Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs July 2023

प्रश्न 1   हाल ही में (जुलाई 2023 में) उपराष्ट्रपति पैनल में राजस्थान से किसे शामिल किया गया है -
 (अ) घनश्याम तिवाड़ी
 (ब) विजयसाई रेड्डी
 (स) सुलता देव
 (द) फौजिया खान

उत्तर : घनश्याम तिवाड़ी
व्याख्या :
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के उपसभापति पैनल का पुनर्गठन कर दिया है। इसमें राजस्थान से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को शामिल किया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने चार महिला सांसदों को उपसभापति पैनल में नामित किया है। ये हैं- पीटी उषा, एस. फांगनोन कोन्याक, डॉ. फौजिया खान और सुलता देव।

प्रश्न 2   हाल ही में (जुलाई 2023 में) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाघिन टी-111 के तीन शावकों का नामकरण किया। इनमें से एक का नाम करण किस खिलाड़ी के नाम पर किया गया है -
 (अ) देवेन्द्र झाझरिया
 (ब) प्रमोद भगत
 (स) भावना पटेल
 (द) अवनी लेखरा

उत्तर : अवनी लेखरा
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर रणथंभौर नेशनल पार्क की बाघिन टी-111 के 2 वर्ष के हो चुके तीन शावकों (2 बाघ एवं 1 बाघिन) का नामकरण करने का फैसला लिया है। इन शावकों के नाम क्रमश: चिरंजीवी, चिरायु एवं अवनी रखे गए हैं। पैरा ओलंपिक पदक विजेता अवनी लेखरा के नाम पर शावक का नाम अवनी रखने का निर्णय लिया गया है।

प्रश्न 3   हाल ही में (जुलाई 2023 में) नेशनल हेल्थ टेक इनोवेशन काॅन्क्लेव में राजस्थान की किस एप्लीकेशन को नेशनल पब्लिक हेल्थ एक्सीलेंस अवाॅर्ड मिला है -
 (अ) चिरंजीवी
 (ब) प्रसव वाॅच
 (स) हेल्थ दोस्त
 (द) फैमली डाॅक्टर

उत्तर : प्रसव वाॅच
व्याख्या :
नई दिल्ली स्थित स्थानीय होटल में आयोजित ‘नेशनल हेल्थ टेक इनोवेशन कॉन्क्लेव’में राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग की ‘प्रसव वॉच’एप्लीकेशन को चिकित्सा के क्षेत्र में अभिनव इनोवेशन के लिये ‘नेशनल पब्लिक हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड’से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 4   नेवटा और कानोता बांध किस जिले में है -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) भीलवाड़ा
 (द) सवाई माधोपुर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये जयपुर के नेवटा और कानोता बांध को अब ईको एडवेंचर टूरिज़्म साइट के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। राज्य सरकार नेवटा और कानोता बांध में विकास कार्यों पर 6.24 करोड़ रुपए व्यय करेगी।

प्रश्न 5   राजस्थान का दूसरा पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय किस शहर में खोला जायेगा -
 (अ) जोधपुर
 (ब) जोबनेर
 (स) उदयपुर
 (द) भरतपुर

उत्तर : जोबनेर
व्याख्या :
राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जहाँ दो पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय होंगे। बीकानेर में स्थित पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में 16 ज़िले होंगे, जबकि जोबनेर में स्थापित होने वाले नये विश्वविद्यालय का अधिकार क्षेत्र 17 ज़िलों का होगा। कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने बताया कि राज्य में 5 लाख 66 हज़ार पशुधन एवं 1 लाख 46 हज़ार कुक्कुट संपदा है। भारत सरकार के नये आँकड़ों के अनुसार दूध उत्पादन में प्रदेश का पहला स्थान है।

प्रश्न 6   मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय किस शहर में खोला जाएगा -
 (अ) जोधपुर
 (ब) बाड़मेर
 (स) जैसलमेर
 (द) बीकानेर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
जोधपुर में मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय खुलने से पश्चिमी राजस्थान के मरीजों को अपने निकट ही बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेगी।

प्रश्न 7   जुलाई 2023 तक राजस्थान में कितने वेटलैंड हैं -
 (अ) 4
 (ब) 10
 (स) 23
 (द) 44

उत्तर : 44
व्याख्या :
राजस्थान वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वेटलैंड्स के संरक्षण एवं एकीकृत प्रबंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के 19 ज़िलों में कुल 44 अधिसूचित वेटलैंड्स की सूची जारी की गई है, जिसके अंतर्गत राज्य के बारां ज़िले मे सर्वाधिक 12 वेटलैंड्स होंगे।

प्रश्न 8   हाल ही में (जुलाई 2023 में) किसे पहली बार ट्रांसजेंडर का जन्म प्रमाण पत्र मिला है -
 (अ) नूर शेखावत
 (ब) राजश्री बाला
 (स) राजनी रावत
 (द) गौरी सांवत

उत्तर : नूर शेखावत
व्याख्या :
राजस्थान में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की ओर से राज्य का पहला ट्रांसजेंडर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक और जन्म मृत्यु के चीफ रजिस्ट्रार भंवरलाल बैरवा ने यह प्रमाण पत्र नूर शेखावत को दिया। इसी के साथ नूर राजस्थान में बर्थ सर्टिफिकेट हासिल करने वाली ऐसी पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं।

प्रश्न 9   हाल ही में (जुलाई 2023 में) सिविल-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया -
 (अ) जोधपुर
 (ब) उदयपुर
 (स) कोटा
 (द) जयपुर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के जयपुर में जी-20 के आधिकारिक सम्‍पर्क समूह सिविल-20 शिखर सम्‍मेलन की शुरुआत होगी। इस तीन दिवसीय शिखर सम्‍मेलन में 700 से अधिक प्रतिनिधि के शामिल होने की आशा है। अम्‍मा के नाम से जानी जाने वाली आध्यात्मिक गुरु अमृतानंदमयी देवी इस शिखर सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगी।

प्रश्न 10   हाल ही में (जुलाई 2023 में) प्रधानमंत्री ने राजस्थान के सीकर में सल्फर-युक्ता यूरिया की किस नई किस्म का शुभारंभ किया -
 (अ) यूरिया सिल्क
 (ब) यूरिया गोल्ड
 (स) यूरिया सिल्वर
 (द) नीम यूरिया

उत्तर : यूरिया गोल्ड
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में एक लाख 25 हजार से अधिक पीएम किसान समृद्धि केंद्रों का लोकार्पण, सल्फर-युक्‍त यूरिया की एक नई किस्म यूरिया गोल्ड का शुभारंभ और डिजिटल वाणिज्‍य के लिए मुक्‍त नेटवर्क पर एक हजार 600 किसान उत्पादक संगठनों को शामिल करना है।

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.