वाच्य
प्रश्न 1 किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है ?
(अ) उसे पेश किया गया।
(ब) यहाँ कैसे बैठा जाएगा।
(स) रोगी से अन्न नहीं खाया जाता।
(द) चोर पकड़ा गया है।
प्रश्न 2 वाच्य की दृष्टि से असंगत विकल्प है-
(अ) मुझसे दरवाजा नहीं खोला जाता । - भाववाच्य
(ब) वृद्धजन से चला नहीं जाता। - भाववाच्य
(स) दीपावली अक्टूबर-नवम्बर में मनाई जाती है।- कर्मवाच्य
(द) डाकिया डाक वितरित करता है। - कर्तृवाच्य
प्रश्न 3 इनमें से किस वाक्य में भाववाच्य का प्रयोग हुआ है ?
(अ) उससे धूप में चला नहीं जाता।
(ब) मोहन के द्वारा कपड़ा सिया जाता है।
(स) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
(द) सीता ने खाना बनाया।
प्रश्न 4 इनमें से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य में है ?
(अ) खाना बना दिया गया है।
(ब) प्रार्थना-पत्र दिया जा चुका है।
(स) मुझसे चला नहीं जाता।
(द) मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।
प्रश्न 5 कर्मवाच्य का उदाहरण नहीं है-
(अ) कपड़ा सिया जाता है।
(ब) चिट्ठी भेजी गयी।
(स) धूप में चला नहीं जाता।
(द) मुझसे यह बोझ न उठाया जायेगा।
प्रश्न 6 कर्मवाच्य का उदाहरण है-
(अ) चिट्ठी भेजी गयी।
(ब) सीता पुस्तक पढ़ती है।
(स) किरण कुर्ता पहनती है।
(द) मोहन घर जा रहा है।
प्रश्न 7 व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन गलत है?
(अ) ‘कर्तृवाच्य’, अकर्मक और सकर्मक, दोनों क्रियाओं में होता है।
(ब) ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक, दोनों प्रकार की क्रियाओं में होता है।
(स) ‘भाववाच्य’ केवल अकर्मक क्रियाओं में होता है।
(द) सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक होती हैं।
प्रश्न 8 उससे अब अकेले नहीं रहा जाता है |
(अ) इच्छावाचक
(ब) कर्मवाच्य
(स) भाववाच्य
(द) इनमे से कोई नहीं
प्रश्न 9 भाववाच्य का प्रयोग नहीं हुआ है -
(अ) मुझसे बैठा नहीं जाता।
(ब) राम से खाया नहीं जाता।
(स) मुझसे यह बोझ उठाया न जायेगा।
(द) धूप में चला नहीं जाता।
प्रश्न 10 कर्तृवाच्य का प्रयेाग नहीं हुआ है -
(अ) महेश स्कूल से आ रहा है।
(ब) अखबार पढ़े जाते हैं।
(स) माली बगीचे में फूल तोड़ रहा है।
(द) कुत्ता सारी रात भौंकता रहा।
page no.(1/5)