Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs August 2023

प्रश्न 1   राजस्थान से किस साॅफ्टवेयर को टेक्नोलाॅजी सभा अवाॅर्ड्स-2023 के लिए चयिनित किया गया -
 (अ) वेबमाईवे
 (ब) सुजस
 (स) राजकाज
 (द) राजमेल

उत्तर : वेबमाईवे
व्याख्या :
राज्य सरकार के वेबमाईवे टूल को प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी सभा अवॉर्ड्स-2023 के लिए चयनित किया गया है। वेबमाईवे को यह पुरस्कार एन्टरप्राइज एप्लीकेशन केटेगिरी में दिया जा रहा है। टेक्नोलॉजी सभा अवार्ड द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के लिए सरकारी विभागों, एजेंसियों अथवा संस्थानों को दिया जाता है। वेबमायवे (WabMyWay) फ्रेमवर्क राजकीय क्षेत्र में अपनी तरह का पहला वेबसाइट डवलपमेंट सॉफ्टवेयर है, जिससे किसी भी विभाग की डायनेमिक वेबसाइट बहुत कम समय में बनायी जा रही है। इसके माध्यम से विभाग की आवश्यकतानुसार मेन्यू, सबमेन्यू, डायनेमिक फॉर्म एवं वेबपेज बनाये जा सकते हैं। WabMyWay सॉफ्टवेयर को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा 20 अगस्त 2022 को लॉन्च किया गया था। वर्तमान में सभी 50 जिलों की वेबसाइट के अलावा कृषि, ऊर्जा, उद्योग, जल, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, चिकित्सा, आयोजना, कौशल, महिला एवं बाल विकास सेक्टर से सम्बंधित सभी पोर्टल डीआईपीआर पोर्टल, चिरंजीवी पोर्टल, मँहगाई राहत कैंप पोर्टल इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना पोर्टल सहित लगभग 800 पोर्टल वेबमायवे से बनाये गये हैं।

प्रश्न 2   राजस्थान से वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन किया गया है -
 (अ) आशा रानी सुमन
 (ब) शीला आसोपा
 (स) रजनी वर्मा
 (द) उपरोक्त 1 व 2 दोनों

उत्तर : उपरोक्त 1 व 2 दोनों
व्याख्या :
प्रदेश की दो शिक्षिकाओं आशा रानी सुमन और शीला आसोपा का वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन हुआ है। आशा रानी सुमन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारखंडा, (राजगढ़) अलवर की और शीला आसोपा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्याम सदन, जोधपुर की शिक्षिका हैं। प्रदेश की इन दोनों शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस (5 सितंबर, 2023) पर नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें नेशनल अवॉर्ड के तहत सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, 50 हज़ार रुपए की राशि और सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न 3   हाल ही में ‘राजस्थान पार्ट टाइम काॅन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023’ के प्रारूप का अनुमोदन किया गया, जिसके अनुसार मानदेय कार्मिकों को कितने रूपये तक का रिटायमेंट सहायता पैकेज सुनिश्चित हो सकेगा -
 (अ) 1 से 2 लाख
 (ब) 2 से 3 लाख
 (स) 3 से 5 लाख
 (द) 5 से 7 लाख

उत्तर : 2 से 3 लाख
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023’ के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इन नियमों के अंतर्गत मानदेय कार्मिकों का 2-3 लाख रुपए का रिटायरमेंट सहायता पैकेज सुनिश्चित हो सकेगा।

प्रश्न 4   राजस्थान के राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड का नाम किया जायेगा -
 (अ) अमृता देवी राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड
 (ब) हिम्मताराम भाम्भू राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड
 (स) तुलसी गौड़ा राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड
 (द) सुंदरम वर्मा राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड

उत्तर : अमृता देवी राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड
व्याख्या :
मंत्रिमंडल ने अमृता बिश्नोई द्वारा जीव-जंतु व वन रक्षार्थ दिये बलिदान व जीवों के प्रति समर्पण भाव को आमजन तक पहुँचाने के लिये राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड का नाम ‘अमृता देवी राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड’करने का अहम निर्णय लिया है। इससे आमजन को जीव-जंतु कल्याण के लिये प्रेरणा मिलेगी।

प्रश्न 5   हाल ही में (अगस्त 2023 में) राजस्थान प्रीमियर लीग जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में शुरू हुई, इसके ब्रांड एंबेसडर कौन है -
 (अ) मनोज वाजपेयी
 (ब) कपिल देव
 (स) महिंद्र सिंह धोनी
 (द) अमिताभ बच्चन

उत्तर : कपिल देव
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के बरकतुल्ला खाँ स्टेडियम में राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने आरपीएल के ब्रांड एंबेसेडर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

प्रश्न 6   राजस्थान हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय का मुख्यालय किस शहर में है -
 (अ) जैसलमेर
 (ब) जोधपुर
 (स) जयपुर
 (द) उदयपुर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान हस्तशिल्प नीति 2022 के क्रियान्वयन के लिये उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय का मुख्यालय जोधपुर रहेगा।

प्रश्न 7   हाल ही में (अगस्त 2023 में) खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राजस्थान में कितने खेलो इंडिया केंद्रों का शुभारंभ किया -
 (अ) 23
 (ब) 33
 (स) 43
 (द) 49

उत्तर : 33
व्याख्या :
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान राज्य में खेलो इंडिया के 33 केंद्रों का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान में खेलो इंडिया के 18 अन्य केंद्रों में एक समर्पित खेल विज्ञान केंद्र के साथ एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस प्रकार राज्य में खेलो इंडिया केंद्रों की कुल संख्या 51 हो जाएगी।

प्रश्न 8   हाल ही में (अगस्त 2023 में) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस वर्ष तक राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाने के लिए लिए मिशन का शुभारंभ किया है -
 (अ) 2026
 (ब) 2028
 (स) 2030
 (द) 2033

उत्तर : 2030
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाने की दिशा में महत्त्वाकांक्षी ‘राजस्थान मिशन-2030’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला सभागार में मिशन के उद्घाटन समारोह में कहा कि प्रदेश की प्रगति को 10 गुना गति देने में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रश्न 9   हाल ही में (अगस्त 2023 में) राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 9वां भारत क्षेत्र सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया -
 (अ) जोधपुर
 (ब) उदयपुर
 (स) जयपुर
 (द) कोटा

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह सहित अन्य अतिथियों ने राष्ट्रमंडल ससदीय संघ (सीपीए) का 9वाँ भारत क्षेत्र सम्मेलन का झीलों की नगरी उदयपुर में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 1911 में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना हुई थी, तब इसमें 57 देश थे। इसके बाद निरंतर इसका विस्तार होता गया। इस संघ ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

प्रश्न 10   हाल ही में (अगस्त 2023 में) एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने किस स्थान पर 300 मेगावाट सौर परियोजना के लिए राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के साथ समझौता किया है -
 (अ) बाप, फलौदी
 (ब) पोकरण, जैसलमेर
 (स) छत्तरगढ़, अनुपगढ़
 (द) बरसिंगसर, बीकानेर

उत्तर : बरसिंगसर, बीकानेर
व्याख्या :
राजस्थान के बीकानेर जिले के बरसिंगसर में 300 मेगावाट सौर परियोजना क्षमता कार्यान्वित की जा रही है। इस परियोजना के लिए ईपीसी अनुबंध प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से मेसर्स टाटा पावर सोलर सिस्टम को दिया गया है। 300 मेगावाट सौर परियोजना के लिए विद्युत उपयोग समझौते (पीयूए) पर एनएलसी इंडिया लिमिटेड और राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (आरयूवीएनएल) के बीच 17 अगस्त 2023 को जयपुर में राजस्थान सरकार को अगले 25 वर्षों तक आपूर्ति के लिए हस्ताक्षर किए।

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.