Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs June 2023

प्रश्न 1   राजस्थान की किस महिला खिलाड़ी ने उत्तराखण्ड की एंजेल पुनिरा के साथ हाल ही में लखनऊ में आयोजित बैडमिण्टन की ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट के अण्डर-15 मिक्स डबल्स का खिताब जीता है -
 (अ) जगजीत कालरा
 (ब) जंगजीत काजला
 (स) ज्योति कुमारी
 (द) जया सिंह

उत्तर : जंगजीत काजला

प्रश्न 2   हाल ही में किस टीम को हराकर राजस्थान रिबेल्स टीम ताइक्वांडो प्रीमियर लीग के पहले चैम्पियन बने -
 (अ) दिल्ली वारियर्स
 (ब) पंजाब रॉयल्स
 (स) गुजरात थंडर्स
 (द) हरियाणा हण्टर्स

उत्तर : दिल्ली वारियर्स

प्रश्न 3   जून 2023 में जर्मनी में आयोजित आयरनमैन वर्ल्ड चैम्पियनशिप, राजस्थान की किस महिला खिलाड़ी ने 13 घण्टे 47 मिनट में 3.8 कि.मी. तैरकर, 180.2 कि.मी. साइकिल चलाकर और 42.2 कि.मी. दौड़कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पूरी की -
 (अ) शिवानी सारडा
 (ब) शिवांगी सारडा
 (स) सविता सारस्वत
 (द) सोनिया शेखावत

उत्तर : शिवांगी सारडा

प्रश्न 4   ओडिशा में आयोजित हुई 13वीं हॉकी इण्डिया जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान महिला हॉकी टीम की कप्तान कौन थीं -
 (अ) हितेश कँवर
 (ब) खुशी नागदा
 (स) खुशी सेन
 (द) खुशबू

उत्तर : खुशी नागदा

प्रश्न 5   मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में कौन सा गलत कथन है -
 (अ) इस योजना को 1 मई, 2021 से शुरू किया गया था।
 (ब) प्रत्येक परिवार को ₹ 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है।
 (स) 1 मई, 2022 से पहले स्वास्थ्य बीमा राशि ₹5 लाख थी।
 (द) इस योजना में पात्र परिवारों को 1998 पैकेज उपलब्ध कराए गए हैं।

उत्तर : इस योजना में पात्र परिवारों को 1998 पैकेज उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रश्न 6   26 जून, 2023 को वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित क्रेता विक्रेता गौरव सम्मान समारोह में केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को कौन सा पुरस्कार दिया है -
 (अ) जैम एक्सीलेंस
 (ब) औद्योगिक सितारा
 (स) राजस्थान का गौरव
 (द) राजश्री

उत्तर : जैम एक्सीलेंस

प्रश्न 7   मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना 2023 के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
 (अ) इस योजना से 20 लाख से अधिक पशुपालकों को लाभ होने की अपेक्षा है।
 (ब) राज्य के वर्ष 2023-24 के लिए बजट में इस योजना में व्यय करने के लिए ₹750 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
 (स) इस योजना के तहत प्रत्येक पशु के बीमा की सीमा अधिकतम ₹40,000 है।
 (द) एक पशुपालक जिसकी वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक है, उसे इस योजना के तहत प्रत्येक पशु के लिए अधिकतम ₹ 500 प्रति वर्ष प्रीमियम देना होगा।

उत्तर : एक पशुपालक जिसकी वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक है, उसे इस योजना के तहत प्रत्येक पशु के लिए अधिकतम ₹ 500 प्रति वर्ष प्रीमियम देना होगा।

प्रश्न 8   पंचायती राज विभाग के अनुसार, राजस्थान के प्रत्येक जिले में औसतन कितनी ग्राम पंचायतें हैं -
 (अ) 340
 (ब) 341
 (स) 342
 (द) 343

उत्तर : 342

प्रश्न 9   वर्ष 2023 में राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राज्य के कितने शहरों में ‘ग्रीन लंग्स’ विकसित करने की घोषणा की है -
 (अ) 4
 (ब) 13
 (स) 2
 (द) 15

उत्तर : 13

प्रश्न 10   हाल ही में किस राज्य सभा सदस्य को राजस्थान की राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है -
 (अ) रणदीप सुरजेवाला
 (ब) प्रमोद तिवारी
 (स) नीरज डांगी
 (द) मुकुल वासनिक

उत्तर : नीरज डांगी

page no.(1/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.