Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2023 Current Affairs

प्रश्न 1   हाल ही में (जून 2023 में) विश्व बैंक ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान की है -
 (अ) 700 मिलियन
 (ब) 800 मिलियन
 (स) 900 मिलियन
 (द) 1000 मिलियन

उत्तर : 700 मिलियन
व्याख्या :
विश्व बैंक ने श्रीलंका को मौजूदा आर्थिक संकट से उबरने और गरीब और कमजोर लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सहायता राशि प्रदान की है। यह मार्च में आईएमएफ समझौते के बाद सबसे बड़ी फंडिंग किश्त है। श्रीलंका इस समय अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस राशि में से 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर बजटीय सहायता के लिए और 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर सामाजिक सुरक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं।

प्रश्न 2   उस बैंक का नाम बताइए जो हाल ही में (जून 2023 में) RuPay क्रेडिट कार्ड के माध्यम से व्यापारियों को UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस) भुगतान की सुविधा शुरू करने वाला भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक (PSB) बन गया है -
 (अ) केनरा बैंक
 (ब) पंजाब नेशनल बैंक
 (स) बैंक ऑफ बड़ौदा
 (द) इंडियन बैंक

उत्तर : केनरा बैंक
व्याख्या :
केनरा बैंक NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के सहयोग से RuPay क्रेडिट कार्ड के माध्यम से व्यापारियों के लिए UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस) भुगतान की सुविधा शुरू करने वाला भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक (PSB) बन गया।

प्रश्न 3   जून 2023 में, S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को _______________ पर बरकरार रखा।
 (अ) 7%
 (ब) 6.9%
 (स) 7.5%
 (द) 6%

उत्तर : 6%
व्याख्या :
प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को छह प्रतिशत पर बरकरार रखा है। यह पूर्वानुमान भारत को एशिया प्रशांत देशों के बीच सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में रखता है। रेटिंग एजेंसी का वृद्धि परिदृश्य को बनाए रखने का निर्णय देश के घरेलू लचीलेपन पर आधारित है।

प्रश्न 4   निम्नलिखित में से कौन सी हस्ती हाल ही में (जून 2023 में) एमसीसी (मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब) विश्व क्रिकेट समिति (डब्ल्यूसीसी) में शामिल हुई है -
 (अ) हीथर नाइट (इंग्लैंड)
 (ब) झूलन गोस्वामी (भारत)
 (स) इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट और इंग्लैंड के पूर्व पुरुष क्रिकेटर इयोन मोर्गन एमसीसी (मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब) विश्व क्रिकेट समिति (डब्ल्यूसीसी) में शामिल हो गए हैं।

प्रश्न 5   जून 2023 में, पीरामल एंटरप्राइजेज ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से श्रीराम फाइनेंस में अपनी पूरी ___________ हिस्सेदारी 4,824 करोड़ रुपये में बेच दी -
 (अ) 6.02%
 (ब) 8.34%
 (स) 6.34%
 (द) 7.12%

उत्तर : 8.34%
व्याख्या :
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, 21 जून 2023 को, पीरामल एंटरप्राइजेज ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी श्रीराम फाइनेंस में अपनी पूरी 8.34% हिस्सेदारी 4,824 करोड़ रुपये में बेच दी।

प्रश्न 6   जंपिंग ________ की एक नई प्रजाति जिसका नाम ‘हसारियस मुंबई’ है, हाल ही में (जून 2023 में) गोरेगांव पूर्व, मुंबई, महाराष्ट्र में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के संरक्षण शिक्षा केंद्र (सीईसी) से खोजी गई थी -
 (अ) टिड्डी
 (ब) मछली
 (स) मेंढक
 (द) मकड़ी

उत्तर : मकड़ी
व्याख्या :
मुंबई (महाराष्ट्र) के गोरेगांव पूर्व में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के संरक्षण शिक्षा केंद्र (सीईसी) में जलधाराओं के करीब स्थित चट्टानों से हाल ही में ‘हसारियस मुंबई’ नामक जंपिंग स्पाइडर की एक नई प्रजाति की खोज की गई। इस प्रजाति का नाम मुंबई के नाम पर रखा गया है, जहां यह पाई गई थी।

प्रश्न 7   संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा दुनिया भर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यम (एमएसएमई) दिवस 2023 कब मनाया गया -
 (अ) 23 जून 2023
 (ब) 25 जून 2023
 (स) 26 जून 2023
 (द) 27 जून 2023

उत्तर : 27 जून 2023
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार का उद्यम (एमएसएमई) दिवस 2023 संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के 2030 एजेंडा को प्राप्त करने में एमएसएमई के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 27 जून 2023 को दुनिया भर में मनाया गया।

प्रश्न 8   हाल ही में (जून 2023 में) एक लाख करोड़ रुपये का बाज़ार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन कौन बनी है -
 (अ) स्पाइस जेट
 (ब) एयर इंडिया
 (स) विस्तारा
 (द) इंडिगो एयरलाइन

उत्तर : इंडिगो एयरलाइन
व्याख्या :
इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन एक लाख करोड़ रुपये का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली भारत की पहली विमानन कंपनी बन गई है। दुनिया की टॉप 10 लिस्टेड विमानन कंपनियों में बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से इंडिगो 10वें स्थान पर है।

प्रश्न 9   हाल ही में (जून 2023 में) जारी फीफा रैंकिंग में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की रैंक क्या है -
 (अ) 99वां
 (ब) 100वां
 (स) 102वां
 (द) 103वां

उत्तर : 100वां
व्याख्या :
भारत की राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम ने हाल ही में जारी फीफा विश्व रैंकिंग में अपनी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। इसके बाद भारतीय टीम 101वें से 100वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने लेबनान और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ कर यह स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि ने भारत को एशिया और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) में 18वीं रैंक वाली टीम बनाया है।

प्रश्न 10   हाल ही में (जून 2023 में) किस राज्य में ‘वन-टैप-वन-ट्री’ अभियान की शुरुआत की गयी है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) हिमाचल प्रदेश
 (द) अरुणाचल प्रदेश

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने राज्य में 1 जुलाई से ‘वन-टैप-वन-ट्री’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नए नल कनेक्शन के साथ मुफ्त पौधे वितरित किए जाएंगे। इस अभियान के शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर 5 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पीने योग्य नल का पानी सुनिश्चित करते हुए हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

page no.(1/54)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.