Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs December 2023

प्रश्न 1   लंदन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कार डिजायन क्षेत्र (कलर एवं इंटीरियर) में किसने विश्व का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है -
 (अ) रूमा देवी
 (ब) प्रिया गुप्ता
 (स) दर्शना चौधरी
 (द) रेखा मीणा

उत्तर : रेखा मीणा
व्याख्या :
रेखा मीणा को लंदन में आयोजित एक प्रतियोगिता में कार डिजायन क्षेत्र (कलर एवं इंटीरियर) में विश्व का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।

प्रश्न 2   दिल्ली में आयोजित पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में सीकर की रजनी ने सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कौनसा पदक जीता है -
 (अ) स्वर्ण पदक
 (ब) रजत पदक
 (स) काँस्य पदक
 (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : रजत पदक
व्याख्या :
दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया के तहत आयोजित पहले पैरा गेम्स में रजनी ने सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।

प्रश्न 3   UAE में आयोजित एशियाई युवा शतरंज U-8 प्रतियोगिता में किसने रजत पदक जीता है -
 (अ) कियाना परिहार
 (ब) गौरी महेश्वरी
 (स) अदिति
 (द) अवनि

उत्तर : कियाना परिहार
व्याख्या :
भारतीय चैस खिलाड़ी उदयपुर की कियाना परिहार(U -8 गर्ल्स) और हर्ष सुरेश (U -16 ओपन) ने 12 से 22 दिसंबर, 2023 तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी के अल आइन शहर में आयोजित एशियन युथ चैस चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक (स्टैंडर्ड - श्रेणी) जीते।

प्रश्न 4   वर्ष 2023 का राजस्थानी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा –
 (अ) महावीर भंडारी
 (ब) गजेसिंह राजपुरोहित
 (स) मुरलीधर व्यास
 (द) रामस्वरूप शास्त्री

उत्तर : गजेसिंह राजपुरोहित
व्याख्या :
20 दिसंबर 2023 को केंद्रीय साहित्य अकादमी द्वारा राजस्थानी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार डॉ गजे सिंह राजपुरोहित को दिए जाने की घोषणा की गई। डॉ गजे सिंह राजपुरोहित को यह पुरस्कार उनकी राजस्थानी काव्य कृति पल्लकति प्रीत के लिए दिए जाएगा। इस पुरस्कार के रूप में उन्हें ₹1 लाख की राशि प्रदान की जाएगी।

प्रश्न 5   राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी की रहने वाली किस छात्रा को लंदन में आयोजित एक कार डिजाइन क्षेत्र की प्रतियोगिता में विश्व के प्रतिष्ठित ‘सीडीएन पीपल अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया –
 (अ) रेखा मीणा
 (ब) रेणु शर्मा
 (स) ज्योति सिहाग
 (द) रेशमा देवी

उत्तर : रेखा मीणा
व्याख्या :
विश्व के कार उद्योग के दिग्गजों ने रेखा को सीडीएन पीपल अवार्ड-2023 से सम्मानित किया। ‘सीडीएन पीपल अवार्ड 2023’ को कार इंडस्ट्री का ऑस्कर माना जाता है।

प्रश्न 6   23 दिसंबर 2023 को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के द्वारा ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन कहां किया गया -
 (अ) जयपुर
 (ब) बीकानेर
 (स) जोधपुर
 (द) जैसलमेर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू और राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में जैसलमेर की शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन 23 दिसंबर 2023 को किया गया। इस सम्मेलन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकों द्वारा 100 करोड़ का ऋण, 40 करोड़ की आजीविका संवर्धन सहायता और 10 करोड़ का राजस्थान महिला निधि ऋण वितरित किए गए।

प्रश्न 7   12 दिसंबर 2023 को ‘दक्षिणी एशियाई लाडली मीडिया अवार्ड’ राजस्थान के किस व्यक्ति को दिया गया –
 (अ) मोहित जावेडकर
 (ब) कानाराम मुंडियार
 (स) रोहित चावला
 (द) प्रकाश जोशी

उत्तर : कानाराम मुंडियार
व्याख्या :
दक्षिणी एशियाई लाडली मीडिया अवार्ड राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के राजस्थान पत्रिका के संपादक कानाराम मूंडियार को उनकी ‘फ़ूलियाकला की बेटियों का कमाल’ और ‘हर साल हॉकी को छू रही आसमान’ शीर्षक वाली कहानियां के लिए दिया गया है।

प्रश्न 8   राजस्थान का पहला सर्प उद्यान खोला जाएगा –
 (अ) कोटा
 (ब) बूंदी
 (स) जैसलमेर
 (द) झालावाड़

उत्तर : कोटा
व्याख्या :
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने कोटा में राजस्थान का पहला स्नेक पार्क खोलने की मंजूरी दे दी है। बूंदी रोड पर हर्बल पार्क के निकट लगभग 7.42 करोड रुपए की लागत से इस पार्क का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 29 प्रकार के भारतीय और 4 अमेरिकन प्रजाति के सर्प रखे जाएंगे।

प्रश्न 9   केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) सुचेता कृपलानी
 (ब) लीला सेठ
 (स) नीना सिंह
 (द) आरती साहा

उत्तर : नीना सिंह
व्याख्या :
आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को सीआईएसएफ यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का प्रमुख बनाया गया है। नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला प्रमुख बनीं हैं। नीना सिंह राजस्थान कैडर के 1989-बैच की एक उच्च उपलब्धि वाली अधिकारी हैं। आईपीएस अधिकारी नीना सिंह वर्तमान में सीआईएसएफ की विशेष महानिदेशक हैं। सीआईएसएफ के पास पूरे देश में हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, सरकारी भवनों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

प्रश्न 10   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) राजस्थान में पहली बार किस उम्मीदवार को चुनाव से पहले ही मंत्री बनाया गया है -
 (अ) श्री दीपचंद खेरिया
 (ब) रविंद्र सिंह भाटी
 (स) हंसराज पटेल
 (द) सुरेन्‍द्र पाल टी.टी.

उत्तर : सुरेन्‍द्र पाल टी.टी.
व्याख्या :
राजस्‍थान में भजन लाल शर्मा मंत्रिपरिषद का विस्‍तार किया गया। राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के राजभवन में तीसरे पहर आयोजित समारोह में 12 कैबिनेट मंत्रियों, पांच स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्‍य मंत्रियों और अन्‍य पांच राज्‍य मंत्रियों को शपथ दिलाई। सुरेन्‍द्र पाल टी.टी. ने भी स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे करनपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के उम्‍मीदवार गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मृत्यु के कारण इस सीट पर चुनाव स्‍थगित कर दिया गया था। मंत्रिपरिषद के इस विस्‍तार के साथ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों सहित मंत्रिपरिषद की कुल संख्‍या 25 हो गई है।

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.