Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs January 2023

प्रश्न 21   हाल ही में (जनवरी, 2023) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए कौनसा प्लेटफाॅर्म तैयार किया गया है -
 (अ) राजन्यूज
 (ब) सूजस
 (स) सौरभ
 (द) सर्जन

उत्तर : सूजस
व्याख्या :
प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी और लोक कल्याणकारी फैसलों की एकीकृत जानकारी के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सूजस एप तैयार किया गया है।

प्रश्न 22   हर घर पंचायत अभियान का शुभारम्भ किस स्थान से किया गया -
 (अ) पूनखर, अलवर
 (ब) रतनपुरा, हनुमानगढ़
 (स) नोखा, बीकानेर
 (द) सांचौर, जालौर

उत्तर : पूनखर, अलवर
व्याख्या :
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक अभिनव पहल करते हुए अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गांव पूनखर के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर हर घर पंचायत अभियान का शुभारम्भ किया।

प्रश्न 23   हाल ही में (जनवरी, 2023) किसे सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है -
 (अ) एम एल लाठर
 (ब) अजय माकन
 (स) सतीश पूनिया
 (द) कैलाश चौधरी

उत्तर : एम एल लाठर
व्याख्या :
मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी बी गुप्ता (श्री देवेन्द्र भूषण गुप्ता) ने राज्य सूचना आयोग में श्री एम एल लाठर को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि श्री लाठर की नियुक्ति के बाद अब आयोग में सूचना आयुक्त(4) के स्वीकृत सभी पद भर गए है। कार्यक्रम में सूचना आयुक्त श्री राजेन्द्र बरबड़, श्री लक्ष्मण सिंह राठौड़, श्री शीतल धनकड़, सूचना आयोग, सचिव श्री प्रियंका गोस्वामी, उप सचिव श्रीमती सुमन मीणा सहित विभिन्न आयोग के अधिकारियों ने श्री लाठर को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

प्रश्न 24   हाल ही में (जनवरी, 2023) ‘गौशाला/पशु स्थल जन सहभागिता योजना’ को मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की है। योजना में राज्य सरकार व कार्यकारी एजेंसी में राशि वहन का अनुपात होगा -
 (अ) 60 प्रतिशत व 40 प्रतिशत
 (ब) 70 प्रतिशत व 30 प्रतिशत
 (स) 75 प्रतिशत व 25 प्रतिशत
 (द) 90 प्रतिशत व 10 प्रतिशत

उत्तर : 90 प्रतिशत व 10 प्रतिशत
व्याख्या :
15 जनवरी, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्राम पंचायतों में ‘गौशाला/पशु आश्रय स्थल जन सहभागिता योजना’ को सहमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने इस योजना के प्रथम चरण में 1500 ग्राम पंचायतों में स्थल निर्माण एवं संचालन के लिये लगभग 1377 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को भी मंज़ूरी दी है। इसके तहत वर्ष 2022-23 में 200 एवं 2023-24 में 1300 ग्राम पंचायतों में स्थलों का निर्माण किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार 90 प्रतिशत और कार्यकारी एजेंसी 10 प्रतिशत राशि वहन करेगी।

प्रश्न 25   अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का कौनसा संस्करण 13 से 15 जनवरी 2023 तक आयोजित किया गया -
 (अ) 20वां
 (ब) 24वां
 (स) 27वां
 (द) 29वां

उत्तर : 29वां
व्याख्या :
बीकानेर में 13 से 15 जनवरी 2023 तक 29 वां अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आयोजन किया गया। कोमल सिद्ध ने मिस मरवण का खिताब जीता। इसी प्रकार रविंद्र जोशी मिस्टर बीकाणा चुने गए।

प्रश्न 26   हाल ही में (जनवरी, 2023) मकर संक्रान्ति पर जयपुर में पतंगों से घायल परिंदों को बचाने के लिए कौनसा अभियान चलाया गया -
 (अ) ऑपरेशन फ्री स्काई
 (ब) किप फ्लाईंग द बर्ड
 (स) आॅपन अप द स्काई
 (द) बी सेंसिटिव टुवर्ड द बर्ड

उत्तर : ऑपरेशन फ्री स्काई
व्याख्या :
मकर संक्रान्ति पर शहर में ऑपरेशन फ्री स्काई चलाया गया। इसके जरिए पतंगों की डोर से घायल परिंदों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रश्न 27   निम्न कथनों पर विचार करें -
अ. मुख्यमंत्री ने मिरासी एवं भिश्ती समुदाय के लिये ‘उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना’ के प्रारूप का अनुमोदन किया।
ब. इसमें कक्षा 11 से स्नतकोत्तर तक के 2000 विद्यार्थियों को 5000 से 20000 रूपए तक प्रति शैक्षणिक सत्र छात्रवृत्ति दी जाएगी।

 (अ) केवल अ सही है
 (ब) केवल ब सही है
 (स) दोनों अ ब ब सही है
 (द) दोनों गलत है

उत्तर : दोनों अ ब ब सही है
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिरासी एवं भिश्ती समुदाय के लिये ‘उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना’ के प्रारूप का अनुमोदन किया। प्रारूप के अनुसार, योजना में 2.50 लाख रुपए तक की पारिवारिक वार्षिक आय वाले मिरासी (ढाढ़ी, मीर, मांगणियार, दमामी, नगारची, लंगा, राणा) एवं भिश्ती समुदाय के विद्यार्थी पात्र होंगे। इसमें कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक के 2000 विद्यार्थियों को 5000 से 20000 रुपए तक प्रति शैक्षणिक सत्र में छात्रवृत्ति दी जाएगी।

प्रश्न 28   हाल ही में (जनवरी, 2023) बिजली की बकाया राशि की वसूली के लिये विद्युत वितरण निगमों द्वारा कौनसी योजना शुरू की गई है -
 (अ) एटकट योजना
 (ब) एमनेस्टी योजना
 (स) पाॅवरकट योजना
 (द) किपअप योजना

उत्तर : एमनेस्टी योजना
व्याख्या :
राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री भँवर सिंह भाटी ने बताया कि राज्य में कृषि श्रेणी के नियमित व कटे हुए कनेक्शनों व अन्य श्रेणी के कटे हुए कनेक्शनों के उपभोक्ताओं से बिजली की बकाया राशि की वसूली के लिये विद्युत वितरण निगमों द्वारा एमनेस्टी योजना लागू की गई है।

प्रश्न 29   हाल ही में (जनवरी, 2023) किसके द्वारा लिगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम का शुभारंभ किया गया -
 (अ) अशोक गहलोत
 (ब) कलराज मिश्र
 (स) पंकज मित्थल
 (द) राजनाथ सिंह

उत्तर : पंकज मित्थल
व्याख्या :
मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज मित्थल ने न्यु हाइकोर्ट बिल्डिंग में राजस्थान के 23 न्यायक्षेत्रों में लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम का शुभारंभ किया। शेष 13 न्यायक्षेत्रों में सिस्टम की प्रक्रिया अभी विचाराधीन है।

प्रश्न 30   निम्न कथनों पर विचार किजिए -
अ. 83वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन जोधपुर में आयोजित किया गया।
ब. अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन 11 वर्षों बाद राजस्थान में हो रहा है।

 (अ) केवल अ सही है
 (ब) केवल ब सही है
 (स) दोनों अ और ब सही है
 (द) दोनों कथन गलत है

उत्तर : केवल ब सही है
व्याख्या :
उपराष्‍ट्रपति और राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड ने जयपुर में दो दिन के पीठासीन अधिकारियों के सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। विधानसभाओं के सचिवों की 59वीं कॉन्फ्रेंस भी यहां आयोजित की गई । अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 83 वां सम्‍मेलन 11 वर्षों के बाद राजस्थान में हो रहा है। इससे पहले यह सम्‍मेलन राज्‍स्‍थान में वर्ष 2011 में हुआ था। डॉ सी.पी. जोशी राजस्थान विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

page no.(3/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.