Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs January 2024

प्रश्न 1   केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बालोतरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-112 जोधपुर-बाड़मेर रेलवे सेक्शन पर किस ‘रेलवे ओवर ब्रिज’ का लोकार्पण किया -
 (अ) मारवाड़ सेतु
 (ब) रामसेतु
 (स) जोधाणा सेतु
 (द) राजस्‍थान सेतु

उत्तर : रामसेतु
व्याख्या :
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बालोतरा में रेलवे ओवरब्रिज ‘रामसेतु’ का लोकार्पण किया। यह ओवरब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग-112 जोधपुर-बाड़मेर रेलवे सेक्शन पर 102 करोड़ रुपए की लागत से 2 कि. मी लम्बाई में 2 लेन का बना है।

प्रश्न 2   हाल ही में (जनवरी 2024 में) मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कौन से क्षेत्र में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है -
 (अ) तनाव प्रबंधन
 (ब) शिक्षा
 (स) खेल
 (द) बिजनेस प्रबंधन

उत्तर : तनाव प्रबंधन
व्याख्या :
डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने जनसमूह को तनाव प्रबंधन का पाठ पढ़कर दुनिया में पहली बार तनाव प्रबंधन से संबंधित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

प्रश्न 3   विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान श्रीगंगानगर जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा किस ऐप के लिए ‘सर्वोत्तम चुनावी अभ्यास पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया –
 (अ) इलेक्शन बडी
 (ब) चुनावी टॉक
 (स) EVM ट्रांसपेरेंसी
 (द) इलेक्शन वॉच

उत्तर : इलेक्शन बडी
व्याख्या :
इसके अलावा राजस्थान पुलिस के आईजी विकास कुमार सिंह को भी ‘सर्वोत्तम चुनावी अभ्यास पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है। इन्होंने चुनाव प्रबंधन में अभिनव उपाय कर चुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थ व नगदी जप्त करने का अभियान चलाया था।

प्रश्न 4   25 से 28 जनवरी 2024 को आयोजित ‘सांभर उत्सव’ का उद्घाटन किसने किया –
 (अ) भजनलाल शर्मा
 (ब) दिया कुमारी
 (स) प्रेमचंद बेरवा
 (द) राज्यवर्धन सिंह राठौड़

उत्तर : दिया कुमारी
व्याख्या :
इस उत्सव में पर्यटकों के लिए ट्रेन से बर्ड वाचिंग, साल्ट लेक विजिट और नमक निकालने की प्रक्रिया को देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

प्रश्न 5   जनवरी 2024 को सरिस्का की बाघिन एसटी-2 का निधन हो गया, इसके बारे में कौन सा कथन गलत है –
 (अ) बाघिन एसटी-2 को टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट सरिस्का की ‘राजमाता’ कहते हैं।
 (ब) देश का पहला बाघ ट्रांसफर बाघिन एसटी-2 का रणथंभौर से सरिस्का 4 जुलाई 2008 को किया गया था।
 (स) उम्र के मामले में बाघिन एसटी-2 ने अपनी मां रणथंबोर की बाघिन मछली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :
इसे वर्ष 2008 में रणथंभौर से लाया गया था। सबसे अधिक उम्र की बाघिन होने के कारण सरिस्का में यह राजमाता के नाम से चर्चित थी। वर्तमान में सरिस्का में 30 बाघ है, जिनमें से लगभग 25 बाघ एसटी-2 की संतति है।

प्रश्न 6   राजस्थान के कौन से जिले को ‘प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान’ (पीएम जनमन) के तहत लाभ प्राप्त होता है -
 (अ) जालौर
 (ब) कोटा
 (स) बारां
 (द) भीलवाड़ा

उत्तर : बारां
व्याख्या :
देशभर में विशेष रूप से कमजोर 75 जनजाति समूह के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम’ शुरू किया गया है। राजस्थान में पीएम जनमन का लाभ सहरिया बहुल बारां जिले को मिला है। इसके तहत जिले में सहरिया जनजाति बहुल 38 बसावटों को ऑलवेदर पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा।

प्रश्न 7   द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले महावीर प्रसाद सैनी का संबंध किस जिले से है –
 (अ) सीकर
 (ब) बीकानेर
 (स) श्रीगंगागनर
 (द) झुंझुनू

उत्तर : श्रीगंगागनर
व्याख्या :
राजस्थान के सूरतगढ़ निवासी महावीर प्रसाद सैनी को पैरा एथलेटिक्स श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। महावीर प्रसाद सैनी ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले सुंदर सिंह और होंगझोउ एशियाई खेल में कांस्य पदक जीतने वाले राकेश भेड़ा को प्रशिक्षित कर चुके हैं।

प्रश्न 8   हाल ही में (जनवरी 2024 में) राजस्थान की नवनिर्वाचित भजन लाल शर्मा सरकार ने पूर्व में संचालित ‘इंदिरा रसोई योजना’ का नाम बदलकर रख दिया है -
 (अ) वाजपेयी रसोई योजना
 (ब) आयुष्मान रसोई योजना
 (स) श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना
 (द) श्री राम रसोई योजना

उत्तर : श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना
व्याख्या :
इसके साथ ही ‘श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना’ के तहत प्रति प्लेट दिए जाने वाले खाने का वजन 450 ग्राम से बढ़कर 600 ग्राम कर दिया गया है, जबकि इसका मूल्य पहले की तरह ₹8 ही रहेगा।

प्रश्न 9   21-23 जनवरी 2024 को राजस्थान में ‘किसान मेला’ का आयोजन किया गया -
 (अ) कोटपूतली
 (ब) जोबनेर
 (स) लक्ष्मणगढ़
 (द) सोजत

उत्तर : जोबनेर
व्याख्या :
राजस्थान में ‘किसान मेला’ श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में आयोजित किया गया। इस मेले में लगभग 100 कृषी प्रदर्शनिया लगाई गई थी।

प्रश्न 10   नाबार्ड ने वर्ष 2023-24 के लिये ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास निधि के तहत राजस्थान सरकार को कितने रूपए की स्वीकृति प्रदान की है -
 (अ) 1,974.07 करोड़
 (ब) 1,344.34 करोड़
 (स) 1,143.43 करोड़
 (द) 2,234.43 करोड़

उत्तर : 1,974.07 करोड़
व्याख्या :
वर्ष 2023-24 के लिये ग्रामीण बुनियादी ढाँचा विकास निधि (RIDF) के तहत, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने राजस्थान सरकार को 1,974.07 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की। नाबार्ड राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक के अनुसार अजमेर, जालोर और कोटा ज़िलों में तीन ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं के लिये 930.44 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं। राज्य के रेगिस्तानी और आदिवासी क्षेत्रों में 676 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिये 926.48 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गये। इससे पहले राज्य के सभी ज़िलों में 104 पशु चिकित्सालयों और 431 उपकेंद्रों के निर्माण के लिये 117.15 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गये थे।

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.