Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2023 Current Affairs

प्रश्न 31   भूमि संसाधन विभाग (DoLR), ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) के आंकड़ों (अप्रैल 2023 तक) के अनुसार, कितने राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने भूमि रिकॉर्ड के लिए राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज़ पंजीकरण प्रणाली (NGDRS) को अपनाया है -
 (अ) 12
 (ब) 18
 (स) 22
 (द) 28

उत्तर : 28
व्याख्या :
भूमि अभिलेखों के लिए राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज़ पंजीकरण प्रणाली (NGDRS) को कुल 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) द्वारा अपनाया गया है।

प्रश्न 32   नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिसी के तहत कितने मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना की जाएगी -
 (अ) 02
 (ब) 03
 (स) 04
 (द) 05

उत्तर : 04
व्याख्या :
भारत सरकार ने नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसके तहत, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 04 मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना की जाएगी।

प्रश्न 33   अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ एशियाई बल्लेबाज कौन बने है -
 (अ) बाबर आज़म
 (ब) रोहित शर्मा
 (स) विराट कोहली
 (द) मोहम्मद रिजवान

उत्तर : बाबर आज़म
व्याख्या :
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पारियों के हिसाब से 12,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ एशियाई बल्लेबाज़ बन गए। उन्होंने यह मुकाम 277 पारियां खेल कर हासिल की। उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 12,000 रन बनाने का एशियाई रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है।

प्रश्न 34   संयुक्त राष्ट्र (UN) स्पेनिश भाषा दिवस 2023 दुनिया भर में कब मनाया गया -
 (अ) 24 अप्रैल 2023
 (ब) 23 अप्रैल 2023
 (स) 22 अप्रैल 2023
 (द) 21 अप्रैल 2023

उत्तर : 23 अप्रैल 2023
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) स्पेनिश भाषा दिवस 23 अप्रैल 2023 को मनाया गया।

प्रश्न 35   हाल ही में (अप्रैल 2023 में) भारत ने किस देश के साथ मिलकर नेट जीरो इनोवेशन वर्चुअल सेंटर बनाने की घोषणा की है -
 (अ) यूएसए
 (ब) जापान
 (स) ब्राजील
 (द) ब्रिटेन

उत्तर : ब्रिटेन
व्याख्या :
भारत और ब्रिटेन शून्य नवाचार वर्चुअल केंद्र बनाने पर सहमत हो गए हैं। यह केंद्र नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन प्रणालियों और हरित हाइड्रोजन के डीकार्बोनाइजेशन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने का मंच प्रदान करेगा।

प्रश्न 36   वन अर्थ-वन हेल्थ - एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 के 6वें संस्करण का उद्घाटन किसने किया -
 (अ) नरेंद्र मोदी
 (ब) राजनाथ सिंह
 (स) अमित शाह
 (द) स्मृति ईरानी

उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
वन अर्थ-वन हेल्थ - एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 के 6वें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के सहयोग से इसे G20 प्रेसीडेंसी के साथ सह-ब्रांड किया है।

प्रश्न 37   हाल ही में (अप्रैल 2023 में) अमेरिका ने किस देश के साथ वाशिंगठन घोषणा पत्र नाम का रक्षा समझौता किया है -
 (अ) जापान
 (ब) फ्रांस
 (स) यूक्रेन
 (द) दक्षिण कोरिया

उत्तर : दक्षिण कोरिया
व्याख्या :
अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यु सुक येवोल ने एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर मोहर लगा दी है। इसके अंतर्गत परमाणु हथियारों से लैस अमरीकी पनडुब्बियों को समय-समय पर दक्षिण कोरियाई क्षेत्रों में तैनात करने की योजना है। इस रक्षा समझौते को वाशिंगटन घोषणा पत्र का नाम दिया गया है।

प्रश्न 38   हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, Gavi the Vaccine Alliance, और Immunization Agenda 2030 आदि संगठनों ने मिलकर बच्चों की बीच टीकाकरण के स्तर को बढ़ाने के लिए किस पहल की घोषणा की है -
 (अ) The Big Catch-up
 (ब) The Great Comeback
 (स) The Ultimate Catch-up
 (द) The Grand Recovery

उत्तर : The Big Catch-up
व्याख्या :
The Big Catch-up नामक एक लक्षित वैश्विक पहल को विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, Gavi the Vaccine Alliance, और Immunization Agenda 2030, अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों के एक संघ द्वारा लागू किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों के बीच टीकाकरण के स्तर को बढ़ाना है, क्योंकि यह स्तर COVID-19 महामारी के कारण गिर गया है।

प्रश्न 39   पूर्वोत्तर गैस ग्रिड परियोजना के अंतर्गत किस नदी के नीचे क्षैतिज दिशात्मक ड्रिलिंग विधि का उपयोग करके 24 इंच व्यास वाली प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का निर्माण किया गया है -
 (अ) ब्रह्मपुत्र
 (ब) कोसी
 (स) दामोदर
 (द) गंडक

उत्तर : ब्रह्मपुत्र
व्याख्या :
प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर गैस ग्रिड परियोजना द्वारा एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर उसकी प्रशंसा की है। इस परियोजना में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे क्षैतिज दिशात्मक ड्रिलिंग (Horizontal Directional Drilling- HDD) विधि का उपयोग करके 24 इंच व्यास वाली प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का निर्माण किया गया है।

प्रश्न 40   हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस राज्य में स्वागत पहल के 20 साल पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री ने जनसमुदाय को संबोधित किया -
 (अ) मध्य प्रदेश
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) बिहार
 (द) गुजरात

उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से शिकायतों के निवारण से संबंधित कार्यक्रम स्‍वागत के 20 साल पूर्ण होने के अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित किया। गुजरात सरकार पहल के 20 साल सफलतापूर्वक पूरा करने पर स्वागत सप्ताह का आयोजन कर रही है। स्वागत पहल का मतलब स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी अर्थात प्रौद्योगिकी के उपयोग से शिकायतों का राज्य व्यापी समाधान है। स्वागत पहल की शुरुआत अप्रैल 2003 में उस समय की गई थी, जब श्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

page no.(4/54)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.