Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Educational psychology

प्रश्न 31   एक वृद्ध व्यक्ति हमेशा अपने पूर्व के जीवन की सफल उपलब्धियों के बारे में बताता रहता है।
समायोजन क्रियाविधि का यह उदाहरण निम्नलिखित में से कौन सी अहं रक्षा युक्ति से सम्बन्धित है -

 (अ) प्रतिदमन
 (ब) प्रतिगमन
 (स) युक्तिकरण
 (द) उदात्तीकरण

उत्तर : प्रतिदमन

प्रश्न 32   व्यक्तित्व आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा परिस्थिति परीक्षण का उदाहरण नहीं है -
 (अ) समाजमिति
 (ब) साइकोड्रामा
 (स) सैन्य स्थिति परीक्षण
 (द) एम एम पी आई

उत्तर : एम एम पी आई

प्रश्न 33   निम्नलिखित में से कौन सी, अधिगम की सही विशेषता नहीं है -
 (अ) अधिगम उद्देश्यपूर्ण होता है।
 (ब) अधिगम का मापन निष्पादन के आधार पर होता है।
 (स) अधिगम से नयी क्रियाओं का अर्जन होता है और पुरानी क्रियाओं में परिमार्जन होता है।
 (द) थकान, परिपक्वता इत्यादि से होने वाले परिवर्तन को अधिगम कहा जा सकता है।

उत्तर : थकान, परिपक्वता इत्यादि से होने वाले परिवर्तन को अधिगम कहा जा सकता है।

प्रश्न 34   अधिगम के केन्द्रीय विचार नीचे दिये जा रहे हैं :
(a) अधिगमकर्त्ता अपने ज्ञान के निर्माण हेतु सक्रिय रहते हैं।
(b) ज्ञान निर्माण प्रक्रिया में सामाजिक अन्तःक्रिया महत्वपूर्ण होती है।
उपरोक्त दो केन्द्रीय विचारों के आधार पर, निर्मितवादी अधिगम के सन्दर्भ में कौन सा विकल्प सही है -

 (अ) केवल (a) आवश्यक है ।
 (ब) केवल (b) आवश्यक है ।
 (स) (a) एवं (b) दोनों आवश्यक हैं।
 (द) (a) एवं (b) दोनों आवश्यक नहीं हैं।

उत्तर : (a) एवं (b) दोनों आवश्यक हैं।

प्रश्न 35   बण्डूरा के अनुसार, “लोग बार-बार दण्ड प्राप्त करने वाले मॉडल की बजाए उस मॉडल को चुनना अधिक पसन्द करते हैं जो अच्छे परिणाम देने में प्रवीण हो।” इस कथन में अवलोकनात्मक अधिगम की कौन सी प्रक्रिया सम्मिलित है -
 (अ) धारणात्मक
 (ब) उत्पादन
 (स) अवधानात्मक
 (द) अभिप्रेरणात्मक

उत्तर : अवधानात्मक

प्रश्न 36   अधिगमकर्त्ता के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है -
(a) विकास पूर्वानुमानित है।
(b) विकास अंश से संपूर्ण की ओर बढ़ता है।
(c) विकास रेखीय पथ पर आगे बढ़ता है।
(d) विकास के सभी आयाम समन्वित होते हैं।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

 (अ) केवल (a) एवं (c) सही
 (ब) केवल (a) एवं (d) सही
 (स) केवल (a), (b) एवं (c) सही
 (द) (a), (b), (c) एवं (d) सही

उत्तर : केवल (a) एवं (d) सही

प्रश्न 37   कोह्लबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्तानुसार, परंपरागत नैतिकता के अन्तर्गत आने वाली नैतिक अवस्थाओं के सही कूट का चयन कीजिए:
(a) दण्ड एवं आज्ञाकारिता
(b) सामाजिक अनुबंध
(c) अच्छे अन्तः वैयक्तिक संबंध
(d) सार्वत्रिक नीतिपरक सिद्धान्त
कूट :

 (अ) (a) एवं (c)
 (ब) केवलं (b)
 (स) केवल (c)
 (द) (a) एवं (d)

उत्तर : केवल (c)

प्रश्न 38   जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त की कौन सी अवस्था में विद्यार्थी “वस्तुओं या क्रियाओं की प्रतिवर्त्यता” को समझने लगता है -
 (अ) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
 (ब) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
 (स) अंतःप्रज्ञ अवस्था
 (द) पूर्व संप्रत्ययात्मक विचार अवस्था

उत्तर : मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

प्रश्न 39   निम्नलिखित में से कौन सी, शिक्षा मनोविज्ञान की विशेषता नहीं है -
 (अ) शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य केन्द्र दर्शनशास्त्र का अध्ययन करना है।
 (ब) शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य केन्द्र मानव व्यवहार है।
 (स) शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थिति में मानव व्यवहार का अध्ययन करता है।
 (द) शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षण अधिगम प्रक्रिया हेतु सरल मार्ग प्रशस्त करता है।

उत्तर : शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य केन्द्र दर्शनशास्त्र का अध्ययन करना है।

प्रश्न 40   निम्नलिखित में से कौन से कथन शिक्षा मनोविज्ञान के महत्त्व के संदर्भ में सही है -
(a) यह विद्यार्थियों के व्यवहार में उचित परिवर्तन लाने में सहायता करता है।
(b) यह शिक्षकों में शैक्षिक समस्याओं को सुलझाने के प्रति सकारात्मक अभिवृत्ति विकसित करता है।
(c) यह शिक्षकों को, विद्यार्थियों की वैयक्तिक विभिन्नताओं को नजरअंदाज करने हेतु प्रेरित करता है।
(d) यह शिक्षकों को स्वयं को समझने में मदद करता है।
कूट :
सही कूट का चयन कीजिए:

 (अ) (a) एवं (b)
 (ब) (a) एवं (d)
 (स) (a), (b) एवं (d)
 (द) (a), (b), (c) एवं (d)

उत्तर : (a), (b) एवं (d)

page no.(4/57)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.