Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Syllogism (न्याय निगमन)

प्रश्न 1   निम्नलिखित कथनों के अनुसार कौन-सा निष्कर्ष अनुगमन करेगा?
कथन : (a) सभी वृत्त त्रिभुज हैं। (b) कोई भी त्रिभुज आयत नहीं है। (c) सभी वर्ग आयत हैं।
निष्कर्ष : (i) कुछ त्रिभुज वर्ग हैं। (ii) कुछ त्रिभुज वृत्त हैं।
(iii) कुछ वर्ग आयत हैं। (iv) कुछ वर्ग वृत्त हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
 (अ) केवल (i) और (iv) अनुसरण करेंगे
 (ब) केवल (i) और (ii) अनुसरण करेंगे
 (स) केवल (ii) और (iii) अनुसरण करेंगे
 (द) केवल (iii) और (iv) अनुसरण करेंगे

उत्तर : केवल (ii) और (iii) अनुसरण करेंगे

प्रश्न 2   नीचे दो कथन एवं उसके बाद चार निष्कर्ष क्रमांक I, II, III एवं IV दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है तथा यह निर्णय करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा / कौन से दिए गए दोनों कथनों का तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं :
कथन: 1. कुछ विद्यार्थी अध्यापक हैं।
2. सभी अध्यापक लड़के हैं।
निष्कर्ष : I. सभी विद्यार्थी लड़के हैं।
II. कुछ लड़के विद्यार्थी हैं।
III. कुछ लड़के अध्यापक हैं।
IV. सभी अध्यापक विद्यार्थी हैं।

Protection Officer - 2022 (General Studies)
 (अ) केवल I अनुसरण करता है ।
 (ब) केवल II एवं III अनुसरण करते हैं
 (स) केवल IV अनुसरण करता है ।
 (द) केवल I एवं III अनुसरण करते हैं।

उत्तर : केवल II एवं III अनुसरण करते हैं

प्रश्न 3   नीचे दिए गए प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं, जिनका अनुसरण दो निष्कर्षो I और II द्वारा किया जाता है। आपको कथनों को सत्य मानकर विचार करना है। तय करें कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता है।
कथन: कोई स्कूटर बॉल नहीं है।
    कोई बॉल विकेट नहीं है।
निष्कर्ष : (I) कोई स्कूटर विकेट नहीं है।
      (II) सभी विकेट स्कूटर हैं ।

 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
 (स) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष I और ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

उत्तर : न तो निष्कर्ष I और ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

प्रश्न 4   दिए गए कथनों तथा संबंधित निष्कर्षो I व II को पढ़कर उत्तर दीजिए:
कथन:
1. कुछ चिह्न आकृतियाँ हैं।
2. सभी चिह्न ग्राफिक्स हैं।
3. कोई भी ग्राफिक्स चित्र नहीं है।
निष्कर्ष:
I. कुछ ग्राफिक्स आकृतियाँ हैं।
II. सभी चिह्न चित्र हैं।

Evaluation Officer 2020
 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (स) ना तो निष्कर्ष I ना ही II अनुसरण करता है।
 (द) दोनों निष्कर्ष I तथा II अनुसरण करते हैं।

उत्तर : केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

प्रश्न 5   निम्न कथनों तथा संबंधित निष्कर्षो I एवं II को पढ़कर इनके अनुसार उत्तर दीजिए:
कथन :
1. सभी बल ऊर्जा हैं।
2. सभी ऊर्जा शक्ति हैं।
3. कोई शक्ति ऊष्मा नहीं है
निष्कर्ष
I: कुछ बल शक्ति नहीं हैं।
II: सभी ऊष्मा बल हैं।

Evaluation Officer 2020
 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (स) ना तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है
 (द) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

उत्तर : ना तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है

प्रश्न 6   नीचे दिए गए प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं, जिनका अनुसरण दो निष्कर्षो I और II द्वारा किया जाना है। ज्ञात तथ्यों से भिन्न होने पर भी आपको कथन को सत्य मानना है। सभी निष्कर्षो का सावधानीपूर्वक अध्ययन कीजिये और निर्धारित कीजिए कि कौनसा निष्कर्ष सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होने पर भी दिये गये कथनों का तर्कपूर्ण रूप से अनुसरण करता है।
कथन : सभी केक डेस्क हैं।
सभी डेस्क टॉफियां हैं।
निष्कर्ष: I सभी टॉफिया केक हैं।
II कुछ टॉफियां केक हैं।

Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
 (स) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
 (द) न तो निष्कर्ष I और ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है

उत्तर : केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

प्रश्न 7   तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष संख्याएँ I, II और III दी गई हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। निर्णय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन कौन से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन:
1. सभी पेपर डेस्क हैं।
2. कोई डेस्क पतंग नहीं है।
3. सभी फाइलें पतंगें हैं।
निष्कर्षः
I. कुछ पतंगें पेपर हैं।
II. कोई पतंग पेपर नहीं है।
III. कोई पेपर फाइल नहीं है।

Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
 (अ) केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
 (ब) केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
 (स) केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
 (द) सभी निष्कर्ष अनुसरण करते है।

उत्तर : केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।

प्रश्न 8   तीन कथन दिए गए हैं और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन:
1. सभी गाजर कटहल हैं।
2. कोई अंजीर कटहल नहीं है।
3. कुछ तरबूज अंजीर हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ तरबूज गाजर हैं।
II. कुछ तरबूज कटहल हैं।
III. कोई अंजीर गाजर नहीं है।

Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
 (अ) केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
 (ब) केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
 (स) सभी निष्कर्ष अनुसरण करते है।
 (द) केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।

उत्तर : केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।

प्रश्न 9   दो कथनों के बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता/ते है/हैं।
कथन:
1) सभी कौवे फुदकी चिड़िया (ब्रेन) हैं।
2) कोई भी फुदकी चिड़िया (ब्रेन) बाज़ (फाल्कन) नहीं है।
निष्कर्षः
I. सभी कौवे बाज़ (फाल्कन) हैं।
II. कुछ बाज़ (फाल्कन) फुदकी चिड़िया (ब्रेन) हैं।

Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (स) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

उत्तर : न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

प्रश्न 10   यह मानते हुए कि कथन “हर पुस्तकालय में पुस्तकें होती हैं” सत्य है, निम्नलिखित में से कौन सा कथन निश्चित रूप से सही है -
Police SI 13 September 2021 (Gk)
 (अ) कोई भी पुस्तकालय पुस्तकों के बिना नहीं होता है।
 (ब) कुछ पुस्तकालयों में पाठक नहीं होते हैं ।
 (स) पुस्तकालय केवल पुस्तकों के लिए होते हैं।
 (द) पुस्तकें केवल पुस्तकालय में होती हैं।

उत्तर : कोई भी पुस्तकालय पुस्तकों के बिना नहीं होता है।

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.