Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2023 Current Affairs

प्रश्न 21   हाल ही में (मई 2023 में) किस राज्य सरकार ने बांद्रा-वर्सोवा समुद्री मार्ग का नाम स्वतंत्र वीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सागरी सेतु करने की घोषणा की है -
 (अ) गुजरात
 (ब) केरल
 (स) तमिलनाडु
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मुंबई में बांद्रा-वर्सोवा समुद्री मार्ग का नाम स्वतंत्र वीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सागरी सेतु रखा जाएगा। उन्‍होंने मुंबई में स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिये जाने वाले वीरता पुरस्कार की तर्ज पर राज्य में अतुलनीय कार्यों के लिए स्वतंत्र वीर सावरकर शौर्य पुरस्कार भी दिया जाएगा।

प्रश्न 22   हाल ही में (मई 2023 में) किस देश ने भारत के सतलुज जल विद्युत निगम-एसजेवीएन को अरूण-4 परियोजना शुरू करने की अनुमति दे दी है -
 (अ) बांग्लादेश
 (ब) भूटान
 (स) नेपाल
 (द) श्रीलंका

उत्तर : नेपाल
व्याख्या :
नेपाल ने भारत के सतलुज जल विद्युत निगम - एसजेवीएन को नेपाल में दूसरी जल विद्युत परियोजना शुरू करने की अनुमति दे दी है। एसजेवीएन इस समय पूर्वी नेपाल में अरूण नदी पर नौ सौ मेगावाट अरूण-3 जल विद्युत परियोजना विकसित कर रहा है। इसके वर्ष 2024 में पूरा होने की संभावना है।

प्रश्न 23   कम्बोडिश के राजा कौन हैं जो हाल ही में (मई 2023 में) तीन दिन की भारत यात्रा पर आये हैं -
 (अ) नोरोडोम सिहामोनी
 (ब) नोरोडोम सिहानोक
 (स) नोरोडोम मोनिनेथ
 (द) नोरोडोम रणरिद्ध

उत्तर : नोरोडोम सिहामोनी
व्याख्या :
कम्‍बोडिया के नरेश नोरोडोम सिहामोनी भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंच गये हैं। विदेश राज्‍य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कम्‍बोडिया नरेश की अगवानी की। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी। ये यात्रा भारत और कम्‍बोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की 70 वर्ष पूरे होने के उपल्‍क्ष्‍य में हो रही है।

प्रश्न 24   केद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के अनुसार भारत किस वर्ष तक तापीय कोयले के आयात को पूरी तरह बंद कर देगा -
 (अ) 2024-25
 (ब) 2025-26
 (स) 2027-28
 (द) 2019-30

उत्तर : 2025-26
व्याख्या :
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि सरकार 2025-26 तक तापीय कोयले का आयात पूरी तरह बंद करने की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए नई कोयला खादानों की खोज और नीलामी की पारदर्शी प्रक्रिया का कार्य प्रगति पर है। वे आईआईटी बाम्‍बे में पहले खनन स्‍टार्टअप सम्‍मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

प्रश्न 25   हाल ही में (मई 2023 में) इसरो ने दूसरी पीढ़ी के के पहले नेविगेशन उपग्रह ....... का सफल प्रक्षेपण किया है -
 (अ) एनवीएस-ए1
 (ब) एनवीएस-01
 (स) एनएनवीएस-ए1
 (द) एनएनवीएस-01

उत्तर : एनवीएस-01
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से जीएसएलवी-एफ-12 के जरिए देश की दूसरी पीढ़ी के पहले नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 का सफल प्रक्षेपण किया।

प्रश्न 26   किस राज्य में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में (मई 2023 में) राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की आधारशिला रखी और पुलिस सेवा सेतु ऐप लॉन्च किया -
 (अ) उत्तराखंड
 (ब) ओडिशा
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) असम

उत्तर : असम
व्याख्या :
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के गुवाहाटी परिसर का शिलान्यास किया। श्री अमित शाह ने असम पुलिस की सेवाओं को लोगों के लिए और आसान व पारदर्शी बनाने के लिए वेब पोर्टल ‘असम पुलिस सेवा सेतु’ का लॉन्च तथा ज्यूडिशरी में फॉरेन्सिक साइंस के प्रयोग को लेकर डॉक्टर जे. एम. व्यास द्वारा लिखी गयी पुस्तक का विमोचन भी किया।

प्रश्न 27   मई 2023 में जारी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की इकोरैप रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) की चौथी तिमाही (Q4) में _______ होने का अनुमान है।
 (अ) 5.9%
 (ब) 6.3%
 (स) 5.5%
 (द) 5.2%

उत्तर : 5.5%
व्याख्या :
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की इकोरैप रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) की चौथी तिमाही (Q4) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि 5.5% रहने का अनुमान है।

प्रश्न 28   चेन्नई सुपर किंग्स के किस खिलाड़ी ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की है -
 (अ) पीयूष चावला
 (ब) अंबाती रायुडू
 (स) एम एस धोनी
 (द) ऋतुराज गायकवाड़

उत्तर : अंबाती रायुडू
व्याख्या :
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा करते हुए पुष्टि की कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2023 संस्करण का फाइनल टूर्नामेंट में उनका आखिरी मैच होगा। अंबाती रायडू 2018 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, और फ्रेंचाइजी के साथ दो खिताब जीते हैं; उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।

प्रश्न 29   किसने हाल ही में (मई 2023 में) मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली -
 (अ) जस्टिस अभिनव मुकुंद
 (ब) जस्टिस रवि प्रकाश
 (स) जस्टिस संजय विजयकुमार गंगापुरवाला
 (द) जस्टिस अतुल कुमार मिश्रा

उत्तर : जस्टिस संजय विजयकुमार गंगापुरवाला
व्याख्या :
जस्टिस संजय विजयकुमार गंगापुरवाला को तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

प्रश्न 30   मोनाको ग्रैंड प्रिक्स टाइटल 2023 किसने जीता -
 (अ) मैक्स वेरस्टैपेन
 (ब) जॉर्ज रसेल
 (स) एस्टेबन ओकोन
 (द) फर्नांडो अलोंसो

उत्तर : मैक्स वेरस्टैपेन
व्याख्या :
रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन ने 2023 मोनाको ग्रैंड प्रिक्स जीता। यह जीत वेरस्टापेन की सीजन की चौथी जीत थी। फर्नांडो अलोंसो दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एस्टेबन ओकोन तीसरे स्थान पर रहे।

page no.(3/57)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.