Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs January 2023

प्रश्न 11   हाल ही में (जनवरी, 2023) ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का कौनसा उर्स शुरू हुआ -
 (अ) 233वां
 (ब) 346वां
 (स) 643वां
 (द) 811वां

उत्तर : 811वां
व्याख्या :
हाल ही अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 811वाँ उर्स शुरू हुआ है। इसे भीलवाड़ा परिवार के फखरुद्दीन गोरी ने शुरू किया।

प्रश्न 12   बैरी ओ फैरेल एओ किस देश के उच्चायुक्त हैं -
 (अ) जर्मनी
 (ब) जापान
 (स) ऑस्ट्रेलिया
 (द) सिंगापुर

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ ने मुलाकात की।

प्रश्न 13   हाल ही में (जनवरी 2023 में) लांच की गई ‘जादूनामा’ पुस्तक किसके द्वारा लिखित है -
 (अ) अरविंद मंडलोई
 (ब) स्मृति ईरानी
 (स) जावेद अख्तर
 (द) गुलजार

उत्तर : अरविंद मंडलोई
व्याख्या :
अरविंद मंडलोई द्वारा अनुभवी लेखक-गीतकार जावेद अख्तर पर लिखी गई किताब जादुनामा का विमोचन किया गया।

प्रश्न 14   हाल ही में (जनवरी, 2023) विमोचित पुस्तक ‘मेवाड़ पुनर्खो’ के लेखक हैं -
 (अ) मलचंद तिवारी
 (ब) संदीप पुरोहित
 (स) नारायण सिंह भाटी
 (द) पंकज घेमावत

उत्तर : संदीप पुरोहित
व्याख्या :
विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ संदीप पुरोहित की किताब ‘मेवाड़ पुनर्खोज’ का विमोचन किया है।

प्रश्न 15   सूक्ष्म और लघु उद्यमों के डिजिटलीकरण के लिये राजस्थान निमर्यात संवर्द्धन परिषद ने किस संगठन के साथ करार किया है -
 (अ) आरोह कंसल्टिंग
 (ब) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
 (स) एक्सेंचर
 (द) इंफोसिस

उत्तर : आरोह कंसल्टिंग
व्याख्या :
राजस्थान के सूक्ष्म और लघु उद्यमों के डिजिटलीकरण के लिये राजस्थान निर्यात संवर्द्धन परिषद और आरोह कंसल्टिंग के बीच द्विपक्षीय करार पर उद्योग भवन में आरईपीसी के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और आरोह कंसल्टिंग की निदेशक अरुंधति मुखर्जी ने हस्ताक्षर किये।

प्रश्न 16   हाल ही में (जनवरी, 2023) कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधि प्रकरणों के अध्ययन के लिए किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है -
 (अ) खेमराज चैधरी
 (ब) अजय माकन
 (स) सतीश पूनिया
 (द) कैलाश चौधरी

उत्तर : खेमराज चैधरी
व्याख्या :
कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी प्रकरणों का अध्ययन करने के लिये समिति का गठन सेवानिवृत्त आईएएस खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में किया जाएगा।

प्रश्न 17   दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपब्घ कराने के उद्देश्य से राज्य में प्रथम कंपोजिट रीजनल सेंटर की स्थापना किस शहर में कि जायेगी -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) उदयपुर
 (द) जैसलमेर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार की सेवाएँ एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार एवं राजस्थान राज्य सरकार के मध्य समझौता पत्र करार किया गया जिसके अंतर्गत राज्य में प्रथम कंपोजिट रीजनल सेंटर की स्थापना जामडोली, जयपुर में की जाएगी।

प्रश्न 18   हाल ही में (जनवरी, 2023) राजस्थान क्रिड़ा परिषद में किसकी अध्यक्षता में स्थायी समिति का गठन किया गया है -
 (अ) कृष्णा पूनिया
 (ब) सीमा पुनिया
 (स) राज्यवर्धन सिंह राठौर
 (द) कमलप्रीत कौर

उत्तर : कृष्णा पूनिया
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान क्रीड़ा परिषद में कृष्णा पूनिया की अध्यक्षता में स्थायी समिति का गठन किया है।

प्रश्न 19   हाल ही में (जनवरी, 2023) अजंता-एलोरा फिल्म समारोह में राजस्थान किस फिल्म को गोल्डन कैलाश पुरस्कार से सम्मानित किया गया -
 (अ) पाणी
 (ब) कछुआ
 (स) नानेरा
 (द) ननंद का बीर

उत्तर : नानेरा
व्याख्या :
राजस्थानी फिल्म ‘नानेरा’ (नानाजी का घर) मुख्य किरदार मनीष के इर्द-गिर्द घूमती है। मनीष के पिता की मौत के बाद उसके जीवन का फैसला उसके मामा लेने लगते हैं। ‘नानेरा’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी मिला है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार के तहत ‘नानेरा’ को एक ट्रॉफी और एक लाख रुपये नकद दिये गये। फिल्म महोत्सव के आठवें संस्करण का आयोजन 11 से 15 जनवरी तक औरंगाबाद में किया गया।

प्रश्न 20   हाल ही में (जनवरी, 2023) चर्चा में रहा लग्जरी क्रूज एम. वी. गंगा विलास किस कंपनी द्वारा बनाया गया है -
 (अ) अंतारा लग्जरी रिवर क्रूज
 (ब) राॅयल क्रूज बिल्डर
 (स) सिंगापुर स्टार क्रूज
 (द) लोटस डेस्टिनेशंस

उत्तर : अंतारा लग्जरी रिवर क्रूज
व्याख्या :
एम. वी. गंगा विलास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। क्रूज तीन हजार दो सौ किलोमीटर की यात्रा तय करेगा, जिसे दुनिया की सबसे लंबी यात्रा माना जा रहा है। नदी क्रूज एम.वी. गंगा विलास में राजस्थान में जोधपुर के रंगीन लकड़ी के हस्तशिल्प से बना फर्नीचर लगाया गया है। गंगा विलास का पूरा फर्नीचर जोधपुर के युवा निर्यातक अनूप गर्ग व शिशिर अग्रवाल ने तैयार किया है। इस क्रूज को भरतपुर के राज सिंह की कंपनी अंतारा लग्जरी रिवर क्रूज ने बनाया है। लग्जरी क्रूज बनाने वाली यह देश की पहली कंपनी है।

page no.(2/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.