Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विश्व जनसांख्यिकी

प्रश्न 1   निम्नलिखित देशों का सही अवरोही क्रम उनकी कुल जनसंख्यानुसार (2023 के अनुमान के अनुसार) है:
A. यूनाइटेड किंगडम B. जापान
C. बांग्लादेश D. मिस्र

 (अ) C, A, B और D
 (ब) C, B, D और A
 (स) B, C, A और B
 (द) D, B, C और A

उत्तर : C, B, D और A

प्रश्न 2   निम्नलिखित में से किस देश का 2023 में जनसंख्या घनत्व न्यूनतम था -
 (अ) ऑस्ट्रेलिया
 (ब) रूस
 (स) यूक्रेन
 (द) सियरा लियोन

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न 3   वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट - 2022 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा कुल जनसंख्या के हिसाब से सही आरोही क्रम में व्यवस्थित है -
 (अ) बांग्लादेश, पाकिस्तान, ब्राजील, इंडोनेशिया
 (ब) बांग्लादेश, ब्राजील, इंडोनेशिया, पाकिस्तान
 (स) बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ब्राजील
 (द) बांग्लादेश, ब्राजील, पाकिस्तान, इंडोनेशिया

उत्तर : बांग्लादेश, ब्राजील, पाकिस्तान, इंडोनेशिया

प्रश्न 4   विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2020 के अनुसार, अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासियों की जनसंख्या लगभग है -
 (अ) 281 मिलियन
 (ब) 581 मिलियन
 (स) 1281 मिलियन
 (द) 121 मिलियन

उत्तर : 281 मिलियन

प्रश्न 5   सन् 2021 में निम्नलिखित में से किस महाद्वीप की जनसंख्या सबसे कम है -
 (अ) उत्तरी अमेरिका
 (ब) दक्षिणी अमेरिका
 (स) अफ्रीका
 (द) यूरोप

उत्तर : दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 6   सन् 2020 में निम्न देशों में से कौन सा एक सबसे घनी आबादी वाला है -
 (अ) नीदरलैंड
 (ब) बेल्जियम
 (स) फ्रांस
 (द) जर्मनी

उत्तर : नीदरलैंड

प्रश्न 7   “विश्व जनसंख्या 2021” के अनुसार महादेशों की जनसंख्या के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए :
(A) यूरोप तथा दक्षिण अमेरिका की संयुक्त जनसंख्या अफ्रीका की जनसंख्या से कम है।
(B) सभी महादेशों की संयुक्त जनसंख्या (एशिया को छोड़कर) एशिया की जनसंख्या से कम है।
कूट :

 (अ) (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
 (ब) केवल (A) सही है।
 (स) केवल (B) सही है।
 (द) (A) और (B) सही हैं।

उत्तर : (A) और (B) सही हैं।

प्रश्न 8   सन् 2020 के अनुसार निम्नलिखित महाद्वीपों को उनकी जनसंख्या के आकार के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
A. अफ्रीका B. यूरोप
C. उत्तरी अमेरिका D. दक्षिण अमेरिका
कूट :

 (अ) A, B, C एवं D
 (ब) D, C, B एवं A
 (स) A, C, B एवं D
 (द) A, B, D एवं C

उत्तर : A, B, C एवं D

प्रश्न 9   विश्व की लगभग कितने प्रतिशत जनसंख्या उत्तरी गोलार्द्ध में निवास करती है -
 (अ) 90%
 (ब) 60%
 (स) 70%
 (द) 80%

उत्तर : 90%

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.