Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

कथन और मान्यताएँ

प्रश्न 1   कथन - शराब छोड़ने वाले अधिकांश लोग मोटे हो जाते हैं।
मान्यताएं -
1. यदि कोई शराब छोड़ दे तो वह मोटा हो जाएगा।
2. यदि कोई शराब नहीं छोड़ता है तो वह मोटा नहीं होगा।

 (अ) मान्यता 1 अन्तर्निहित है।
 (ब) मान्यता 2 अन्तर्निहित है।
 (स) 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित नहीं है।
 (द) मान्यता 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित हैं।

उत्तर : मान्यता 1 अन्तर्निहित है।

प्रश्न 2   कथन - एक विज्ञापन कहता है, अपने निवेश को एक वर्ष में दोगुना करें।
मान्यताएं -
1. वह विज्ञापन नकली है।
2. लोग अपने निवेश को हमेशा बढ़ाना चाहते हैं।

 (अ) मान्यता 1 अन्तर्निहित है।
 (ब) मान्यता 2 अन्तर्निहित है।
 (स) 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित नहीं है।
 (द) मान्यता 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित हैं।

उत्तर : मान्यता 2 अन्तर्निहित है।

प्रश्न 3   कथन - भारत की पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जबरदस्त तनाव एवं दबाव का सामना करना पड़ता है।
मान्यताएं -
1. अन्य देशों में पुलिस को अपना काम करते समय तनाव और दबाव सहन नहीं करना पड़ता है।
2. पुलिस से अपेक्षा की जाती है, वह अपना काम बिना तनाव और दबाव से करें।

 (अ) मान्यता 1 अन्तर्निहित है।
 (ब) मान्यता 2 अन्तर्निहित है।
 (स) 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित नहीं है।
 (द) मान्यता 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित हैं।

उत्तर : मान्यता 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित हैं।

प्रश्न 4   कथन - अगर ध्यान देकर नहीं पढ़ोगे तो परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी-एक मां की अपने पुत्र को चेतावनी।
मान्यताएं -
1. पुत्र ध्यान देकर नहीं पढ़ता है।
2. जो ध्यान देकर नहीं पढ़ता है, परीक्षा में फेल हो जाता है।

 (अ) मान्यता 1 अन्तर्निहित है।
 (ब) मान्यता 2 अन्तर्निहित है।
 (स) 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित नहीं है।
 (द) मान्यता 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित हैं।

उत्तर : मान्यता 2 अन्तर्निहित है।

प्रश्न 5   कथन: मैं जब भी परेशानी में होता हूं, प्रभु का स्मरण करता हूं।
पूर्वानुमान 1: प्रार्थना से समस्याएं हल हो सकती हैं।
पूर्वानुमान 2: मनुष्य का परम कत्र्तव्य प्रभु की प्रार्थना है।

 (अ) केवल मान्यता 1 अंतर्निहित है।
 (ब) केवल मान्यता 2 अंतर्निहित है।
 (स) या तो मान्यता 1 या मान्यता 2 निहित है।
 (द) मान्यता 1 व 2 दोनों निहित हैं।

उत्तर : केवल मान्यता 1 अंतर्निहित है।

प्रश्न 6   एक कथन के पश्चात् दो पूर्वधारणायें I और II दी गई हैं। कथन और उसके पश्चात् दी गई पूर्वधारणाओं के आधार पर निर्णय कीजिए कि कौनसी पूर्वधारणा कथन में अंतर्निहित है?
कथन : ललिता के पास पुस्तकों का विशाल संग्रह है और वह अपने संग्रह में सम्मिलित करने के लिए नयी पुस्तकें खरीदती रहती है।
पूर्वधारणायें : I. ललिता ने जो पुस्तकें खरीदी हैं उसने वह प्रत्येक पुस्तक पढ़ी है।
II. ललिता को पुस्तकों के लिए प्यार और जुनून है।

 (अ) केवल I पूर्वधारणा अंतर्निहित है
 (ब) केवल II पूर्वधारणा अंतर्निहित है
 (स) दोनों पूर्वधारणायें अंतर्निहित हैं
 (द) न तो I पूर्वधारणा और ना ही II पूर्वधारणा अंतर्निहित है

उत्तर : केवल II पूर्वधारणा अंतर्निहित है

प्रश्न 7   दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ कथन में निहित है।
कथन :
अगर आप ‘स्पोकन इंग्लिश’ किताब पढ़ते हैं, तो आपकी अंग्रेजी बोलने की क्षमताओं में सुधार होता है।
धारणाएँ:
(i) ‘स्पोकन इंग्लिश’ किताब अंग्रेजी बोलने की क्षमताओं में सुधार कर सकती है।
(ii) बातचीत के दौरान अंग्रेजी बोलने का एक नियमित अभ्यास अंग्रेजी बोलने की क्षमताओं में सुधार कर सकता है।

 (अ) केवल धारणा (i) निहित है।
 (ब) केवल धारणा (ii) निहित है।
 (स) दोनों धारणाएँ निहित हैं।
 (द) न तो धारणा (i) और न ही धारणा (ii) निहित है।

उत्तर : केवल धारणा (i) निहित है।

प्रश्न 8   दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ, कथन में निहित है।
कथन :
वर्तमान राज्य सरकार, अगर आगामी राज्य चुनावों में जीत दर्ज करना चाहती है, तो उसे राज्य में सड़कों का निर्माण करवाना चाहिए।
धारणाएँ :
(i) राज्य के अधिकांश लोग चाहते हैं कि उनकी सरकार उनके राज्य में सड़कों का निर्माण करें।
(ii) राज्य के अधिकांश लोग वर्तमान सरकार को केवल तभी वोट देंगे जब वह सड़कों का निर्माण करेगी।

 (अ) केवल धारणा (i) निहित है।
 (ब) केवल धारणा (ii) निहित है।
 (स) दोनों धारणाएँ निहित हैं।
 (द) न तो धारणा (i) और न ही (ii) निहित है।

उत्तर : दोनों धारणाएँ निहित हैं।

प्रश्न 9   दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ, कथन में निहित है/हैं।
कथन :
ABC स्कूल के निदेशक मंडल की अगली बैठक एक महीने के बाद होगी।
धारणाएँ :
I. ABC स्कूल में एक महीने से पहले कोई बैठक नहीं होगी।
II. ABC स्कूल में कुछ मीटिंग्स होगी।

 (अ) केवल धारणा I निहित है।
 (ब) केवल धारणा II निहित है।
 (स) धारणा I और II दोनों निहित हैं।
 (द) धारणा I और II दोनों ही निहित नहीं हैं।

उत्तर : धारणा I और II दोनों ही निहित नहीं हैं।

प्रश्न 10   दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ, कथन में निहित है/हैं।
कथन :
एक पति ने अपनी पत्नी से अनुरोध किया “मुझे अगले महीने उस फर्नीचर को खरीदने के बारे में याद दिला देना।
धारणा :
I. पति का मानना है कि वह अगले महीने में फर्नीचर खरीदना संभवतः भूल जाएगा।
II. संभवतः पत्नी इस अनुरोध का स्वीकार कर लेगी।

 (अ) केवल धारणा I निहित है।
 (ब) केवल धारणा II निहित है।
 (स) I और II दोनों धारणाएँ निहित हैं।
 (द) I और II दोनों धारणाएँ निहित नहीं हैं।

उत्तर : I और II दोनों धारणाएँ निहित हैं।

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.