जीएसटी परिषद
प्रश्न 1 निम्नांकित में से कौन सी वस्तु लोक वस्तु (पब्लिक गुड) नहीं हैं -
(अ) सरकारी प्रशासन
(ब) राष्ट्रीय सुरक्षा
(स) कारें
(द) सड़कें
व्याख्या :
सार्वजनिक वस्तुएं (Public Goods) वे वस्तुएं या सेवाएं होती हैं जो सामूहिक ज़रूरतों को पूरा करती हैं। राष्ट्रीय रक्षा, प्रकाश स्तम्भ, सरकारी प्रशासन, सड़कें और सार्वजनिक उद्यान सार्वजनिक वस्तुओं का एक उदाहरण हैं। कार निजी वस्तु का एक अच्छा उदाहरण है। एक निजी वस्तु एक ऐसा उत्पाद है जिसे उपभोग करने के लिए खरीदा जाना चाहिए।
प्रश्न 2 101वाँ संविधान संशोधन अधिनियम किससे संबंधित है -
(अ) वस्तु एवं सेवा कर
(ब) भारत-बांग्लादेश के मध्य भूमि सीमा समझौता
(स) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
(द) आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को आरक्षण
व्याख्या :
101वां संशोधन अधिनियम, 2016 ने GST (वस्तु एवं सेवा कर) की शुरुआत की। 8 सितंबर, 2016 को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद इसे संविधान (101वाँ संशोधन) अधिनियम, 2016 के रूप में अधिनियमित किया गया। ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर 1 जुलाई, 2017 को लागू हुआ था। 1 जुलाई, 2018 को GST लागू किये जाने के एक वर्ष पूरा होने पर भारत सरकार द्वारा इस दिन को GST दिवस के रूप में मनाया गया था।
प्रश्न 3 वस्तु एवं सेवा कर परिषद का अध्यक्ष होता है -
(अ) प्रधानमंत्री
(ब) राष्ट्रपति
(स) केन्द्रीय वित्तमंत्री
(द) केन्द्रीय राजस्व सचिव
व्याख्या :
इस परिषद का अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री होता है तथा केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त राजस्व के प्रभारी) एवं राज्यों के वित्त या कर मंत्री या वे जिन्हें नामित राज्य शामिल करें, सदस्य के रूप में शामिल होते हैं।
प्रश्न 4 101वें संविधान संशोधन (वस्तु एवं सेवा कर) विधेयक को राष्ट्रपति द्वारा कब स्वीकृति प्रदान की गई -
(अ) 2 सितंबर, 2016
(ब) 4 सितंबर, 2016
(स) 6 सितंबर, 2016
(द) 8 सितंबर, 2016
प्रश्न 5 वस्तु एवं सेवा कर परिषद् का प्रावधान है -
(अ) अनुच्छेद-268
(ब) अनुच्छेद 268A
(स) अनुच्छेद-279
(द) अनुच्छेद-279A
प्रश्न 6 जीएसटी के तहत माल और सेवाओं पर कौनसी दर निर्धारित नहीं की गई है -
(अ) 5%
(ब) 12%
(स) 22%
(द) 28%
प्रश्न 7 वस्तु एवं सेवा कर को लागू किया गया था -
(अ) 1 जुलाई, 2017
(ब) 1 जून, 2017
(स) 1 अगस्त, 2017
(द) 1 सितंबर, 2017
प्रश्न 8 माल और सेवा कर नेटवर्क (जी.एस.टी.एन.) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i) यह एक गैर सरकारी, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।
(ii) यह एक गैर लाभ कंपनी है।
नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
(अ) न तो (i) ना ही (ii)
(ब) केवल (i)
(स) दोनों (i) और (ii)
(द) केवल (ii)
प्रश्न 9 भारत की जीएसटी परिषद् का अध्यक्ष है -
(अ) प्रधानमंत्री
(ब) वित्त मंत्री
(स) वित्त सचिव
(द) लोकसभा का अध्यक्ष
प्रश्न 10 101वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2016 संबंधित है -
(अ) FRBM अधिनियम से
(ब) GST (वस्तु एवं सेवा कर) से
(स) केलकर कार्यदल से
(द) आयकर सुधार से
page no.(1/2)