Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

November 2023 Current Affairs

प्रश्न 1   ड्रोन के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना के मुख्य लाभार्थी कौन हैं -
 (अ) शहरी युवा
 (ब) पुरुष स्वयं सहायता समूह
 (स) महिला स्वयं सहायता समूह
 (द) कृषि सहकारी समितियाँ

उत्तर : महिला स्वयं सहायता समूह
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने की केंद्रीय योजना को भी स्वीकृति दे दी है। श्री ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत 2023-24 से 2025-26 के दौरान 15 हजार चुनिन्दा स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराये जाएंगे जिनका उपयोग कृषि संबंधी सेवाओं के लिए किसानों को किराये पर देने के लिए किया जाएगा। इस योजना के लिए एक हजार 261 करोड़ रूपये का योजना व्यय आवंटित किया गया है।

प्रश्न 2   54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म या गोल्डन पीकॉक पुरस्कार मिला -
 (अ) ब्लागाज लेसन्स
 (ब) एंडलेस बॉर्डर्स
 (स) व्हेन द सीडलिंग्स ग्रो
 (द) ड्रिफ्ट

उत्तर : एंडलेस बॉर्डर्स
व्याख्या :
54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए अपने प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार का अनावरण किया गया। पुरस्कार में 40 लाख रुपये की धनराशि, एक प्रमाणपत्र और एक गोल्डन पीकॉक मेडल शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अब्बास अमीनी द्वारा निर्देशित फारसी भाषा की फिल्‍म, ‘एंडलेस बॉर्डर्स’ को प्रदान किया गया। एंथनी चेन द्वारा निर्देशित फ्रेंच, ब्रिटिश और ग्रीक सह-निर्माण वाली फिल्म ड्रिफ्ट को 54वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक प्राप्त हुआ।

प्रश्न 3   54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ -
 (अ) रॉबर्ट कोलोडनी
 (ब) सिंथिया एरिवो
 (स) माइकल डगलस
 (द) डैनी डेविटो

उत्तर : माइकल डगलस
व्याख्या :
सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता माइकल डगलस को गोवा में 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 4   यौन अपराधों से जुड़े मामलों के लिए बने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट को अगले कितने वर्ष तक जारी रखने को मंजूरी दी गयी है -
 (अ) 02 वर्ष
 (ब) 03 वर्ष
 (स) 04 वर्ष
 (द) 05 वर्ष

उत्तर : 03 वर्ष
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यौन अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय देने के लिए बने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स को अगले तीन वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली में निर्भया केस के बाद 2018 में केंद्र ने 1,023 फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसे 2019 में गांधी जयंती पर एक साल के लिए शुरू की गई थी और बाद में इसे इस साल 31 मार्च तक अतिरिक्त दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था।

प्रश्न 5   पंजाब ने किस टीम को हराकर 13वीं हाॅकी इण्डिया पुरूष राष्ट्रीय हाॅकी चैम्पियनशिप जीत ली है -
 (अ) हरियाणा
 (ब) गुजरात
 (स) पश्चिम बंगाल
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
पंजाब ने हरियाणा को हरा कर, तेरहवीं हॉकी इण्डिया सीनियर पुरूष राष्‍ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप, जीत ली है। चेन्‍नई में फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय में दोनों टीमें दो-दो गोल की बराबरी पर थी। फिर शूटआउट में पंजाब ने 9-8 से बढ़त बनाते हुए मुकाबला और खिताब दोनों ही अपने नाम कर लिये।

प्रश्न 6   54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2023 किस सीरीज को दिया गया -
 (अ) पंचायत सीजन 2
 (ब) मुंबई डायरीज़ 26/11
 (स) पाताल लोक
 (द) मिर्जापुर सीजन 3

उत्तर : पंचायत सीजन 2
व्याख्या :
गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में दिल को छू लेने वाली हिंदी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ ‘पंचायत सीज़न 2' ने प्रतिष्ठित पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीता है। दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखा गया ‘पंचायत सीज़न 2' एक शहरी स्नातक अभिषेक त्रिपाठी की कहानी को जटिल रूप से पेश करता है।

प्रश्न 7   हाल ही में (नवंबर 2023 में) भारतीय नौसेना ने 16 अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट के लिए किस कंपनी के साथ 2956.89 करोड़ रूपये का अनुबंध किया है -
 (अ) मैसर्स भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
 (ब) शिनाईज़ेर इलेक्ट्रिक
 (स) लार्सन एंड टुब्रो
 (द) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

उत्तर : मैसर्स भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने खरीद के तहत भारतीय नौसेना के लिए 16 अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) के साथ संबंधित उपकरण/सामान की खरीद के लिए 28 नवंबर, 2023 को मैसर्स भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हरिद्वार के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी कुल लागत 2956.89 करोड़ रुपये होगी।

प्रश्न 8   हाल ही में (नवंबर 2023 में) नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने किस संस्थान के साथ समझौता किया है -
 (अ) रामचंद्र मिशन
 (ब) योग संस्थान
 (स) पतंजलि योगपीठ
 (द) सावन कृपाल रूहानी मिशन

उत्तर : रामचंद्र मिशन
व्याख्या :
नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में नई दिल्‍ली में सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता विभाग तथा रामचंद्र मिशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत नशीले पदार्थों से मुक्त हो और नागरिकों के लिए बेहतर समाज बने।

प्रश्न 9   वार्षिक आसियान इंडिया ग्रासरूट्स इनोवेशन फोरम (एआईजीआईएफ) का चौथा संस्करण किस मलेशियाई शहर में लॉन्च किया गया -
 (अ) कुआलालंपुर
 (ब) पेनांग
 (स) लैंगकावी
 (द) जोहोर बाहरू

उत्तर : लैंगकावी
व्याख्या :
28 नवंबर 2023 को मलेशिया के लैंगकावी में लॉन्च किए गए वार्षिक आसियान इंडिया ग्रासरूट्स इनोवेशन फोरम (एआईजीआईएफ) के चौथे संस्करण में 200 प्रतिभागियों ने भारत समेत 10 आसियान सदस्य देशों (एएमएस) का प्रतिनिधित्व किया। एआईजीआईएफ एक वार्षिक कार्यक्रम है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन (एसटीआई) में सहयोग के आधार पर भारत और एएमएस के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

प्रश्न 10   दुनिया भर में पहला संयुक्त राष्ट्र (यूएन) विश्व सतत परिवहन दिवस कब मनाया गया था -
 (अ) 25 नवंबर 2023
 (ब) 28 नवंबर 2023
 (स) 26 नवंबर 2023
 (द) 24 नवंबर 2023

उत्तर : 26 नवंबर 2023
व्याख्या :
सभी के लिए सुरक्षित, किफायती, सुलभ और टिकाऊ परिवहन प्रणालियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के लिए 26 नवंबर 2023 को पहला संयुक्त राष्ट्र (यूएन) विश्व सतत परिवहन दिवस मनाया गया।

page no.(1/51)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.