Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2023 Current Affairs

प्रश्न 21   डॉ. एन. गोपालकृष्णन का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे -
 (अ) फिल्म उद्योग
 (ब) विज्ञान
 (स) व्यवसाय
 (द) पत्रकारिता

उत्तर : विज्ञान
व्याख्या :
प्रख्यात वक्ता और सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. एन गोपालकृष्णन का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एन गोपालकृष्णन CSIR-SERC के उन्नत भूकंपीय परीक्षण और अनुसंधान प्रयोगशाला (ASTaR) में वैज्ञानिक थे। भारतीय दर्शन पर गोपालकृष्णन के व्याख्यान और उनके वेदांतिक भाषणों ने देश के अंदर और बाहर के दर्शकों को आकर्षित किया।

प्रश्न 22   पीएम मोदी ने देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए कितने FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया -
 (अ) 61
 (ब) 71
 (स) 81
 (द) 91

उत्तर : 91
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में रेडियो प्रसारण को बढ़ावा देने के लिए 100 वॉट के 91 एफएम ट्रांसमीटर का वीडियो क्रॉफ्रेंस के माध्‍यम से लोकार्पण किया। देश में एफएम कनेक्टिविटी बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता के एक हिस्से के रूप में, 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 85 जिलों में 91 नए 100वॉट क्षमता वाले एफएम ट्रांसमीटर स्थापित किये गए हैं।

प्रश्न 23   फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया -
 (अ) कृति सेनन
 (ब) दीपिका पादुकोण
 (स) श्रद्धा कपूर
 (द) आलिया भट्ट

उत्तर : आलिया भट्ट
व्याख्या :
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा कर दी गयी है. 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित हस्तियों ने भाग लिया। आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का अवार्ड दिया गया। वहीं राजकुमार राव को फिल्म ‘बधाई दो’ के लिए बेस्ट ऐक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट की गयी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया।

प्रश्न 24   विश्व मलेरिया दिवस 2023 का विषय क्या था जिसे 25 अप्रैल 2023 को दुनिया भर में मनाया गया -
 (अ) Zero Malaria – Draw the Line Against Malaria
 (ब) Ready to beat malaria
 (स) Time to deliver zero malaria: invest, innovate, implement
 (द) Zero Malaria Starts with Me

उत्तर : Time to deliver zero malaria: invest, innovate, implement
व्याख्या :
विश्व मलेरिया दिवस 2023 25 अप्रैल 2023 को दुनिया भर में “Time to deliver zero malaria: invest, innovate, implement” की थीम के साथ मनाया गया।

प्रश्न 25   अप्रैल 2023 में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने _____________ (संचार उपग्रह) के मिशन के बाद के निपटान (PMD) ऑपरेशन को पूरा किया।
 (अ) जीसैट-12
 (ब) इनसैट -1 बी
 (स) जीसैट-31
 (द) इन्सैट-4ई

उत्तर : जीसैट-12
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने संचार उपग्रह GSAT-12 के पोस्ट-मिशन डिस्पोजल (PMD) ऑपरेशन को पूरा कर लिया है।

प्रश्न 26   किस बैंक में, हिंदुजा समूह ने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से सैद्धांतिक अनुमोदन प्राप्त करके अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है -
 (अ) आईसीआईसीआई बैंक
 (ब) एचडीएफसी बैंक
 (स) ऐक्सिस बैंक
 (द) इंडसइंड बैंक

उत्तर : इंडसइंड बैंक
व्याख्या :
हिंदुजा समूह, इंडसइंड बैंक के प्रमोटरों ने इंडसइंड बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से सैद्धांतिक मंजूरी प्राप्त की है।

प्रश्न 27   हाल ही में (अप्रैल 2023 में) राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
 (अ) अरुण कुमार सिन्हा
 (ब) दीपक चौहान
 (स) अनिल धस्माना
 (द) अनुराग जैन

उत्तर : अरुण कुमार सिन्हा
व्याख्या :
सरकार ने केरल कैडर के 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रश्न 28   हाल ही में (अप्रैल 2023 में) गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2023 से कितने व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया -
 (अ) छह
 (ब) सात
 (स) आठ
 (द) दस

उत्तर : छह
व्याख्या :
गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में वॉर मेमोरियल ओपेरा हाउस में की गई।

प्रश्न 29   उस बीमा कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) MSME उद्यमों को अपने प्रौद्योगिकी मंच के माध्यम से बीमा उत्पादों की पेशकश करने के लिए actyv.ai के साथ भागीदारी की है।
 (अ) एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस
 (ब) फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस
 (स) आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस
 (द) बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस

उत्तर : बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस
व्याख्या :
IRDAI (भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण) के तहत सिंगापुर मुख्यालय वाली लाइसेंस प्राप्त कॉर्पोरेट एजेंसी, actyv.ai ने MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) को अपने प्रौद्योगिकी मंच के माध्यम से बीमा उत्पादों की पेशकश करने के लिए बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

प्रश्न 30   किस बैंक ने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के साथ फॉर्म 15G/15H का डिजिटल सबमिशन लॉन्च करने के लिए सहयोग किया है -
 (अ) केनरा बैंक
 (ब) भारतीय स्टेट बैंक
 (स) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
 (द) बैंक ऑफ बड़ौदा

उत्तर : केनरा बैंक
व्याख्या :
केनरा बैंक ने रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के सहयोग से, फॉर्म 15G/15H का डिजिटल सबमिशन नामक एक नई ग्राहक-अनुकूल सेवा शुरू करने की घोषणा की।

page no.(3/54)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.