Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2023 Current Affairs

प्रश्न 11   हाल ही में (मई 2023 में) किस देश ने ट्रेन द्वारा कवर किए जा सकने वाले छोटे रूटों पर घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है -
 (अ) जापान
 (ब) चीन
 (स) यूक्रेन
 (द) फ्रांस

उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
फ्रांस सरकार ने हाल ही में छोटे मार्गों पर घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्हें ट्रेन द्वारा ढाई घंटे से कम समय में कवर किया जा सकता है। इससे विमानन क्षेत्र से उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है।

प्रश्न 12   आईपीएल 2023 में सर्वाधिक विकेट लेकर किस गेंदबाज ने ‘पर्पल कैप’ जीता -
 (अ) राशिद खान
 (ब) मोहम्मद शमी
 (स) हार्दिक पांड्या
 (द) मोहित शर्मा

उत्तर : मोहम्मद शमी
व्याख्या :
आईपीएल के किसी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दिया जाता है। आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स (GT) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 28 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।

प्रश्न 13   आईपीएल 2023 में सबसे अधिक रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ किस खिलाड़ी ने जीता -
 (अ) यशस्वी जायसवाल
 (ब) डेविड वार्नर
 (स) विराट कोहली
 (द) शुभमन गिल

उत्तर : शुभमन गिल
व्याख्या :
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे अधिक रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ अपने नाम कर लिया। गिल ने इस सीजन 890 रन बनाकर यह अवार्ड जीता।

प्रश्न 14   आईपीएल 2023 में ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीजन’ का अवार्ड किस खिलाड़ी ने जीता -
 (अ) शुभमन गिल
 (ब) यशस्वी जायसवाल
 (स) रिंकू सिंह
 (द) आकाश मधवाल

उत्तर : यशस्वी जायसवाल
व्याख्या :
आईपीएल 2023 के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीजन’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यशस्वी ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। जायसवाल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा, उन्होंने महज 13 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार किया था।

प्रश्न 15   हाल ही में (मई 2023 में) केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में किसने शपथ ली है -
 (अ) हसमुख अधिया
 (ब) धीरेन्द्र कुमार अवस्थी
 (स) नृपेन्द्र मिश्रा
 (द) प्रवीण कुमार श्रीवास्तव

उत्तर : प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
व्याख्या :
श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्‍तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त के रूप में शपथ ली। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री श्रीवास्‍तव 1988 बैच के असम मेघालय कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्‍त अधिकारी हैं।

प्रश्न 16   पूर्वोत्तर भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस किन दो शहरों के बीच चलाई गयी है -
 (अ) गुवाहाटी - न्यू जलपाईगुड़ी
 (ब) न्यू जलपाईगुड़ी - इम्फाल
 (स) गुवाहाटी - शिलांग
 (द) इम्फाल - गुवाहाटी

उत्तर : गुवाहाटी - न्यू जलपाईगुड़ी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से गुवाहाटी में असम की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रैस ट्रेन को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन गुवाहाटी से न्‍यू जलपाईगुड़ी को जोडेगी और यात्रा समय घटकर पांच घंटे 30 मिनट रह जाएगा। बता दें कि यह पूर्वोत्तर की पहली और पश्चिम बंगाल की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी।

प्रश्न 17   चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में किस टीम को हराकर आईपीएल 2023 का खिताब जीता -
 (अ) गुजरात टाइटंस
 (ब) राजस्थान रॉयल्स
 (स) मुंबई इंडियंस
 (द) दिल्ली डेयरडेविल्स

उत्तर : गुजरात टाइटंस
व्याख्या :
चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। यह मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ। इस वजह से सीएसके को डकवर्थ लुईस नियम से लक्ष्य दिया गया था।

प्रश्न 18   मार्च 2023 में समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान कौनसा बैंक एनपीए प्रबंधन में शीर्ष पर रहा -
 (अ) बैंक ऑफ महाराष्ट्र
 (ब) कोटक महिंद्रा बैंक
 (स) एचडीएफसी बैंक
 (द) पंजाब एंड सिंध बैंक

उत्तर : बैंक ऑफ महाराष्ट्र
व्याख्या :
पुणे स्थित राज्य के स्वामित्व वाले ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) को मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 0.25% के उल्लेखनीय रूप से कम शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) अनुपात को प्राप्त करते हुए खराब ऋणों के प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ बैंक के रूप में मान्यता दी गई है।

प्रश्न 19   खीर भवानी मेला किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित किया जाता है -
 (अ) असम
 (ब) अरूणाच प्रदेश
 (स) मणिपुर
 (द) जम्मू-कश्मीर

उत्तर : जम्मू-कश्मीर
व्याख्या :
कश्मीरी पंडित जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में माता खीर भवानी मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाते हैं।

प्रश्न 20   नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक 2020-21 में किस राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है -
 (अ) गुजरात
 (ब) केरल
 (स) आंध्र प्रदेश
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : केरल
व्याख्या :
केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना वर्ष 2020-21 के कोविड काल के लिये नीति आयोग के वार्षिक 'स्वास्थ्य सूचकांक' में 'बड़े राज्यों' के बीच शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता के रूप में उभरे हैं। 19 'बड़े राज्यों' में केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना ने समग्र प्रदर्शन के मामले में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

page no.(2/57)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.