Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs October 2023

प्रश्न 1   हाल ही में (अक्टुम्बर 2023 में) राजस्थान के दूसरे पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन कहां किया गया है -
 (अ) जयपुर
 (ब) कोटा
 (स) जोधपुर
 (द) अजमेर

उत्तर : कोटा
व्याख्या :
राजस्थान में जयपुर के बाद दूसरा पासपोर्ट कार्यालय कोटा जिले में शुरू किया गया है। यह भारत का 37वां पासपोर्ट कार्यालय होगा।

प्रश्न 2   हाल ही में (अक्टुम्बर 2023 में) भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की जीवनी पर आधारित कौन सी पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसको वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा है -
 (अ) माटी के लाल (बाबोसा)
 (ब) शेखावाटी के लाल (बाबोसा)
 (स) बाबोसा और राजस्‍थान
 (द) इन माटी रो लाल

उत्तर : माटी के लाल (बाबोसा)
व्याख्या :
भारत के उपराष्ट्रपति और राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भैरोंसिंह शेखावत (बाबोसा) के सौ वें जन्मदिन पर मनीष मीडिया की ओर से प्रकाशित वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र सिंह शेखावत की माटी के लाल (बाबोसा) भैरों सिंह शेखावत पुस्तक का विमोचन राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवारी द्वारा किया गया।

प्रश्न 3   हाल ही में (अक्टुम्बर 2023 में) भारतीय वायु सेना, नौसेना और सेना द्वारा राजस्थान के थार मरुस्थल में कौन सा अभियान आयोजित किया गया -
 (अ) शिव शक्ति अभियान
 (ब) त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान
 (स) सर्द हवा अभियान
 (द) डेजर्ट फ्लैग अभियान

उत्तर : त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान
व्याख्या :
दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर ने 17 अक्टूबर 2023 को वायुसेना स्टेशन जैसलमेर से ‘त्रिशक्तिबहुआयामी अभियान’ को हरी झंडी दिखाई।

प्रश्न 4   आमजन को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने की उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा प्रदेशवासियों के जन-आधार डेटाबेस का उपयोग करते हुए कौन सा सिस्टम विकसित किया जाएगा -
 (अ) स्वतः
 (ब) जनलाभ
 (स) प्रायोजन
 (द) संबल

उत्तर : स्वतः
व्याख्या :
स्वतः (SWATAH ‘रियल टाइम ऑटो सर्विस डिलीवरी सिस्टम’) सिस्टम से पात्र नागरिकों को आवेदन के बिना ही विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे स्वत: ही मिल सकेगा।

प्रश्न 5   राजस्थान सरकार ने प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं से हुए नुकसान के कारण समय पर ऋण न चुकाने वाले किसानों को राहत देने के लिए हाल ही में (अक्टुम्बर 2023 में) कौन से आयोग का गठन किया है -
 (अ) राजस्थान कृषक सहायता योजना आयोग
 (ब) राजस्थान किसान ऋण अनुदान योजना आयोग
 (स) राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत योजना आयोग
 (द) राजस्थान राज्य किसान आपदा योजना आयोग

उत्तर : राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत योजना आयोग
व्याख्या :
यह आयोग बैंक एवं किसानों के बीच ऋण संबंधी विवादों को समझाइश एवं बातचीत के माध्यम से निपटाएगा एवं कृषि ऋण से संबंधित सुझाव देगा। इस आयोग का अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधिपति प्रकाश चंद्र गुप्ता को बनाया गया है।

प्रश्न 6   हाल ही में (अक्टुम्बर 2023 में) चीन में हुए 19 वें एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कब्बडी टीम में राजस्थान पुलिस की 4 महिला खिलाडी शामिल थी, निम्न में से कौन उनमें शामिल नहीं है -
 (अ) निधि शर्मा
 (ब) सुषमा शर्मा
 (स) मुस्कान मलिक
 (द) रजनी यादव

उत्तर : रजनी यादव
व्याख्या :
स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कब्बडी टीम में राजस्थान पुलिस की निधि शर्मा, सुषमा शर्मा, साक्षी कुमारी और मुस्कान मलिक शामिल थी।

प्रश्न 7   राजस्थान पुलिस में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर जो हाल ही में (अक्टुम्बर 2023 में) हुए 19 वें एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय पुरुष कब्बडी टीम में के हिस्सा थे ?
 (अ) आशीष शर्मा
 (ब) सचिन तँवर
 (स) अर्जुनलाल जाट
 (द) बाबूलाल यादव

उत्तर : सचिन तँवर
व्याख्या :
सचिन तँवर राजस्थान के झुंझुनू जिले के बधबर गांव के रहने वाले है।

प्रश्न 8   स्कूल शिक्षा, भाषा, पुस्तकालय एवं पंचायती राज विभाग द्वारा हाल ही में (अक्टुम्बर 2023 में) जारी पाठ्यक्रम के तहत सरकारी स्कूल में पहली कक्षा से ही कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगा, इन विद्यालय में किस कक्षा से AI पढ़ाए जाने लगेगा -
 (अ) कक्षा 3 से
 (ब) कक्षा 5 से
 (स) कक्षा 8 से
 (द) कक्षा 10 से

उत्तर : कक्षा 3 से
व्याख्या :
कक्षा 3 से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) यानी कंप्यूटर साइंस पढ़ाया जाएगा।

प्रश्न 9   विश्व स्तरीय ‘राजस्थान धरोहर संग्रहालय’ कहां बनाया जा रहा है, जिसके प्रथम चरण का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को किया गया -
 (अ) जोधपुर
 (ब) पाली
 (स) जयपुर
 (द) कोटा

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
1 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जवाहर कला केंद्र में आयोजित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर संग्रहालय के प्रथम चरण के लोकार्पण सहित पर्यटन तथा कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के लगभग 110 करोड़ रुपए के 25 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

प्रश्न 10   हाल ही में (अक्टुम्बर 2023 में) राज्यपाल कलराज मिश्र ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कौन सी महिला बाइक टीम को जयपुर से हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक की यात्रा के लिए रवाना किया -
 (अ) यशस्विनी
 (ब) अर्पित
 (स) कल्पना
 (द) वशिमा

उत्तर : यशस्विनी
व्याख्या :
राज्यपाल कलराज मिश्र ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बाइक टीम यशस्विनी को अलबर्ट हाल से झंडी दिखाकर गुजरात में एकता नगर स्थित स्थित स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्रा के लिए रवाना किया।

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.