Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2023 Current Affairs

प्रश्न 21   30 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के कितने एपिसोड पूरे हुए हैं -
 (अ) 50
 (ब) 75
 (स) 100
 (द) 125

उत्तर : 100
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अप्रैल को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पर अपने विचार साझा किया।

प्रश्न 22   1 मई को किस राज्य का स्थापान दिवस मनाया गया -
 (अ) बिहार
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) महाराष्ट्र
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
हर साल, महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) 1 मई को मनाया जाता है। यह महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है। इसका गठन 1 मई, 1960 को किया गया था। बॉम्बे राज्य को 1960 में गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित किया गया था।

प्रश्न 23   हाल ही में (अप्रैल 2023 में) उच्चतम न्यायालय ने किस अनुच्छेद के तहत व्यवस्था दी है जिसके तहत उच्चतम न्यायालय पति-पत्नि के बीच सुलह की संभावना न होने पर तलाक मंजूर करने के लिए अपनी पूर्ण शक्तियों का इस्तेमाल कर सकता है -
 (अ) अनुच्छे 140
 (ब) अनुच्छेद 142
 (स) अनुच्छेद 146
 (द) अनुच्छेद 147

उत्तर : अनुच्छेद 142
व्याख्या :
उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी कि वह हर संभव प्रयासों के बावजूद विवाह टूटने के मामलों में तलाक मंजूर करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी पूर्ण शक्तियों का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसा तभी संभव जब पति-पत्नी के बीच सुलह की सभी संभावनाएं समाप्त हो गई हो। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और अन्य की संविधान पीठ ने व्यवस्था दी कि हिंदू विवाह अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित छह महीने की अवधि छोड़ी जा सकती है।

प्रश्न 24   हाल ही में (अप्रैल 2023 में) सर्वोच्च न्यायालय ने किस घटना पर राज्यों को स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है -
 (अ) हेट स्पीच
 (ब) नशीले पदार्थों की तस्करी
 (स) घरेलू हिंसा
 (द) साइबर क्राइम

उत्तर : हेट स्पीच
व्याख्या :
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों को हेट स्पीच की घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और शिकायत दर्ज होने की प्रतीक्षा किये बिना अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।

प्रश्न 25   हाल ही में (अप्रैल 2023 में) सम्पन्न गोल्डन ग्लोब रेस में भारतीय नेवी के रिटायर्ड अधिकारी .......... ने दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं ......... की कर्स्टन न्यूसचफर ने पहला स्थान हासिल किया -
 (अ) अभय कुमार, अमेरिका
 (ब) राजेंद्र राठौड़, फ्रांस
 (स) अभिलाष टॉमी, दक्षिण अफ्रीका
 (द) राहुल सिन्हा, सिंगापुर

उत्तर : अभिलाष टॉमी, दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या :
इंडियन नेवी के रिटायर्ड अधिकारी कमांडर अभिलाष टॉमी पहले भारतीय हैं, जिन्होंने गोल्डन ग्लोब रेस को पूरा किया है। वह इस रेस में दूसरे नंबर पर आए हैं। दक्षिण अफ्रीका की 40 वर्षीय नाविक कर्स्टन न्यूसचफर ने पहला स्थान हासिल किया था। वह दुनिया की पहली महिला हैं, जिन्होंने इस रेस को जीता।

प्रश्न 26   हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस संगठन ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए फिट फॉर 55 जलवायु कार्य योजना पेश की है -
 (अ) यूरोपीय संघ
 (ब) नाटो
 (स) ओपेक
 (द) आसियान

उत्तर : यूरोपीय संघ
व्याख्या :
यूरोपीय संघ (EU) ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए फिट फॉर 55 (Fit for 55) पैकेज नामक एक व्यापक जलवायु कार्य योजना पेश की है।

प्रश्न 27   हाल ही में (अप्रैल 2023 में) स्वदेशी मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र स्थायी मंच का 22वां सत्र कहां पर आयोजित किया गया -
 (अ) नई दिल्ली
 (ब) न्यूयार्क
 (स) टोक्यो
 (द) बर्लिन

उत्तर : न्यूयार्क
व्याख्या :
स्वदेशी मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र स्थायी मंच (UNPFII) का 22वां सत्र इस वर्ष 17 से 28 अप्रैल तक न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। यह स्वदेशी लोगों को उनके सामाजिक-आर्थिक विकास और उनकी संस्कृति, भाषाओं और पर्यावरण के संरक्षण को साकार करने में पूर्ण समावेश पर केंद्रित था।

प्रश्न 28   नीति आयोग ने किस संगठन के साथ मिलकर सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन पद्धियों : सारांश 2023 जारी किया -
 (अ) यूनिसेफ
 (ब) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
 (स) संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष
 (द) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
व्याख्या :
नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के साथ मिलकर सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन पद्धियों : सारांश 2023 को जारी किया। देश की स्वतंत्रता के 75 साल के उपलक्ष्य में तथा केंद्रीय मंत्रियों और राज्य सरकारों के प्रयासों को उजागर करने के लिए इस सारांश में 14 प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों के अध्ययन शामिल है।

प्रश्न 29   किस संस्थान ने निम्न लागत स्टार सेंसर स्टारबेरीसेंस विकसित किया है, जिसे हाल ही में पीएसएलवी सी-55 पर लॉन्च किया गया था -
 (अ) भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बेंगलुरु
 (ब) आर्यभट्ट अवलोकन विज्ञान अनुसंधान संस्थान, नैनीताल
 (स) रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई), बैंगलोर
 (द) टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई

उत्तर : भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बेंगलुरु
व्याख्या :
ऑफ-द-शेल्फ घटकों से खगोलविदों द्वारा विकसित एक नया निम्न-लागत स्टार सेंसर हाल ही में इसरो द्वारा पीएसएलवी सी-55 पर लॉन्च किया गया था। अपने पहले अंतरिक्ष परीक्षण में पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल (पीओईएम) पर स्थापित सेंसर अच्छा निष्पादन कर रहा है और आरंभिक डेटा ने अब इसकी रूपरेखा तथा इसके कार्य को भी सत्यापित कर दिया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक स्वायत्त संस्थान, भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) द्वारा विकसित स्टारबेरीसेंस पेलोड 22 अप्रैल को लॉन्च किया गया था।

प्रश्न 30   आसियान भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2023) का आयोजन किस देश में किया जा रहा है -
 (अ) दक्षिण कोरिया
 (ब) सिंगापुर
 (स) इंडोनेशिया
 (द) म्यांमार

उत्तर : सिंगापुर
व्याख्या :
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस दिल्ली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट के आरएडीएम गुरचरण सिंह के नेतृत्व में 1 मई 2023 को सिंगापुर में पहुंच गए हैं। यह नौसेना जहाज 2 से 8 मई 2023 के बीच होने वाले पहले आसियान भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2023) में भाग लेंगे।

page no.(3/57)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.