Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2023 Current Affairs

प्रश्न 11   अंतर्राष्ट्रीय गर्ल्स इन आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) डे 2023 का विषय क्या था जो 27 अप्रैल 2023 को दुनिया भर में मनाया गया -
 (अ) Digital Skills for Life
 (ब) Connected Girls, Creating Brighter Futures
 (स) Access and Safety
 (द) Inspiring the Next Generation

उत्तर : Digital Skills for Life
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय गर्ल्स इन आईसीटी डे एक वार्षिक आयोजन है जो अप्रैल के चौथे गुरुवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह 27 अप्रैल को “जीवन के लिए डिजिटल कौशल” थीम के साथ मनाया गया।

प्रश्न 12   हाल ही में (अप्रैल 2023में) एसोसिएशन आॅफ एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनीज (एआरसी) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) राहुल बजाज
 (ब) हरि हर मिश्रा
 (स) रमेश जैन
 (द) सौरभ भाटिया

उत्तर : हरि हर मिश्रा
व्याख्या :
एसोसिएशन ऑफ एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनीज (एआरसी) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में हरि हर मिश्रा को नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 13   हाल ही में (अप्रैल 2023में) कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला है -
 (अ) श्रीकांत एम भांडीवाड
 (ब) राजीव कुमार
 (स) अनंत माहेश्वरी
 (द) संतोष शुक्ला

उत्तर : श्रीकांत एम भांडीवाड
व्याख्या :
श्रीकांत एम भांडीवाड़ ने कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVGB) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।

प्रश्न 14   किस कंपनी ने अप्रैल 2023 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लॉन्च किया गया दुनिया का पहला तरल नैनो डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) विकसित किया है -
 (अ) भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड
 (ब) फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
 (स) राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड
 (द) मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड

उत्तर : भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड
व्याख्या :
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) द्वारा विकसित दुनिया का पहला तरल नैनो डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) इफको नैनो डीएपी (तरल) लॉन्च किया।

प्रश्न 15   किस संगठन ने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) ‘World Development Report 2023: Migrants, Refugees, and Societies’ रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार 184 मिलियन लोग प्रवासी हैं -
 (अ) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
 (ब) शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त
 (स) विश्व बैंक
 (द) संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष

उत्तर : विश्व बैंक
व्याख्या :
विश्व बैंक (WB) की वार्षिक रिपोर्ट ‘World Development Report 2023: Migrants, Refugees, and Societies’ के अनुसार, 184 मिलियन लोग (विश्व की जनसंख्या का 2.3%) ऐसे हैं जो प्रवासी हैं (उनके पास उस देश की नागरिकता नहीं है जिसमें वे रहते हैं) उनमें से 43% का सबसे बड़ा हिस्सा निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रह रहे थे।

प्रश्न 16   हाल ही में (अप्रैल 2023में) किस क्रिकेट स्टेडियन के एक स्टैंड का नाम सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया है -
 (अ) शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
 (ब) दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
 (स) जायद क्रिकेट स्टेडियम
 (द) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

उत्तर : शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
व्याख्या :
सचिन तेंदुलकर की यादगार इनिंग की 25वीं बरसी पर शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक स्टैंड का नाम मास्टर ब्लास्टर के नाम पर कर दिया गया है। यानि, अब शारजाह क्रिकेट स्टेडियम का एक स्टैंड सचिन तेंदुलकर स्टैंड नाम से जाना जाएगा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम को सचिन तेंदुलकर की दो तूफानी पारियों के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 17   हाल ही में (अप्रैल 2023में) साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष कौन बने हैं -
 (अ) पंकज सिंह
 (ब) राजीव राठौड़
 (स) जसपाल राणा
 (द) तेजपाल सिंह नगर

उत्तर : पंकज सिंह
व्याख्या :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने नैनीताल में आयोजित वार्षिक संघ बैठक में साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) के अध्यक्ष के रूप में बिना विरोध के चुनाव जीता है। मनिंदर पाल सिंह दूसरी बार सचिव के रूप में चुने गए जबकि केरल के सुदीश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

प्रश्न 18   ओडिशा एफसी ने किस टीम को हरा कर हीरो सुपर कप 2023 जीत लिया है -
 (अ) बेंगलुरू एफसी
 (ब) राउंडग्लास पंजाब
 (स) केरल ब्लास्टर्स
 (द) जमशेदपुर एफसी

उत्तर : बेंगलुरू एफसी
व्याख्या :
ओडिशा एफसी ने बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हराकर हीरो सुपर कप 2023 फाइनल जीता। दिएगो मौरिसियो ने ओडिशा एफसी के लिए दो गोल जमाए, पहला गोल 23वें मिनट में फ्री किक से और दूसरा गोल 37वें मिनट में जमाया गया।

प्रश्न 19   हाल ही में (अप्रैल 2023में) अभिनेता मामूकोया का निधन हो गया। वे ......... फिल्मों से जुड़े थे -
 (अ) कन्नड़
 (ब) भोजपुरी
 (स) मलयालम
 (द) तमिल

उत्तर : मलयालम
व्याख्या :
लोकप्रिय मलयालम अभिनेता मामूकोया का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उन्होंने 1979 में थिएटर में अपना अभिनय डेब्यू किया। इससे पहले, वह कोझिकोड में एक लकड़ी के मिल में काम करते थे। उनके चार दशकों के कैरियर में, मामूकोया ने 450 से अधिक मलयालम फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने फ्रेंच फिल्म Flammens of Paradise में भी अभिनय किया था।

प्रश्न 20   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौराष्ट्र तमिल संगमम के समापन समारोह में लॉन्च की गई पुस्तक ‘सौराष्ट्र-तमिल संगमप्रशस्ति’ का प्रकाशन किसने किया था -
 (अ) श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय
 (ब) सौराष्ट्र तमिल संगमम
 (स) सौराष्ट्र विश्वविद्यालय
 (द) तमिलनाडु विश्वविद्यालय

उत्तर : श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अप्रैल 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौराष्ट्र तमिल संगमम के समापन समारोह को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘सौराष्ट्र-तमिल संगमप्रशस्ति’ पुस्तक का विमोचन किया।

page no.(2/57)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.