Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs 2022

प्रश्न 21   भारत में सर्वाधिक बेरोजगारी दर के मामले में राजस्थान का कौनसा स्थान है -
 (अ) प्रथम
 (ब) द्वितिय
 (स) तृतीय
 (द) चतुर्थ

उत्तर : द्वितिय
व्याख्या :
जनवरी 2021 में राजस्थान में बेरोजगारी 17.1 थी जो बढ़कर 27.1 प्रतिशत हो गई है। सबसे अधिक बेरोजगारी हरियाणा में है 34.1 प्रतिशत। देश में बेरोजगारी दर दिसंबर महीने में रिकॉर्ड 7.91% पर पहुंच गई है।

प्रश्न 22   मिस इंडिया ग्लैम 2022 कौन बनी है -
 (अ) शिवानी जाखड़
 (ब) ममता कोहली
 (स) शिवानी वर्मा
 (द) श्वेता बिश्नोई

उत्तर : शिवानी जाखड़
व्याख्या :
शिवानी जाखड़ ने मिस इंडिया ग्लैम 2022 का टाइटल जीता वहीं डा. अनुराधा भारद्वाज ने मिसेज इंडिया ग्लैम 2022 का खिताब अपने नाम किया। इसका आयोजन ‘स्वस्थ नारी -सशक्त नारी’ था।

प्रश्न 23   कृषक उपहार योजना में अधिकतम राशि है -
 (अ) 10 हजार रूपये
 (ब) 20 हजार रूपये
 (स) 1 लाख रूपये
 (द) 2.50 लाख रूपये

उत्तर : 2.50 लाख रूपये
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए कृषक उपहार योजना (Krishak Uphar Yojana) लागू की है। इसके तहत राष्ट्रीय कृषि बाजार यानी ई-नाम (E-NAM) के जरिए अपनी उपज बेचने वाले किसानों को 2.5 लाख रुपए तक का उपहार दिया जाएगा. इस योजना के तहत मंडी स्तर पर हर 6 महीने पर उपहार देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए किसानों को गेट पास और ई-पेमेंटे स्लिप को रखना होगा। मंडी स्तर पर पहला पुरस्कार 25,000 रुपए का है। वहीं दूसरा 15,000 और तीसरा पुरस्कार 10,000 रुपए का है। वहीं प्रखंड स्तर पर भी हर 6 महीने में तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। डायरेक्टरेट ऑफ एग्रीकल्चर मार्केटिंग के मुताबिक, ब्लॉक स्तर पर पहला पुरस्कार 50,000 रुपए का होगा। वहीं दूसरा 30,000 जबकि तीसरा पुरस्कार 20,000 रुपए का होगा। राज्य स्तर पर पहला पुरस्कार 2.5 लाख रुपए का होगा जबकि दूसरा और तीसरा पुरस्कार क्रमश: 1.5 लाख और 1 लाख रुपए का होगा। उपज बेचने के दौरान किसानों को जो गेट पास और ई-पेमेंट स्लिप मिलेगा, उसी से पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रश्न 24   झुंझुनू की किस महिला को यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है -
 (अ) शचि मित्तल शुक्ला
 (ब) सीमा मित्तल
 (स) रविना झा
 (द) एकता शर्मा

उत्तर : शचि मित्तल शुक्ला
व्याख्या :
झुंझुनूं निवासी शचि मित्तल शुक्ला कैंसर की जेनेटिक वजह का पता लगाएंगी, ताकि वक्त रहते बीमारी की पहचान कर मरीज का इलाज किया जा सकेगा। शचि ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के कारण व उनकी रोकथाम के लिए बायोप्सी पर इंफ्रारेड से कई एक्सपरिमेंट किए।

प्रश्न 25   राज्य सरकार ने प्रदेश में कहां पर लिग्नाइट आधारित थर्मल पावर प्लांट लगाने का रोड मैप तैयार किया है -
 (अ) बालोतरा, बाड़मेर
 (ब) फलौदी, जोधपुर
 (स) गुढ़ा वेस्ट, बीकानेर
 (द) सांचौर, जालोर

उत्तर : गुढ़ा वेस्ट, बीकानेर
व्याख्या :
राज्य सरकार लिग्नाइट आधारित गुढ़ा वेस्ट में थर्मल पॉवर प्लांट ( thermal power plants ) लगाने के संभावित संभावनाओं के प्रति गंभीर हो गई है। राज्य में गुढ़ा वेस्ट, बीकानेर में 10 लाख प्रतिटन लिग्नाइट उत्पादन क्षमता की माइनिंग राजस्थान राज्य माइंस व मिनरल के पास उपलब्ध है।

प्रश्न 26   प्रदेश में कौनसा विश्वविद्याल कुरजा पक्षी पर संरक्षण और संवर्धन करेगा -
 (अ) राजस्थान विश्व विद्यालय
 (ब) जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय
 (स) मोहन लाल सुखाडिया विश्व विद्यालय
 (द) महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय

उत्तर : जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय

प्रश्न 27   राज्य में किस व्यक्ति को सावित्रीबाई फुले सम्मान 2022 प्रदान किया गया है -
 (अ) प्रेम कुमार
 (ब) बीएल देवन्दा
 (स) राजेश कुमार
 (द) नरेश श्योराण

उत्तर : बीएल देवन्दा
व्याख्या :
डा. बीएल देवन्दा को सावित्रीबाई फुले सम्मान-22 से सम्मानित किया गया। डा. देवन्दा को यह पुरस्कार इनके द्वारा किए गए बालिका शिक्षा उत्थान कार्यों के लिए दिया गया।

प्रश्न 28   हाल ही में (जनवरी 2022) में बाघिन एसटी-19 ने दो शावकों को जन्म किस अभ्यारण में दिया -
 (अ) रणथंबोर
 (ब) सरिस्का
 (स) रामगढ़
 (द) मुकुंदरा हिल्स

उत्तर : सरिस्का
व्याख्या :
सरिस्का के अलवर बफर जोन में कैमरा ट्रैप में बाघिन एसटी-19 के साथ दो शावक नजर आए है। दो नए शावकों के आगमन से सरिस्का में बाघों की संख्या बढकऱ अब 25 हो गई है। अलवर बफर जोन में पहली बार बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है।

प्रश्न 29   राजस्थान में 26 जनवरी से होने वाले ग्रामीण ओलंपिक का नया बदल कर क्या रखा है -
 (अ) इंदिरा गांधी ग्रामीण ओलंपिक
 (ब) राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक
 (स) राजस्थान राज्य ग्रामीण खेल
 (द) मेजर ध्यानचंद ग्रामीण ओलंपिक

उत्तर : राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक
व्याख्या :
सरकार की ओर से ग्रामीण ओलम्पिक का नाम बदलकर राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता करने की जानकारी दी गई।

प्रश्न 30   राघव प्रोडक्टिविटी साॅल्यूशंस के द्वारा राजस्थान का सबसे बड़ा सिलिका प्रोसेसिंग प्लांट कहां पर लगाया जाएगा -
 (अ) निवाई, टोंक
 (ब) मेड़ता, नागौर
 (स) सांचौर, जालौर
 (द) किशनगढ़, भीलवाड़ा

उत्तर : निवाई, टोंक

page no.(3/53)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.