वाक्य शुद्धि
प्रश्न 1 शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(अ) मेरे को जाना है।
(ब) मुझे जाना है।
(स) आप बैठो।
(द) वहाँ अनेकों लोग खड़े हैं।
प्रश्न 2 शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(अ) गर्म कप चाय दो।
(ब) मैं तुम्हारी काम करता हूँ।
(स) उसे मृत्युदंड की सजा मिली।
(द) दिल्ली में कई दर्शनीय स्थल हैं।
प्रश्न 3 निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य अशुद्ध है ?
(अ) यह पानी का कुआँ कैसे सूख गया ?
(ब) तुम्हारा यहाँ क्या काम है ?
(स) विंध्याचल हरा-भरा हो गया।
(द) रमा ने अपनी सहेली को उपहार दिया।
प्रश्न 4 निम्नांकित में से सटीक और शुद्ध वाक्य को पहचानिए -
(अ) आप लोग अपनी-अपनी रज़ाई ले लीजिए।
(ब) दादाजी की बीमारी चिंतनीय है।
(स) उसके प्राण खत्म हो गये ।
(द) मुझे भारी दुःख हुआ।
प्रश्न 5 “हिन्दी के प्रचार में आज भी बड़े-बड़े संकट हैं।”
उपर्युक्त वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है ?
(अ) पदक्रम संबंधी
(ब) सर्वनाम संबंधी
(स) संज्ञा संबंधी
(द) अधिक पदत्व संबंधी
प्रश्न 6 निम्नलिखित वाक्यों के आधार पर सही विकल्प चुनिए -
(अ) पूरे देशभर में यह बात फैल गई।
(ब) शायद वह जरूर आएगा।
(स) मुझे शत प्रतिशत अंक मिले।
(द) सप्रमाण स्पष्ट कीजिए।
किस विकल्प में सभी वाक्य शुद्ध हैं ?
(अ) (ब), (द)
(ब) (स), (द)
(स) (ब), (स)
(द) (अ), (ब)
प्रश्न 7 निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य कौन सा है ?
(अ) कानून के अनुसार जो रिश्वत देते हैं, वह भी दंड का भागी होता है।
(ब) यह चीज आप अपने हाथ से उन्हें दीजिए।
(स) नेत्रों के सभी रोगों में सूर्य की किरणें बहुत मूल्यवान हैं।
(द) यह अपने विषय की एक ही और सर्वश्रेष्ठ पुस्तक है।
प्रश्न 8 अशुद्ध वाक्य चुनिए-
(अ) अभी पाँच बजे हैं।
(ब) आपके दर्शन करके मैं धन्य हुआ।
(स) सभी छात्रों का नाम बताओ।
(द) सभा में सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।
प्रश्न 9 कौन सा वाक्य शुद्ध नहीं है ?
(अ) जो छात्र बाहर जाना चाहते हैं, वह जा सकते हैं।
(ब) वह गेहूँ पिसाने गया है।
(स) वह बुद्धिमती बालिका है।
(द) मेरे पास केवल दस रुपए हैं।
प्रश्न 10 निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है :
(अ) उसने गुरुजी के चरणों में सिर रख दिया।
(ब) मैं नम्रता के साथ में आपसे क्षमा चाहता हूँ।
(स) वह यहाँ से सब चीजें निकालकर के ले गया।
(द) कहने मात्र से कुछ नहीं होता।
page no.(1/13)