कथन एवं कार्यवाहियां
प्रश्न 1 दिये गये कथन का अध्ययन कीजिये फिर निश्चित कीजिये कि तार्किक रूप से कौन सी सुझाई गई कार्यवाही / कार्यवाहियाँ अनुसरण करती है/हैं ?
कथन: मौसम विभाग ने अगले वर्ष के मानसून के दौरान कम वर्षा का अनुमान लगाते हुये एक अधिसूचना जारी की है।
कार्यवाहियाँ: I. सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में जल उपलब्ध कराने के लिये प्रबंध करना चाहिये।
II. संभावना को देखते हुये किसानों को तैयार रहने के लिये सलाह देनी चाहिये।
(अ) न तो I और ना ही II अनुसरण करती है।
(ब) I तथा II दोनों अनुसरण करती हैं।
(स) केवल II अनुसरण करती है।
(द) केवल I अनुसरण करती है।
व्याख्या :
किसानों को इस स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी जानी चाहिए क्योंकि, किसानों के लिए अगले वर्ष के मानसून के लिए अच्छी तैयारी करना आवश्यक है यदि मौसम विभाग ने अगले वर्ष मानसून में कम वर्षा के बारे में अधिसूचना जारी की है, अन्यथा किसान की फसल बर्बाद हो जाएगी। सरकार इतनी मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं करा सकती है। किसानों को सरकार द्वारा दी गई कृषि योजना का लाभ उठाना होगा। इसलिए केवल II अनुसरण करती है।
प्रश्न 2 मानिए कि दिया गया कथन सत्य है। कथन के आधार पर निर्णय लें कि कौन सी कार्यवाही (याँ) तार्किक रूप से अनुसरित है।
कथन: कुछ जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग शिक्षा से दूर हैं।
कार्यवाही : I. इन क्षेत्रों में व्यापक जनजागृति कार्यक्रम प्रारम्भ किए जाने चाहिए।
II. इनको शिक्षित करने का कार्य समाज सेवकों को सुपुर्द करना चाहिए।
(अ) केवल I अनुसरित है।
(ब) केवल II अनुसरित है ।
(स) I व II दोनों अनुसरित हैं ।
(द) न तो I, न ही II अनुसरित है।
प्रश्न 3 कथन: इन दिनों प्रेक्षकों के थियेटर में जाने के बदले घर में टी.वी. देखना ज्यादा पसंद करने से चित्रपट थियेटर को प्रचंड हानि सहनी पड़ रही है।
कार्यवाही
1. थियेटर इमारतों को गिराया जाये और उनके स्थान पर निवास उद्देश्य से बहुमंजिली इमारतों का निर्माण किया जाये।
2. थियेटर इमारतों को शापिंग माल में परिवर्तित किया जाये।
(अ) केवल कार्यवाही 1 तर्कसंगत है।
(ब) केवल कार्यवाही 2 तर्कसंगत है।
(स) या तो कार्यवाही 1 या 2 तर्कसंगत है।
(द) न तो कार्यवाही 1 और न ही 2 तर्कसंगत है।
प्रश्न 4 कथन: राजधानी में मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है।
कार्यवाही:
1. नगर निगम को अविलम्ब सड़कों एवं नालों की सफाई तथा डी.डी.टी. का छिड़काव करना चाहिए।
2. लोगों को फेफगार्ड (मच्छरदानी) लगाकर सोना चाहिए।
(अ) केवल कार्यवाही 1 सही है
(ब) केवल कार्यवाही 2 सही है
(स) कार्यवाही 1 और 2 दोनों सही हैं
(द) या तो कार्यवाही 1 या कार्यवाही 2 सही है
प्रश्न 5 कथन: यह कहा जाता है कि ताजे फल व सब्जियों में मौजूद विटामिन E मनुष्यों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। विटामिन E के कैप्सूल का मानव के शरीर पर समान प्रभाव नहीं पड़ता है।
कार्यवाहियां:
1. विटामिन E के कैप्सूल की बिक्री पर रोक लगा देनी चाहिए।
2. विटामिन E की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लोगों को ताजे फल व ताजी सब्जियां खाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
(अ) केवल कार्यवाही 1 सही है।
(ब) केवल कार्यवाही 2 सही है।
(स) या तो कार्यवाही 1 या कार्यवाही 2 सही है।
(द) न तो कार्यवाही 1 न ही 2 सही है।
प्रश्न 6 कथन: रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही एवं बेटिकट यात्रियों के सफर करने से भारतीय रेल सेवा हमेशा घाटे पर चल रही है।
कार्यवाहियां:
1. रेलवे को विदेशी कम्पनी को सौंप देना चाहिए।
2. रेलवे को निजी कम्पनी को सौंप देना चाहिए।
(अ) केवल कार्यवाही 1 सही है।
(ब) केवल कार्यवाही 2 सही है।
(स) या तो कार्यवाही 1 या कार्यवाही 2 सही है।
(द) न तो कार्यवाही 1 न ही 2 सही है।
page no.(1/1)