Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत में गरीबी एवं बेरोजगारी

प्रश्न 1   मानव विकास सूचकांक के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किसका प्रयोग संकेतक/सूचक के रूप में नहीं किया जाता है -
 (अ) जीवन प्रत्याशा
 (ब) शिक्षा या ज्ञान तक पहुंच
 (स) लैंगिक असमानता
 (द) आय या जीवन स्तर

उत्तर : लैंगिक असमानता
व्याख्या :
मानव विकास सूचकांक (HDI) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रकाशित मानव विकास रिपोर्ट का हिस्सा है।मानव विकास सूचकांक (HDI) मानव विकास के प्रमुख आयामों में औसत उपलब्धि की एक सारांश माप है:
  1. एक लंबा और स्वस्थ जीवन,
  2. शिक्षित होना
  3. एक गुणवत्ता पूर्ण जीवन स्तर।

प्रश्न 2   भारत में शिक्षित युवाओं में रोजगारपरक कौशल की कमी के कारण किस प्रकार की बेरोजगारी पैदा होती है -
 (अ) चक्रीय बेरोजगारी
 (ब) संरचनात्मक बेरोजगारी
 (स) शिक्षित बेरोजगारी
 (द) तकनीकी बेरोजगारी

उत्तर : शिक्षित बेरोजगारी
व्याख्या :
तकनीकी रूप से योग्य व्यक्ति बेरोजगारी का अनुभव करते हैं क्योंकि उनकी तकनीकी शिक्षा उद्योग के मानकों से कम होती है, जिससे कुशल श्रम की कमी होती है।शिक्षा से संबंधित बेरोजगारी तब होती है जब एक उच्च शिक्षित व्यक्ति रोजगार प्राप्त करने में असमर्थ होता है।

प्रश्न 3   ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ कहाँ प्रारम्भ किया गया -
 (अ) चूरू (राजस्थान)
 (ब) खगड़िया (बिहार)
 (स) मेरठ (उत्तरप्रदेश)
 (द) गुरुग्राम (हरियाणा)

उत्तर : खगड़िया (बिहार)

प्रश्न 4   प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की घोषणा की-
 (अ) 10 मई, 2020 को
 (ब) 12 मई, 2020 को
 (स) 8 मई, 2020 को
 (द) 13 मई, 2020 को

उत्तर : 12 मई, 2020 को

प्रश्न 5   भारत में अकाल एवं सूखे का प्रमुख कारण है -
 (अ) वनों की अनियंत्रित कटाई
 (ब) वर्षा की अपर्याप्ता एवं अनियमितता
 (स) नियतवाही नदियों का अभाव
 (द) सिंचाई के साधनों का अभाव

उत्तर : वर्षा की अपर्याप्ता एवं अनियमितता

प्रश्न 6   निर्धनता का कारण होता है -
 (अ) रोजगार के अवसरों की कमी
 (ब) आय सृजक सम्पत्तियों का अभाव
 (स) निम्न उत्पादकता
 (द) उक्त सभी

उत्तर : उक्त सभी

प्रश्न 7   देश की ऐसी पहली रोजगार योजना जिसमें रोजगार पाने के अधिकार को कानूनी आधार प्रदान किया गया है -
 (अ) प्रधानमंत्री रोजगार योजना
 (ब) स्वर्ण जयंती ग्रामीण रोजगार योजना
 (स) महात्मा गाँधी ग्रामीण रोजगार योजना
 (द) राष्ट्रीय आजीविका मिशन

उत्तर : महात्मा गाँधी ग्रामीण रोजगार योजना

प्रश्न 8   लाकड़ावाला फार्मूला सम्बन्धित है -
Computor Exam 2018
 (अ) गरीबी रेखा
 (ब) साक्षरता दर
 (स) स्वास्थ्य व पोषण
 (द) मानव विकास प्रतिवेदन

उत्तर : गरीबी रेखा

प्रश्न 9   मानव गरीबी सूचकांक (एच.पी.आई.) वंचन को समग्र सूचकांक के रूप में मापता है -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
 (अ) दीर्घायु, ज्ञान और जीवन स्तर
 (ब) दीर्घायु, पोषण और ज्ञान
 (स) दीर्घायु, जीवन स्तर और स्वच्छता
 (द) ज्ञान, बुनियादी जरूरतें और जीवन स्तर

उत्तर : दीर्घायु, ज्ञान और जीवन स्तर

प्रश्न 10   आय की असमानता को मापा जा सकता है -
(i) लोरेन्ज़ वक्र
(ii) गिनी गुणांक
(iii) गरीबी रेखा
(iv) सापेक्ष गरीबी
सही विकल्प चुनें -

CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
 (अ) केवल (i), (ii) और (iv)
 (ब) केवल (i)
 (स) केवल (ii), (iii) और (iv)
 (द) केवलं (i), (ii) और (iii)

उत्तर : केवल (i), (ii) और (iv)

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.