Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार

प्रश्न 1   निम्न में से कौनसा राजस्थान राज्य के सन्दर्भ में आरटीई एक्ट नियमों का सही नाम है -
 (अ) राजस्थान निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011
 (ब) राजस्थान निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2010
 (स) राजस्थान निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2010
 (द) राजस्थान निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009

उत्तर : राजस्थान निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011

प्रश्न 2   प्रारंभिक शिक्षा में किस कक्षा से किस कक्षा तक की शिक्षा सम्मिलित है -
 (अ) पूर्व प्राथमिक
 (ब) कक्षा 1 से 5
 (स) कक्षा 6 से 8
 (द) कक्षा 1 से 8

उत्तर : कक्षा 1 से 8

प्रश्न 3   बालकों का निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत एक 6 वर्ष से अधिक उम्र का बालक, जो पहले किसी भी स्कूल में प्रवेशित नहीं रहा है, को किस कक्षा में प्रवेशित किया जायेगा -
 (अ) उसके मौखिक साक्षात्कार के अनुरूप
 (ब) उसके ज्ञान के स्तर के अनुरूप
 (स) उसकी आयु के अनुरूप
 (द) उसके अनुवीक्षण के अनुरूप

उत्तर : उसकी आयु के अनुरूप

प्रश्न 4   राजस्थान राज्य निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011 किस कब लागु हुआ -
 (अ) मार्च, 2011
 (ब) अगस्त, 2011
 (स) जनवरी, 2012
 (द) दिसंबर, 2011

उत्तर : मार्च, 2011

प्रश्न 5   शिक्षा का अधिकार कानून (2009) के किस अध्याय में विद्यालय एवं शिक्षकों की जिम्मेवारियों का वर्णन है -
 (अ) अध्याय - 1
 (ब) अध्याय - 2
 (स) अध्याय - 3
 (द) अध्याय - 4

उत्तर : अध्याय - 4

प्रश्न 6   बालकों का निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में ऐसे बालक जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग, सामाजिक व शैक्षिक पिछड़ा वर्ग और ऐसे ही अन्य समूह से सम्बन्धित हैं, परिभाषित हैं -
 (अ) विशिष्ट पिछड़ा वर्ग में
 (ब) गरीबी रेखा से नीचे (बी. पी. एल.) वाले वर्ग में
 (स) आर्थिक पिछड़ा वर्ग में
 (द) असुविधाग्रस्त समूह में (वंचित समूह में)

उत्तर : असुविधाग्रस्त समूह में (वंचित समूह में)

प्रश्न 7   राजस्थान RTE अधिनियम 2011 के अनुसार, एक बच्चा अपना पाठ्यक्रम कैसे पूरा कर सकता है यदि वह विद्यालय में देर से प्रवेश लेता है -
 (अ) अध्यापकों द्वारा दिए गए विशेष प्रशिक्षण से
 (ब) देर से प्रवेश के लिए माता-पिता जिम्मेदार हैं, इसलिए उन्हें अपने बच्चों को पढ़ाना होगा
 (स) निजी कोचिंग की मदद से
 (द) पाठ्यक्रम पूरा करने की जरूरत नहीं है।

उत्तर : अध्यापकों द्वारा दिए गए विशेष प्रशिक्षण से

प्रश्न 8   राजस्थान RTE अधिनियम 2011 के अनुसार, प्रतिपूर्ति वर्ष में दो बार सीधे ________ को की जाएगी।
 (अ) स्थानीय प्राधिकरण
 (ब) विद्यालय
 (स) प्राचार्य
 (द) खंड शिक्षा अधिकारी

उत्तर : विद्यालय

प्रश्न 9   एक शैक्षणिक वर्ष में आरटीई अधिनियम 2009 के तहत स्कूल में प्राथमिक शिक्षकों के लिए कितने कार्य दिवस अनिवार्य हैं -
 (अ) 180 दिन
 (ब) 220 दिन
 (स) 200 दिन
 (द) 230 दिन

उत्तर : 200 दिन

प्रश्न 10   शिक्षा के अधिकार अधिनियम-2019 में अध्यापक के लिए न्यूनतम कार्य घंटे प्रति सप्ताह कितने निर्धारित किये हैं -
 (अ) 40
 (ब) 50
 (स) 45
 (द) 55

उत्तर : 45

page no.(1/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.