Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs November 2023

प्रश्न 1   25 नवंबर 2023 को हुए विधानसभा आम चुनाव-2023 में राजस्थान में कितने प्रतिशत मतदान हुआ -
 (अ) 70.42 प्रतिशत
 (ब) 71.43 प्रतिशत
 (स) 73.41 प्रतिशत
 (द) 75.45 प्रतिशत

उत्तर : 75.45 प्रतिशत
व्याख्या :
राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये प्रदेश में 25 नवंबर, 2023 को हुए चुनाव में 75.45 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में इस वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में 0.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। विधानसभा चुनाव-2023 के कुल मतदान में पोस्टल बैलेट से हुए 0.83 प्रतिशत मतदान भी शामिल है। प्रदेश में 25 नवंबर को ईवीएम से कुल 74.62 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुषों ने 74.53 प्रतिशत और महिलाओं ने 74.72 प्रतिशत मतदान किया।

प्रश्न 2   चंद्रभागा कार्तिक मेला-2023 का आयोजन कहां किया गया -
 (अ) बांसवाड़ा
 (ब) डूंगरपुर
 (स) सवाई माधोपुर
 (द) झालावाड़

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
चंद्रभागा कार्तिक मेला 2023 का आयोजन 23 नवंबर से 2 दिसंबर 2023 तक झालावाड़ के झालरापाटन में किया गया। जहां हजारों श्रद्धालुओं ने चंद्रभागा नदी में स्नान करके इसके तट पर दीपदान किया।

प्रश्न 3   नवंबर 2023 को राजस्थान की कौन सी शाही ट्रेन को ‘कार्डेनास्ट रीडर्स चॉइस अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है -
 (अ) पैलेस ऑन व्हील्स
 (ब) महाराजा एक्सप्रेस
 (स) रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : पैलेस ऑन व्हील्स
व्याख्या :
प्रदेश की शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स को दुनिया की दूसरी लग्जरी यात्राओं वाली रेल का सम्मान होने का गौरव मिला है। कोंडेनास्ट रीडर्स चॉइस अवार्ड 2023 द्वारा खिताब दिया गया है जिसमें शाही ट्रेन ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

प्रश्न 4   केंद्र सरकार द्वारा जारी पशुपालन आंकड़े 2023 (दूध, अंडा, मांस और ऊन उत्पादन 2022-23) के अनुसार ऊन उत्पादन में राजस्थान का कौन सा स्थान है -
 (अ) प्रथम
 (ब) द्वितीय
 (स) तृतीय
 (द) चतुर्थ

उत्तर : प्रथम
व्याख्या :
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला ने गुवाहाटी में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पशु एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (मार्च 2022-फरवरी 2023) पर आधारित बुनियादी पशुपालन आंकड़े 2023 (दूध, अंडा, मांस और ऊन उत्पादन 2022-23) जारी किए। वर्ष 2022-23 के दौरान सबसे अधिक दुग्ध उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश था, जिसकी कुल दुग्ध उत्पादन में हिस्सेदारी 15.72 प्रतिशत थी। इसके बाद राजस्थान (14.44 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (8.73 प्रतिशत), गुजरात (7.49 प्रतिशत) और आंध्र प्रदेश ( 6.70 प्रतिशत) का स्थान था। कुल ऊन उत्पादन में 47.98 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ राजस्थान का प्रमुख योगदान है, इसके बाद जम्मू-कश्मीर (22.55 प्रतिशत), गुजरात (6.01 प्रतिशत), महाराष्ट्र (4.73 प्रतिशत) और हिमाचल प्रदेश (4.27 प्रतिशत) का स्थान है।

प्रश्न 5   निमोनिया से शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए राजस्थान में कौन सा अभियान 12 नवंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक चलाया जाएगा –
 (अ) सांस
 (ब) जीवन
 (स) संजीवनी
 (द) वायु

उत्तर : सांस
व्याख्या :
निमोनिया से शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए 12 नवंबर से 28 फरवरी 2024 तक ‘सांस’ अभियान चलाया जा रहा है।

प्रश्न 6   राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग में किसको ‘स्टेट इलेक्शन आईकॉन’ के लिए नियुक्त किया है -
 (अ) दिव्या मदेरणा
 (ब) अवनी लेखरा
 (स) भावना पटेल
 (द) दिव्यकृति सिंह

उत्तर : दिव्यकृति सिंह
व्याख्या :
भारत निर्वाचन आयोग ने घुड़सवारी में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दिव्यकृति सिंह को ‘स्टेट इलेक्शन आइकन’नियुक्त करने के राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रश्न 7   नवंबर 2023 में ‘इलेक्शन कमिश्नर ऑफ द ईयर’ से किसे सम्मानित किया गया -
 (अ) रजनीश गोयल
 (ब) भवानी सिंह
 (स) डॉ मधुकर गुप्ता
 (द) वंदिता शर्मा

उत्तर : डॉ मधुकर गुप्ता
व्याख्या :
राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. मधुकर गुप्ता को पुर्तगाल के लिस्बन में आयोजित 19वें अंतर्राष्ट्रीय चुनावी मामलों के कॉन्फ्रेंस और पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘चुनाव आयुक्त ऑफ द ईयर’से सम्मानित किया गया। पुर्तगाल की संसद के अध्यक्ष ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डॉ. गुप्ता को यह सम्मान विश्व स्तर पर चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और प्रथाओं को आगे बढ़ाने में किये गए उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिये दिया गया है।

प्रश्न 8   नवंबर 2023 में राजस्थान की किस कंपनी को ‘एक्सीलेंस इन रियल स्टेट एडवाइजरी ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया –
 (अ) राजस्थान आवासन मंडल
 (ब) रामानंद गोयल एंड कंपनी
 (स) राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
 (द) राजस्थान परिवार निगम

उत्तर : रामानंद गोयल एंड कंपनी
व्याख्या :
जयपुर की प्रसिद्ध CA फर्म रामानंद गोयल एंड कंपनी (RNGC) को एसोचम द्वारा ‘एक्सीलेंस इन रियल स्टेट एडवाइजरी ऑफ़ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 9   राजस्थान ‘स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड अथॉरिटी’ का गठन करने वाला देश में कौन सा राज्य होगा –
 (अ) पहला
 (ब) चौथा
 (स) दूसरा
 (द) सातवाँ

उत्तर : चौथा
व्याख्या :
राजस्थान में ‘स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड अथॉरिटी’ (SSSA) का गठन ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ के तहत किया जाएगा। वर्तमान में केवल महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इसका गठन किया गया है।

प्रश्न 10   हाल ही में (नवंबर 2023 में) राजस्थान के किस न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति किया गया है -
 (अ) अगस्टाइन जॉर्ज मसीह
 (ब) लोकेंद्र सिंह शेखावत
 (स) विवेक कुमार त्रिपाठी
 (द) रमेश कुमार अटल

उत्तर : अगस्टाइन जॉर्ज मसीह
व्याख्या :
नवंबर 2023 में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अगस्टाइन जॉर्ज मसीह को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति किया गया है।

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.