Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

प्रमुख राजनीतिक दल

प्रश्न 21   भारत में प्रदशर्नात्मक या चमत्कारिक दबाव समूह का उदाहरण है:
 (अ) उल्फा (यूनाइटेड लिबरेशन फ्रन्ट ऑफ असम)
 (ब) गांधी शांति-प्रतिष्ठान
 (स) सर्व सेवा संघ
 (द) सिण्डीकेट

उत्तर : उल्फा (यूनाइटेड लिबरेशन फ्रन्ट ऑफ असम)

प्रश्न 22   संस्थात्मक दबाव समूह का उदाहरण भारत के लिए है :
 (अ) गौसेवा संघ
 (ब) विश्व हिन्दू परिषद्
 (स) सिण्डीकेट
 (द) भारत सेवक समाज

उत्तर : सिण्डीकेट

प्रश्न 23   आमण्ड ने दबाव समूहों को कितनी श्रेणियों में बांटा है :
 (अ) आठ
 (ब) पांच
 (स) चार
 (द) छ:

उत्तर : चार

प्रश्न 24   दबाव समूहों का निम्न में से कौनसा लक्षण नहीं है -
 (अ) अनिश्चित कार्यकाल
 (ब) जनहित संवर्द्धन
 (स) औपचारिक संगठन
 (द) ऐच्छिक सदस्यता

उत्तर : जनहित संवर्द्धन

प्रश्न 25   निम्न में से कौनसा वक्तव्य दबाव समूह के लिए संगत है:
 (अ) साम्यवादी शासन व्यवस्थाओं में दबाव समूह देखने को नहीं मिलते
 (ब) लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में ही दबाव समूह पाए जाते हैं।
 (स) दबाव समूह सभी प्रकार की राजनीतिक व्यवस्थाओं में पाए जाते हैं।
 (द) सर्वाधिकारी व स्वेच्छाचारी व्यवस्थाओं में दबाव समूह नहीं पाए जाते

उत्तर : दबाव समूह सभी प्रकार की राजनीतिक व्यवस्थाओं में पाए जाते हैं।

प्रश्न 26   यह दबाव समूहों की तरह न तो पूर्णतः अराजनैतिक और न ही राजनीतिक दलों की भांति पूर्णतः राजनीतिक प्रकृति वाले होते हैं- यह वक्तव्य किस संगठन के स्वरूप से सम्बन्धित है:
 (अ) असम गण परिषद
 (ब) सर्व सेवा संघ
 (स) विश्व हिन्दू परिषद
 (द) शिव सेना

उत्तर : विश्व हिन्दू परिषद

प्रश्न 27   किसी लोकतांत्रिक देश में राजनीतिक दलों का निम्न में से कौन-सा उचित कार्य नहीं है :
 (अ) जनता और सरकार के बीच उचित सम्बन्ध स्थापित करना
 (ब) सरकार का निर्माण करना
 (स) दल की विचारधारा और नीति का प्रचार करना
 (द) सरकारी प्रशासन के संचालन के निमित्त अधिकारियों को नियुक्त करना

उत्तर : सरकारी प्रशासन के संचालन के निमित्त अधिकारियों को नियुक्त करना

प्रश्न 28   राजनीतिक दलों के बारे मे निम्न में से कौन-सा एक संगत है-
 (अ) संवर्ग पर आधारित दल- लार्ड ब्राइस
 (ब) प्रजातंत्र में दलों की अनिवार्यता-लेनिन
 (स) कुलीनतंत्र का लोहा नियम-राबर्ट मिचल्स
 (द) दल सर्वहारा वर्ग का अग्रसर-कार्ल मार्क्स

उत्तर : दल सर्वहारा वर्ग का अग्रसर-कार्ल मार्क्स

प्रश्न 29   राजनीतिक दलों के कार्यों के संदर्भ में संगत है।
 (अ) शासन एवं जनमत को जोड़ने वाली कड़ी का कार्य करना
 (ब) राजनीतिक पहचान व मतों को संरचनात्मक रूप देना
 (स) संघटन, सौदेबाजी व एकीकरण करना
 (द) उपर्युक्त सभी कार्य

उत्तर : उपर्युक्त सभी कार्य

प्रश्न 30   ‘दल विहीन लोकतंत्र’ विचार के प्रमुख समर्थक माने जाते है -
 (अ) श्री एम.एन. राय
 (ब) श्री संजीवा रेड्डी
 (स) श्रीमती इन्दिरा गांधी
 (द) श्री जयप्रकाश नारायण

उत्तर : श्री जयप्रकाश नारायण

page no.(3/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.