प्रश्न 1 किस देश ने बेलारूस को “इस्कंदर-एम मिसाइल सिस्टम” स्थानांतरित करने की घोषणा की है - (अ) रूस (ब) चीन (स) अमेरिका (द) इज़राइल उत्तर View Detail
रूस ने बेलारूस को “इस्कंदर-एम मिसाइल सिस्टम” स्थानांतरित करने की घोषणा की है। यह मिसाइल प्रणाली अपने परमाणु और पारंपरिक संस्करणों में बैलिस्टिक या क्रूज मिसाइलों का उपयोग कर सकती है। इस्कंदर-एम मिसाइल प्रणाली को नाटो द्वारा “SS -26 स्टोन” के रूप में कोडनेम दिया गया है। इस्कंदर-एम मिसाइल की मारक क्षमता 500 किमी है। यह 700 किलो तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है।
प्रश्न 2 झारखंड और आंध्र प्रदेश के बाद निम्न में से कौन सा राज्य यूरेनियम खनन में प्रवेश करने वाला तीसरा राज्य बन गया है - (अ) राजस्थान (ब) बिहार (स) पंजाब (द) तमिलनाडु उत्तर View Detail
झारखंड और आंध्र प्रदेश के बाद राजस्थान यूरेनियम खनन में प्रवेश करने वाला तीसरा राज्य बन गया है। झारखंड और आंध्र प्रदेश के बाद अब राजस्थान में यूरेनियम का विशाल भंडार मिला है। सीकर के खंडेला इलाके में खनन शुरू करने की तैयारी जोरों पर है। यूरेनियम और उससे जुड़े खनिजों के विशाल भंडार 1086.46 हेक्टेयर क्षेत्र में पाए गए हैं। दुर्लभ खनिज मिलने से राजस्थान में रोजगार और निवेश दोनों के रास्ते खुल गए हैं।
प्रश्न 3 हाल ही में कौन फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष बनी है - (अ) लिसा स्टालेकर (ब) शिखा पाण्डेय (स) पूनम राउत (द) अंजुम चोपड़ा उत्तर View Detail
महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लिसा स्टालेकर को कार्यकारी समिति की बैठक में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एफआईसीए) का अध्यक्ष बनाया गया है। लिसा एफआईसीए की पहली महिला अध्यक्ष हैं। लिसा ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2013 में वर्ल्ड कप जिताया था। लिसा का जन्म 13 अगस्त 1979 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 8 टेस्ट, 125 वनडे और 54 टी20 मैच खेले हैं। इसमें लिसा ने टेस्ट में 416, वनडे में 2728 और टी20 मैचों में 769 रन बनाए हैं।
प्रश्न 4 हाल ही में बेंगलुरु में वन हेल्थ पायलट लॉन्च किया गया, यह किस मंत्रालय से जुड़ा है - (अ) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (ब) शिक्षा मंत्रालय (स) रक्षा मंत्रालय (द) मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय उत्तर View Detail
पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी), मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने वन-हेल्थ दृष्टिकोण के माध्यम से चुनौतियों का समाधान करने के लिए पशु, मानव और पर्यावरण स्वास्थ्य से हितधारकों को एक साझा मंच पर लाने की पहल की है।
प्रश्न 5 G7 समूह ने गरीब देशों के लिए कितने बिलियन अमरीकी डॉलर के वैश्विक बुनियादी ढांचा कार्यक्रमों की घोषणा की है - (अ) 800 बिलियन अमरीकी डॉलर (ब) 600 बिलियन अमरीकी डॉलर (स) 200 बिलियन अमरीकी डॉलर (द) 300 बिलियन अमरीकी डॉलर उत्तर View Detail
G7 समूह ने गरीब देशों के लिए 600 बिलियन अमरीकी डॉलर के वैश्विक बुनियादी ढांचा कार्यक्रमों की घोषणा की है। इस कदम का उद्देश्य चीन की बेल्ट एंड रोड पहल के साथ प्रतिस्पर्धा करना है। इस साझेदारी का अनावरण अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन और जर्मनी, कनाडा, जापान, इटली और यूरोपीय संघ के G7 सहयोगियों द्वारा किया गया है। G7 एक अंतर-सरकारी राजनीतिक मंच है, जिसमें फ्रांस, कनाडा, जापान, जर्मनी, इटली, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।
प्रश्न 6 हाल ही में ईरान ने एक ठोस ईंधन वाला रॉकेट अंतरिक्ष में छोड़ा, रॉकेट का नाम क्या है - (अ) हुसैन (ब) साहिल (स) जुलजना (द) निशान उत्तर View Detail
ईरान ने ठोस ईंधन संचालित रॉकेट अंतरिक्ष में छोडा है। ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद हुसैनी ने कहा कि साढे पच्चीस मीटर लम्बा रॉकेट जुलजना 220 किलोग्राम का उपग्रह ले जाने में सक्षम है। इससे पृथ्वी की निचली कक्षा में आंकडे एकत्र करने और ईरान के अंतरिक्ष उद्योग को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। जुलजना नाम इमाम हुसैन के घोडे के नाम पर दिया गया है।
प्रश्न 7 हाल ही में किसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है - (अ) संजय पाठक (ब) नितिन गुप्ता (स) अजय मल्होत्रा (द) मोहन अग्रवाल उत्तर View Detail
केंद्र सरकार ने इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) ऑफिसर नितिन गुप्ता को सीबीडीटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। गुप्ता इनकम टैक्स कैडर के 1986 बैच के आईआरएस ऑफिसर हैं और बोर्ड में मेंबर (इन्वेस्टिगेशन) के रूप में कार्यरत हैं। वे अगले साल सितंबर में रिटायर होने वाले हैं। नितिन गुप्ता 1986 बैच के IRS ऑफिसर हैं। इससे पहले वे कॉम्पटीशन कमीशन आफ इंडिया के डीजी के रूप में भी काम कर चुके हैं।
प्रश्न 8 यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग (EC) ने किस साल तक पूरे यूरोप में कीटनाशकों के उपयोग को आधा करने के लिये एक मसौदा कानून का प्रस्ताव रखा है - (अ) 2030 (ब) 2035 (स) 2040 (द) 2023 उत्तर View Detail
यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग (EC) ने 2030 तक पूरे यूरोप में कीटनाशकों के उपयोग को आधा करने के लिये एक मसौदा कानून का प्रस्ताव रखा है। जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC) ने अपने छठे आकलन में जलवायु परिवर्तन में कमी लाने के लिये अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र की तत्काल बहाली का आह्वान किया है। यूरोपीय संघ, 2011 और 2020 के बीच यूरोपीय संघ की जैवविविधता रणनीति के अनुसार, जैवविविधता के क्षति को रोकने में सफल नहीं रहा है, जिसका स्वैच्छिक लक्ष्य 2020 तक कम-से-कम 15 प्रतिशत निम्नीकृत पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करना था।
प्रश्न 9 हाल ही में किस राज्य ने छोटे पैमाने पर कुटीर उद्योग विकसित करने हेतु जलकुंभी (विषाक्त जलीय खरपतवार पौधा) का उपयोग करके एक उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित किया है - (अ) बिहार (ब) झारखंड (स) असम (द) पश्चिम बंगाल उत्तर View Detail
हाल ही में पश्चिम बंगाल ने छोटे पैमाने पर कुटीर उद्योग विकसित करने के लिये जलकुंभी (विषाक्त जलीय खरपतवार पौधा) का उपयोग करके एक उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित किया है जो आर्थिक रूप से फायदेमंद और पर्यावरण के अनुकूल है। जलकुंभी को वैज्ञानिक तौर पर इचोर्निया क्रैसिप्स मार्ट के रूप में जाना जाता है। पोंटेडरियासी (Pontederiaceae) भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया में जल निकायों में पाया जाने वाला एक जलीय खरपतवार है। यह स्वदेशी प्रजाति नहीं है, लेकिन ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान इसे दक्षिण अमेरिका से सजावटी जलीय पौधे के रूप में भारत लाया गया था।
प्रश्न 10 केंद्र सरकार किस तारीख से सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है - (अ) 1 नवंबर, 2022 (ब) 1 जुलाई, 2022 (स) 1 दिसंबर, 2022 (द) 1 जुलाई, 2023 उत्तर View Detail
केंद्र सरकार 1 जुलाई, 2022 से सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिंगल यूज प्लास्टिक को डिस्पोजेबल प्लास्टिक के रूप में भी जाना जाता है। उनका उपयोग केवल एक बार किया जाता है। प्लास्टिक इतना सुविधाजनक और सस्ता है कि इसने पैकेजिंग उद्योग की अन्य सामग्रियों की जगह ले ली है। भारत में हर साल 9.46 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है, जिसमें से 43 फीसदी सिंगल यूज प्लास्टिक है।