  • (द) ये उद्योग सामान्यतः प्रदूषण नहीं फैलाते हैं
उत्तर : वे विशिष्ट कच्चे माल पर निर्भर करते हैं
व्याख्या :
फुटलूज उद्योग वे होते हैं जो किसी विशिष्ट स्थान या कच्चे माल पर निर्भर नहीं होते। यह उद्योग कहीं भी स्थापित किए जा सकते हैं और परिवहन पर निर्भर होते हैं। फुटलूज़ उद्योग के कुछ प्रमुख उदाहरण घड़ी निर्माण, हीरा काटना आदि।
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से कौन सा इस्पात संयंत्र जर्मनी के सहयोग से स्थापित किया गया था -
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
  • (अ) दुर्गापुर
  • (ब) बोकारो
  • (स) राउरकेला
  • (द) भिलाई
उत्तर : राउरकेला
व्याख्या :
भारत के राउरकेला इस्पात कारखाने (आरएसपी) की स्थापना जर्मनी के सहयोग से की गई थी। राउरकेला स्टील प्लांट ओडिशा के राउरकेला में स्थित है। राउरकेला स्टील प्लांट 1955 में बनाया गया था।
प्रश्न 7 ओ एन जी सी (ONGC) की स्थापना कब हुई -
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
  • (अ) 1954 ई.
  • (ब) 1956 ई.
  • (स) 1958 ई.
  • (द) 1962 ई.
उत्तर : 1956 ई.
व्याख्या :
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), जिसे पहले तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग के नाम से जाना जाता था, की स्थापना 1956 में हुई थी।
प्रश्न 8 किस औद्योगिक नीति का महत्त्वपूर्ण उद्देश्य अनावश्यक प्रतिबंधों एवं नियंत्रणों को हटाना था -
  • (अ) प्रथम औद्योगिक नीति, 1948
  • (ब) तृतीय औद्योगिक नीति, 1977
  • (स) पंचम औद्योगिक नीति, 1990
  • (द) नवीन औद्योगिक नीति, 1991
उत्तर : नवीन औद्योगिक नीति, 1991
प्रश्न 9 भारत में इस्पात कारखानों का कौनसा समूह स्वतन्त्रता के पश्चात् स्थापित किया गया -
  • (अ) भिलाई, दुर्गापुर, जमशेदपुर
  • (ब) भिलाई, दुर्गापुर, भद्रावती
  • (स) भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर
  • (द) बर्नपुर, दुर्गापुर, राउरकेला
उत्तर : भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर
व्याख्या :
भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई में स्थित भिलाई स्टील प्लांट (BSP) भारत में स्टील रेल का पहला और मुख्य उत्पादक होने के साथ-साथ चौड़ी स्टील प्लेट और अन्य स्टील उत्पादों का प्रमुख उत्पादक है।इसकी स्थापना 1959 में सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक (USSR) संघ की मदद से भारत की स्वतंत्रता के बाद की गई थी। राउरकेला स्टील प्लांट (RSP), राउरकेला, ओडिशा में भारत में सार्वजनिक क्षेत्र में पहला एकीकृत इस्पात संयंत्र है।यह भारत की स्वतंत्रता के बाद पश्चिम जर्मनी के सहयोग से 1960 में 1 मिलियन टन की स्थापित क्षमता के साथ स्थापित किया गया था। यह भारतीय इस्पात प्राधिकरण द्वारा संचालित है। दुर्गापुर इस्पात कारखाना, पूर्वी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के एकीकृत इस्पात संयंत्रों में से एक है। यह 1950 के दशक के अंत में ब्रिटिश सहयोग से स्थापित किया गया था। जमशेदपुर, भद्रावती कारखानों को भारत की स्वतंत्रता से पहले स्थापित किया गया था।
प्रश्न 10 निम्न में से कौन सा उद्योग ‘आठ मूल (कोर) उद्योगों के सूचकांक’ (आई.सी.आई.) में सम्मिलित नहीं है -
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) खाद
  • (ब) कोयला
  • (स) सीमेन्ट
  • (द) होटल एवं परिवहन
उत्तर : होटल एवं परिवहन
व्याख्या :
भारतीय अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख क्षेत्र बिजली, स्टील, रिफाइनरी उत्पाद, कच्चा तेल, कोयला, सीमेंट, प्राकृतिक गैस और उर्वरक हैं। इन क्षेत्रों का भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक बड़ा प्रभाव पड़ता है और अधिकांश अन्य उद्योगों को भी महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है।

page no.(1/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.