Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs 2022

प्रश्न 11   छीतर पत्थर से बन रहा 100 करोड़ का राजस्थान का पहला अक्षर धाम कहा बन रहा है -
 (अ) जयपुर
 (ब) अलवर
 (स) जोधपुर
 (द) बीकानेर

उत्तर : जोधपुर

प्रश्न 12   देश का एकमात्र जिला जहां पर गैस, कोयला भाप, सौर ऊर्जा, भूसा और पानी से बिजली बन रही है -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) बारां
 (द) जैसलमेर

उत्तर : बारां
व्याख्या :
बारां जिले में छह पावर प्लांटों से 4081 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। यहां से देशभर के विभिन्न हिस्सों में बिजली सप्लाई की जा रही है। अंता में एनटीपीसी में सोलर पाॅवर प्लांट लगाने के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। अब शाहाबाद में राजस्थान का पहला हाइड्रो एनर्जी प्रोजेक्ट लगेगा। यहां बारिश में व्यर्थ बहने वाले पानी से 2520 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। प्रोजेक्ट पर 11736 करोड़ खर्च होंगे।

प्रश्न 13   हिंद महासागर की 25 फीट गहराई में पेंटिंग बनाकर एशिया बुक आॅफ रिकाॅड्र्स में नाम दर्ज करवाने वाले नितिन मुल रूप से किस जिले से हैं -
 (अ) जोधपुर
 (ब) जैसलमेर
 (स) अजमेर
 (द) बीकानेर

उत्तर : अजमेर
व्याख्या :
पैरा गेम्स में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने वाले नितिन मूल रूप से अजमेर निवासी हैं और जयपुर सचिवालय में कार्यरत हैं। नितिन ने केरल के त्रिवेंद्रम में हिंद महासागर में स्कूबा डाइविंग कर पेंटिंग बनाई।

प्रश्न 14   राजस्थान पुलिस विजन-2030 पुस्तक का विमोचन किसने किया -
 (अ) कलराज मिश्र
 (ब) अशोक गहलोत
 (स) भूपेंद्र यादव
 (द) सी.पी. जोशी

उत्तर : अशोक गहलोत
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पुलिस विज़न-2030 पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2030 के विज़न को लेकर प्रकाशित की गई, यह पुस्तक पुलिस को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में राज्य सरकार निरंतर नवाचार कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने बताया कि इस पुस्तक में राजस्थान पुलिस को वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों के लिये तैयार करने एवं जनता को बेहतर पुलिसिंग देने के संबंध में विज़न प्रस्तुत किया गया है।

प्रश्न 15   हाल ही में जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का कौनसा संस्करण आयोजित हुआ -
 (अ) दसवां
 (ब) सातवां
 (स) चौदहवां
 (द) पंद्रवां

उत्तर : चौदहवां

प्रश्न 16   इंदिरा रसोई योजना के तहत प्रतिथाली अनुदान की राशि बढ़ाकर कितनी कर दी गई है -
 (अ) 11 रूपये
 (ब) 13 रूपये
 (स) 15 रूपये
 (द) 17 रूपये

उत्तर : 17 रूपये
व्याख्या :
इंदिरा रसोई योजना के तहत जनता के लिए भोजन की रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। राज्य सरकार ने खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमतों को देखतें हुए इस योजना के तहत अनुदान 5 रुपए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से प्रति थाली अनुदान की राशि 12 रुपए से बढ़ाकर 17 रुपए हो गई है। इससे राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष 27.63 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। लाभार्थियों से पहले की तरह ही 8 रुपए लिए जाएंगे। 20 अगस्त 2020 को इसकी शुरूआत हुई थी। 8 रूपये की थाली मिलती है।

प्रश्न 17   14वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किस फिल्म को बेस्ट शाॅर्ट फिक्शन फिल्म का अवार्ड दिया गया, जिसके निर्देशक आनंद सिंह चौधरी हैं -
 (अ) लाठी
 (ब) द मेकअप आर्टिस्ट
 (स) वाशिंग मशीन
 (द) टर्टल

उत्तर : वाशिंग मशीन

प्रश्न 18   रोल माॅडल खेरूणा की तर्ज पर किस जिले के 75 गांव भी स्मार्ट विलेज बनेंगे।
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) अलवर
 (द) बूंदी

उत्तर : बूंदी
व्याख्या :
प्रदेश में मॉडल बने खेरूणा गांव की तर्ज पर बूंदी के 75 और गांव नए साल में ओडीएफ प्लस बनेंगे। खेरूणा बूंदी में है।

प्रश्न 19   देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क कहां बन रहा है -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) श्री गंगानगर

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क बीकानेर के पूगल में स्थापित होने जा रहा है, जहां से चार हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। फिलहाल राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) को दो हजार मेगावाट और शेष दो हजार राजस्थान रिन्युएबल एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड (RRECL) की ओर से लगाया जाएगा। अभी सबसे बड़ा सोलर पार्क जोधपुर में स्थित भड़ला में है।

प्रश्न 20   जयपुर के किस व्यक्ति को मिस्टर यूएई इंटरनेशनल बेस्ट पर्सनैलिटी आॅफ द ईयर का अवार्ड मिला है -
 (अ) प्रहलाद जोशी
 (ब) अशोक उत्तम चांदनी
 (स) मनोज वर्मा
 (द) शिव कुमार

उत्तर : अशोक उत्तम चांदनी

page no.(2/53)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.